UP SI Syllabus 2025: यूपी पुलिस एसआई सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी

1 minute read
UP SI Syllabus in Hindi

आगामी यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रत्येक कैंडिडेट को UP SI सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2025 की जानकारी होनी चाहिए। यह परीक्षा राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाले योग्य और प्रशिक्षित अधिकारियों के सिलेक्शन के लिए अहम मानी जाती है। यदि आप यूपी एसआई की तैयारी कर रहे हैं, तो पूरा सिलेबस जानने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किन सब्जेक्ट्स पर ज्यादा फोकस करना है। वहीं परीक्षा पैटर्न जानने से मार्किंग सिस्टम और प्रश्नों के वितरण की स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे तैयारी करना आसान होगा। इस लेख में अभ्यर्थियों के लिए UP SI सिलेबस की पूरी जानकारी दी गई है।

रिक्रूटमेंट बॉडी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पोस्ट का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन 
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 
प्रश्नों की संख्या 160 
कुल अंक 400 
नेगेटिव मार्किंग कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं 
पासिंग अंक प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक और कुल योग में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
सिलेक्शन प्रोसेस स्टेप 1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा
स्टेप 2: डॉक्यूमेंटेशन
स्टेप 3: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
स्टेप 4: मेडिकल एग्जामिनेशन और कैरेक्टर वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in

UP SI परीक्षा का कंप्लीट सिलेबस

नीचे अभ्यर्थियों के लिए UP SI सिलेबस की विषयवार जानकारी दी गई है:-

सामान्य हिंदी 

  • हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं
  • हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान- हिंदी वर्णमाला, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास, विराम-चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छंद, अलंकार आदि
  • अपठित बोध
  • प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएं
  • हिंदी भाषा में पुरस्कार
  • विविध 

मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के सदस्यों आदि को संरक्षण देने संबंधी विधिक प्राविधान, यातायात नियमों, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, मानवाधिकार संरक्षण, सूचना का अधिकार अधिनियम, आयकर अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, IT अधिनियम, साइबर अपराध, जनहित याचिका, महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय, भूमि सुधार, भूमि अधिग्रहण, भू-राजस्व संबंधी कानूनों का सामान्य ज्ञान।
  • संविधान का उद्देश्य, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व एवं मूल कर्तव्य, संसदीय व्यवस्था, केंद्रीय एवं प्रदेशीय सरकारों का गठन एवं उनके अधिकार, कानून बनाने का अधिकार, स्थानीय शासन, केन्द्र और राज्यों के बीच संबंध, निर्वाचन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में संवैधानिक अनुसूचियां, अखिल भारतीय सेवाएं एवं उनकी चयन पद्धति आदि के विषय में सामान्य जानकारी।
  • सामान्य विज्ञान, स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारत का स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, फारेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI), विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी, UP में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध, कम्प्यूटर कौशल की आधारभूत जानकारी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मौलिक आधारभूत ज्ञान, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन।

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा

  • संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक, अनुपात और समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि, छूट, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, भागीदारी, औसत, समय और कार्य, समय और दूरी, सारणी और ग्राफ का प्रयोग, मेंसुरेशन, अंकगणितीय संगणना व अन्य विश्लेषणात्मक कार्य, विविध।
  • तार्किक आरेख, संकेत-संबंध विश्लेषण, प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, शब्द रचना परीक्षण, अक्षर और संख्या श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण, दिशा ज्ञान परीक्षण, आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, प्रभावी तर्क, अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना।

मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बद्धिलब्धि/तार्किक परीक्षा  

  • संबंध व आंशिक समानता परीक्षण, असमान को चिन्हित करना, श्रृंखला पूरी करने का परीक्षण, संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना,दिशा ज्ञान परीक्षण, रक्त संबंध, वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, समय-क्रम परीक्षण, वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण, गणितीय योग्यता परीक्षण, क्रम में व्यवस्थित करना।
  • समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, निर्णायक क्षमता, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, संबंध, अवधारणा,अंकगणितीय तर्क, शब्द और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके संबंधों से सामंजस्य की क्षमता।

UP SI परीक्षा पैटर्न 

यूपी पुलिस दरोगा परीक्षा में कुल चार सेक्शन होते हैं, जिनसे मिलाकर 160 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं, जिनमें अभ्यर्थी को दिए गए ऑप्शंस में से सही उत्तर सिलेक्ट करना होता है:- 

सेक्शन विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक 
सेक्शन 1 सामान्य हिंदी 40 100 अंक (ऑब्जेक्टिव टाइप) 
सेक्शन 2 मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान40 100 अंक (ऑब्जेक्टिव टाइप)
सेक्शन 3 संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा40 100 अंक (ऑब्जेक्टिव टाइप)
सेक्शन 4 मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बद्धिलब्धि/तार्किक परीक्षा  40 100 अंक (ऑब्जेक्टिव टाइप)
कुल 160 400 

FAQs

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 का सिलेबस क्या है?

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 का सिलेबस सामान्य हिंदी, संविधान, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा और तार्किक परीक्षा में विभाजित है।

UP SI में कितने पेपर होते हैं?

यूपी एसआई परीक्षा में चार पेपर होते हैं।

यूपी एसआई 2025 के लिए कितनी वैकेंसी हैं?

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 में कुल 4543 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है।

UP SI में हाइट कितनी होनी चाहिए?

यूपी एसआई के लिए पुरुष कैंडिडेट्स की न्यूनतम ऊंचाई सामान्य 168 सेमी और अनुसूचित जनजाति (ST) 160 सेमी, जबकि महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई सामान्य/OBC/SC 152 सेमी और ST 147 सेमी है।

इस ब्लॉग में आपको यूपी पुलिस एसआई सिलेबस की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*