उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
हर साल 12 जनवरी को बड़े उत्साह और हर्ष के साथ भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन का चयन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर किया गया है, बता दें कि जो 12 जनवरी 1863 को कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में जन्मे थे। उनकी जन्मतिथि पर 1984 में संयुक्त राष्ट्र ने ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया, और भारत सरकार ने उसी वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही वर्ष 1985 से इसे आधिकारिक रूप से आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास
स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवा प्रेरक थे, जिन्होंने अपने जीवन के माध्यम से आत्म‑विश्वास, लक्ष्यपरकता और देशप्रेम जैसे गुणों का महत्व बताया। वर्ष 1984 में विश्व युवा वर्ष की घोषणा के बाद, भारत सरकार ने विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य युवाओं का परिचय स्वामी विवेकानंद के विचारों से करवाना था। पहली बार 12 जनवरी 1985 को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया था।
राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व
राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों जैसे – आत्म‑विश्वास, समाज‑सेवा, मानसिक और शारीरिक शक्ति आदि से जोड़ना है। यह दिन युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, आत्म‑प्रेरणा और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का माध्यम बनता है।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!