3 जून का इतिहास (3 June Ka Itihas) – 1947 में आज का दिन…जब ‘माउंटबेटन योजना’ के आधार पर हुआ भारत का बंटवारा

1 minute read
3 जून का इतिहास (3 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 3 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 3 जून का इतिहास (3 June Ka Itihas) जानेंगे। 

3 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1915 में आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया था। 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था। भारत के बंटवारे की इस घटना को ‘माउंटबेटन योजना’ के तौर पर जाना जाता है। 

1994 में आज ही के दिन भारत सहायता क्लब का नया नाम भारत सहायता मंच किया गया था। 1943 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की थी। 1972 में आज ही के दिन देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

3 जून का इतिहास (3 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2014 में 3 जून को ही हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीकी नेशनल क्रिकेट टीम के पहले गैर-सफेद कप्तान बने थे।
  • 2014 में आज ही के दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन हो गया था।
  • 2005 में 3 जून को ही फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया था।
  • 1972 में आज ही के दिन देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया था।
  • 1959 में 3 जून को ही सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया था।
  • 1947 में 3 जून को ही ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था।
  • 1918 में 3 जून को ही महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इंदौर में ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर हिंदी राजभाषा मानी गई थी।
  • 1915 में आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा गया था।
  • 1856 में आज ही के दिन क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया था।
  • 1789 में आज ही के दिन एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी की खोज की थी।
  • 1781 में 3 जून को ही जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

3 जून का इतिहास (3 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1901 में आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म हुआ था।
  • 1895 में 3 जून के दिन ही मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनीयक के. एम. का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन भारतीय राजनीति़ज्ञ एम करुणानिधि का जन्म हुआ था।।
  • 1930 में 3 जून के दिन ही भारतीय राजनीति़ज्ञ जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ था। 
  • 1941 में आज के दिन ही भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही रूमा पाल का जन्म हुआ था।

3 जून को हुए निधन

  • 1999 में आज ही के दिन होवरक्राफ़्ट विमानों के आविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन हुआ था।
  • 1974 में आज ही के दिन बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल कराने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन तमिलनाडु के 5 बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म हुआ था।

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 3 जून का इतिहास (3 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*