Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain: व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? 

1 minute read
Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain

Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain: जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध कराते हैं, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे रमेश, भारत, गंगा, हिंद महासागर, हिमालय आदि। बताना चाहेंगे संज्ञा के पांच भेद होते हैं और उनमें व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyaktivachak Sangya) भी शामिल है। व्यक्तिवाचक संज्ञा हिंदी व्याकरण का महत्वपूर्ण अंश है और यह हिंदी विषय के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इस ब्लाॅग में विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं और व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित – Vyaktivachak Sangya Ki Paribhasha

व्यक्तिवाचक संज्ञा वह संज्ञा होती है, जो किसी विशेष व्यक्ति, स्थान, या वस्तु के नाम को व्यक्त करती है। यह किसी व्यक्ति, प्राणी, स्थान, या वस्तु की पहचान करती है और यह केवल उसी विशेष व्यक्ति या वस्तु को संदर्भित करती है; जैसे- 

  • व्यक्ति का नाम: संध्या, रोहन, सुरेश, सचिन, शीला आदि।
  • वस्तु का नाम: गीता, रामायण, कार, घर आदि।
  • स्थान का नाम: कच्छ, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, ईरान, इंग्लैंड, अमेरिका आदि।
  • दिशाओं के नाम: उत्तर, पश्चिम, पूर्व, दक्षिण
  • नदियों के नाम: गंगा, जमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Vyaktivachak Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:-

  1. सुनीता सीनियर एडिटर हैं।
  2. मैं कल दिल्ली से गुजरात जा रही हूँ।
  3. सूरज पूर्व दिशा से उगता है।
  4. मेरी दादी रोज रामायण पढ़ती हैं
  5. काशी एक ऐतिहासिक शहर है।
  6. गंगा सबसे पवित्र नदी है।
  7. नीरज और अंशुल बेस्ट फ्रेंड हैं।
  8. मैं घूमने के लिए ऋषिकेश जा रही हूँ।
  9. सचिन तेंदुलकर सबसे महान बल्लेबाज है।
  10. अमिताभ बच्चन फ़िल्मी दुनिया के महानायक है।
  11. हिमालय एक विशाल पर्वत श्रृंखला है।
  12. शाहरुख खान भारतीय फिल्म जगत के प्रख्यात कलाकार हैं।
  13. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है।
  14. भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद थे।
  15. अनिरुद्ध कनाडा में रहता है।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण

व्यक्तिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण (Vyaktivachak Sangya Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:-

  1. राम
  2. सुनीता 
  3. मुंबई
  4. गंगा
  5. ताज महल
  6. भारत
  7. गोदावरी 
  8. वर्धा
  9. केदारनाथ
  10. आगरा

व्यक्तिवाचक संज्ञा के पहचान चिन्ह

व्यक्तिवाचक संज्ञा के पहचान चिन्ह नीचे टेबल में दिए गए हैं;-

व्यक्ति, वस्तु या स्थाननाम 
पुरुषों के नामरमेश, नीरज, कृष्ण, अंशुल, शुभम, मयंक 
देवी देवताओं के नामराम, शिवजी, हनुमान, कृष्ण, ब्रम्हा, विष्णु, सीता, लक्ष्मी, पार्वती 
स्त्रियों के नाम अंकिता, कृतिका, निकिता, रश्मि, शगुन, रेशमा 
राज्यों के नाम राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश 
देश के नाम भारत, अमेरिका, चीन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल
खाड़ी एवं झीलों के नामबंगाल की खाड़ी, नक्की झील,पिछोला झील, 
महाद्वीप के नामएशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया
दुर्ग एवं किलो के नामरणथम्भौर दुर्ग, चित्तौड़ दुर्ग, नाहरगढ़, चुरू का किला, कुम्भलगढ़, गुजरी महल 
एतिहासिक दरवाजे एवं खिड़कियों के नामइंडिया गेट, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, बीचली खिड़की, 
भाषाओं के नामहिंदी, गुजरती, अंग्रेजी, नेपाली, फ्रेंच, जापानी, उर्दू 
उपाधि एवं पुरस्कारों के नाम डॉक्टर, महाराजा, भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म श्री 
सरकारी योजनाओं के नामजन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना
ऐतिहासिक युद्धो के नामहल्दी घाटी का युद्ध, कलिंग का युद्ध, खानवा का युद्ध, तराइन का युद्ध, पानीपत की लड़ाई 
त्योहारों के नामहोली, दीवाली, ईद, क्रिशमस, रक्षाबंधन, दशहरा 
चौकों के नामचाँदनी चौक, भीमराव आंबेडकर चौक 
समाचार पत्रों के नामद हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, हिसार ट्रेंड्स 
पहाड़ों के नामअरावली, हिमालय, एवरेस्ट, के2 
नदियों के नाम गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, भागीरथी, चम्बल, घाघरा 
खेलों के नाम क्रिकेट, चेस, बैटमिंटन, टेनिस, बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल 
जिले, तहसील, गाँव के नामचूरू, अजमेर, जयपुर, भोपाल, इंदौर 
दिशाओं के नामपूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण

व्यक्तिवाचक संज्ञा के नियम

व्यक्तिवाचक संज्ञा के नियम नीचे दिए गए हैं;-

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा का प्रयोग एकवचन में किया जाता हैं जिसका बहुवचन नहीं बनाया जा सकता।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा का कोई शब्द जब अपने साथ अन्य नाम का बोध कराता है तो उस अन्य नाम में जातिवाचक संज्ञा होती है।
  • जातिवाचक संज्ञा का कोई शब्द जब किसी व्यक्ति विशेष के अर्थ में होता है तो वहाँ व्यक्तिवाचक संज्ञा होती है।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा का निर्माण नहीं किया जाता बल्कि वह विशेषण होता हैं।

FAQs

व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण क्या है?

जयपुर, दिल्ली, भारत, रामायण, अमेरिका, राम, श्याम, अफ्रीका आदि शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? 

जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा कैसे पहचाने?

अगर वाक्य में ऐसा कोई शब्द हैं जोकि किसी एक स्थान के नाम, व्यक्ति या वस्तु के बारे में बताता हैं तो वह नाम व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं। व्यक्तिवाचक संज्ञा हमेशा एकवचन में ही होती हैं, बहुवचन में नहीं होती।

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा में क्या अंतर है?

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु के नाम को व्यक्त करती है, जबकि जातिवाचक संज्ञा किसी वर्ग, समूह या जाति के नाम को व्यक्त करती है। उदाहरण: “राम” (व्यक्तिवाचक संज्ञा) और “लड़का” (जातिवाचक संज्ञा)।

क्या व्यक्तिवाचक संज्ञा का उपयोग वाक्य में किया जा सकता है?

हां, व्यक्तिवाचक संज्ञा का उपयोग वाक्य में किया जा सकता है। उदाहरण: “मुंशी प्रेमचंद बहुत प्रसिद्ध लेखक हैं।”

आशा है कि आपको इस लेख में व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं और व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही हिंदी व्याकरण, इंग्लिश व्याकरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*