25 जून का इतिहास (25 June Ka Itihas) – 1975 में आज ही के दिन देश में हुई थी ‘आपातकाल’ लगाने की घोषणा

1 minute read
25 जून का इतिहास (25 June Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 25 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 25 जून का इतिहास (25 June Ka Itihas) जानेंगे। 

25 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1983 में आज ही के दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। 1975 में 25 जून के दिन ही भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

25 जून का इतिहास (25 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2017 में आज ही के दिन श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था।
  • 2008 में 25 जून के दिन ही उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान और प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टांप शुल्क 8 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया था।
  • 2005 में आज ही के दिन अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने थे।
  • 2004 में 25 जून के दिन रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया था। 
  • 1994 में आज ही के दिन जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1993 में 25 जून के दिन ही किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं थी।
  • 1983 में आज ही के दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
  • 1975 में 25 जून के दिन ही भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
  • 1941 में आज ही के दिन फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की थी।
  • 1932 में 25 जून के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
  • 1868 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

25 जून का इतिहास (25 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1931 में आज ही के दिन भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1908 में 25 जून के दिन ही महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ था।
  • 1903 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पांडे का जन्म हुआ था।
  • 1900 में 25 जून के दिन ही नौसेना प्रमुख और भारत के अंतिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म हुआ था।

25 जून को हुए निधन

  • 2003 में आज ही के दिन सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन हुआ था।
  • 1950 में 25 जून के दिन ही भारत के राष्ट्रवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ था।

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास
7 जून का इतिहास8 जून का इतिहास
9 जून का इतिहास10 जून का इतिहास
11 जून का इतिहास 12 जून का इतिहास
13 जून का इतिहास 14 जून का इतिहास
15 जून का इतिहास16 जून का इतिहास
17 जून का इतिहास18 जून का इतिहास
19 जून का इतिहास20 जून का इतिहास
21 जून का इतिहास22 जून का इतिहास
23 जून का इतिहास24 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 25 जून का इतिहास (25 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*