यूके की टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज़: रैंकिंग, विश्लेषण और अकादमिक स्ट्रेंथ की पूरी जानकारी 

1 minute read
यूके की टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज़

क्या आपने कभी सोचा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स या रिन्यूएबल एनर्जी जैसी तकनीकें हमारी दुनिया को कितनी तेजी से बदल रही हैं? यूके की इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज ऐसे कौशल सिखाती हैं जो नए आइडियाज़ को वास्तविक दुनिया में लागू करने में मदद करते हैं। यूके में पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को न केवल उच्च स्तरीय शिक्षा और आधुनिक रिसर्च लैब्स मिलती हैं, बल्कि वे स्थानीय और ग्लोबल इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स में भी शामिल होकर वास्तविक अनुभव हासिल कर सकते हैं। यहां के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और रिसर्च-आधारित हैं, जिससे छात्र सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि असली दुनिया की समस्याओं को हल करना सीखते हैं।

नीचे हम उन प्रमुख यूके इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जानेंगे, जिन्हें QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 और शिक्षण गुणवत्ता के आधार पर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

This Blog Includes:
  1. UK की यूनिवर्सिटीज़ से इंजीनियरिंग क्यों करें?
  2. यूके की टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज की सूची 
  3. QS रैंकिंग की कार्यप्रणाली
  4. यूके की प्रमुख इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण
    1. 1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड 
    2. 2. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज 
    3. 3. इंपीरियल कॉलेज लंदन 
    4. 5. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन 
    5. 6. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग 
    6. 7. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स 
    7. 8. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन 
    8. 9. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल 
    9. 10. यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड 
    10. 11. यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम
    11. 12. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम
    12. 13. किंग्स कॉलेज लंदन
    13. 14. न्यूकैसल यूनिवर्सिटी
    14. 15. यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो 
    15. 16. क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन 
    16. 17. क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी 
    17. 18. लॉफबोरो यूनिवर्सिटी 
    18. 19. यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल 
    19. 20. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ 
  5. FAQs

UK की यूनिवर्सिटीज़ से इंजीनियरिंग क्यों करें?

आइए इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं:-

  • यहां कई ऐसे पुराने और प्रतिष्ठित संस्थान हैं जिनकी रैंकिंग दुनिया में काफी ऊपर है। इन संस्थानों की पढ़ाई के 
  • स्तर को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
  • यहां के करिकुलम को इस तरह बनाया जाता है कि छात्रों का इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों से संपर्क बना रहे। इससे छात्रों को प्रोफेशनल दुनिया की कार्यप्रणाली समझने में मदद मिलती है।
  • यूके में पारंपरिक कोर्सेज के साथ-साथ नए विषयों जैसे डेटा साइंस और रिन्यूएबल एनर्जी में स्पेशलाइजेशन के विकल्प काफी ज्यादा उपलब्ध हैं।
  • यहां की यूनिवर्सिटीज में आधुनिक लैब्स और तकनीकी संसाधन मौजूद होते हैं। छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ मशीनों और सॉफ्टवेयर पर भी अभ्यास कर सकते हैं।
  • यूके से प्राप्त इंजीनियरिंग डिग्री को दुनिया के अधिकतर देशों में स्वीकार किया जाता है, जिससे अलग-अलग देशों में करियर बनाने का विकल्प खुला रहता है।
  • यहां की शिक्षा पद्धति में केवल याद करने के बजाय छात्रों की सोचने की क्षमता और समस्याओं को हल करने के कौशल पर अधिक ध्यान दिया जाता है।

यूके की टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज की सूची 

यहां दी गई निम्नलिखित टेबल में छात्रों के लिए QS World University Rankings 2025 के आधार पर यूके की टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज के बारे में बताया गया है:-

यूनिवर्सिटी का नामलोकेशन (UK)QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्डऑक्सफोर्ड2
यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिजकैम्ब्रिज4
इंपीरियल कॉलेज लंदनलंदन8
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टरमैनचेस्टर32
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)लंदन33
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्गएडिनबर्ग58
यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्सलीड्स92
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टनसाउथेम्प्टन100
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टलब्रिस्टल112
यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्डशेफील्ड114
यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघमबर्मिंघम119
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघमनॉटिंघम120
किंग्स कॉलेज लंदन (KCL)लंदन125
न्यूकैसल यूनिवर्सिटीन्यूकैसल138
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगोग्लासगो152
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदनलंदन173
क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटीबेडफोर्डशायर184
लॉफबोरो यूनिवर्सिटीलॉफबोरो189
यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूललिवरपूल204
यूनिवर्सिटी ऑफ बाथबाथ212

