5 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read
5 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

क्या आप जानते हैं, कि 5 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि आज हम 5 जून मई को मनाये जाने वाले दिवस पर चर्चा करेंगे। बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में आईये जानते हैं कि 5 जून को कौन सा दिवस मनाते हैं?

5 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

दुनियाभर में हर साल 5 जून को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1974 में हुई थी, जिसके बाद से यह दिवस पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है। यह दिन पर्याववरण को बचाने और पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन दुनिया भर को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए लोगों को एक साथ लाने का दिन है। 

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय के बारे में संयुक्त राष्ट्र महासभा आयोजित की गई। इसी सभा में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। चूंकि यह महासभा 5 जून 1972 से लेकर 16 जून 1972 के बीच आयोजित की गई थी इसलिए 5 जून के दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना तय किया गया। इसके दो साल बाद 5 जून 1974 से इस दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना शुरू कर दिया गया। तब से लेकर हर साल यह दिवस दुनियाभर में मनाया जा रहा है।

पर्यावरण दिवस महत्व 

यहाँ पर्यावरण दिवस का महत्व बताया जा रहा है : 

  • पर्यावरण दिवस  लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करता है।  
  • पर्यावरण दिवस पर्यारण सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।  
  • पर्यावरण दिवस पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के बारे में सोचने का अवसर देता है।  
  • पर्यावरण दिवस पेड़ पौधे लगाए जाने के लिए आम जन को प्रोत्साहित करता है। 
  • पर्यावरण दिवस प्रदूषण को कम किए जाने पर जोर देता है। 

संबंधित आर्टिकल

1 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 जून को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?4 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 5 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*