उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। आसान भाषा में कहा जाए तो सरकारी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, सरल शब्दों में इसका उत्तर: 1 गज = 3 फुट (Feet) है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
भारत में ज़्यादातर लोग जब ज़मीन या कपड़े की नाप-जोख करते हैं, तो वे “गज” शब्द का इस्तेमाल करते हैं। यह एक पारंपरिक मापन इकाई है, जो आज भी उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में आम है। लेकिन यदि आपके मन में यह सवाल आता है कि “1 गज में कितने फुट होते हैं?”
तो आपको बता दें कि 1 गज = 3 फुट (Feet) होते हैं। यह मापन यूनिट 2025 में भी मान्य और उपयोग में है। बताना चाहेंगे कि भारत में ज़्यादातर सरकारी दस्तावेज़ और ज़मीन के रजिस्ट्रेशन में भी मापन का यही अनुपात मान्य होता है।
उदाहरण से समझिए
उदाहरण 1: अगर आपके पास 2 गज कपड़ा है, तो फुट में कपड़े की मात्रा कितनी होगी?
कपड़े की मात्रा = 2 गज
फार्मूला: फुट = गज × 3
यानी आपके पास कुल 2 × 3 = 6 फुट कपड़ा होगा।
उदाहरण 2: अगर कोई ज़मीन 10 गज लंबी है, तो वह फुट में कितनी होगी?
ज़मीन की लंबाई = 10 गज
फार्मूला: फुट = गज × 3
यानी 10 × 3 = 30 फुट लंबी ज़मीन आपके पास होगी।
गज किसे कहते हैं?
गज (Gaj) एक लंबाई की माप है, जो भारत, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों में पारंपरिक रूप से उपयोग होती है। बता दें कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे “Yard” कहा जाता है।
1 गज = 0.9144 मीटर भी होता है, और यह अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त है।
फीट/फुट (Foot) किसे कहते हैं?
फीट/फुट (Foot) एक अंग्रेज़ी मापन इकाई है, जिसका इस्तेमाल अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों में किया जाता है। भारत में खासकर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और प्लॉट के माप में भी फुट का काफी चलन है।
बता दें कि 1 फुट = 12 इंच (Inches) और 1 मीटर = 3.28084 फुट होता है।
संबंधित आर्टिकल्स
- 1 Metre Mein Kitne Foot Hote Hain: 1 मीटर में कितने फुट होते हैं?
- 1 Foot Mein Kitne Inch Hote Hain: 1 फुट में कितने इंच होते हैं?
- Tribhuj Kitne Prakar Ke Hote Hain: त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं?
- 1 Inch Me Kitne Centimetre Hote Hain: 1 इंच में कितने सेंटीमीटर (cm) होते हैं?
- 1 Gram Mein Kitne Miligram Hote Hain: 1 ग्राम में कितने मिलीग्राम होते हैं?
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