QS रैंकिंग की कार्यप्रणाली

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में यूनिवर्सिटीज़ का मूल्यांकन कई संकेतकों के आधार पर किया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शोध प्रभाव, फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व जैसे मानदंड शामिल होते हैं। इन संकेतकों का उद्देश्य किसी संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और वैश्विक प्रभाव को समझना होता है। इसके अतिरिक्त, QS ने अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क और नियोक्ता और रोजगार परिणाम जैसे संकेतकों को भी शामिल किया है, जो यह दर्शाते हैं कि एक संस्थान वैश्विक शोध सहयोग में कितना सक्रिय है और उसके स्नातकों की रोजगार‑क्षमता कैसी है।

इन सभी कारकों को मिलाकर QS एक व्यापक, डेटा‑आधारित और सार्वत्रिक तुलना प्रदान करती है, जिससे छात्रों, शोधार्थियों और नीति निर्धारकों को उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रदर्शन को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है। 

यूके की प्रमुख इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण

नीचे QS रैंकिंग के आधार पर टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें यह बताया गया है कि वे क्यों प्रसिद्ध हैं, उनकी खास सुविधाएं क्या हैं और छात्र यहां किस तरह के कोर्स और अनुभव ले सकते हैं:- 

1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड 

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में बायोमेडिकल, मशीन लर्निंग, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख इंजीनियरिंग कोर्स उपलब्ध हैं। यहां पढ़ाई का तरीका थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर आधारित होता है, जिससे छात्र विषय को गहराई से समझ पाते हैं। ऑक्सफोर्ड का स्मॉल ग्रुप टीचिंग सिस्टम छात्रों को प्रोफेसरों से सीधे जुड़ने का मौका देता है। इससे पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च और प्रोजेक्ट वर्क में भी बेहतर मार्गदर्शन मिलता है। यहां अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों स्तरों पर पढ़ाई के लिए मजबूत अकादमिक प्रोफाइल जरूरी होती है। 

2. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज 

यदि आप एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग या इनफॉर्मेशन इंजीनियरिंग में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज एक बेहतरीन विकल्प है। यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग के लिए इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव पर जोर दिया जाता है। कैम्ब्रिज में ‘डायसन सेंटर’ जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं, जहां छात्र खुद की मशीनें और डिजाइन तैयार कर सकते हैं। पढ़ाई का तरीका छात्रों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि प्रोजेक्ट्स और वास्तविक प्रयोगों के जरिए सीखने का मौका देता है।

यहां अंडरग्रेजुएट स्तर पर पढ़ाई में मजबूत बेसिक कांसेप्ट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाता है। वहीं, पोस्टग्रेजुएट स्तर पर पढ़ाई रिसर्च-ओरिएंटेड होती है और छात्र एडवांस्ड लैब्स में नए प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। 

3. इंपीरियल कॉलेज लंदन 

इंपीरियल कॉलेज लंदन में एरोनॉटिकल, सॉफ्टवेयर और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कोर्स बहुत लोकप्रिय हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां छात्रों को बड़े प्लांट और फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाली असली मशीनों पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का अवसर मिलता है। यहां विश्व स्तर की लैब्स और आधुनिक रिसर्च फैसिलिटीज़ मौजूद हैं, जहां छात्र प्रोफेसरों के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट्स और प्रयोग कर सकते हैं।

4. यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर 

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर में आप मटेरियल साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग और मेक्ट्रोनिक्स जैसे कोर्स कर सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी मटेरियल साइंस और नैनोटेक्नोलॉजी रिसर्च के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यहां का इंजीनियरिंग कैंपस यूरोप के सबसे बड़े कैंपस में से एक है और छात्रों को अत्याधुनिक लैब्स और रिसर्च सुविधाओं का लाभ मिलता है।

5. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन 

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में आप रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सिविल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स कर सकते हैं। यहां पढ़ाई में प्रैक्टिकल वर्क और नए प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया जाता है। UCL में आधुनिक लैब्स और डेटा साइंस सेंटर हैं, जहां छात्र प्रोफेसरों के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं। यहां का माहौल छात्रों को नए तरीके से सोचने और तकनीकी समस्याओं को हल करने की क्षमता प्रदान करता है। 

6. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग 

यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग उन छात्रों के लिए अच्छी है जो रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर इंजीनियरिंग पढ़ना चाहते हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां नए प्रोजेक्ट्स और रिसर्च पर काम करने का मौका मिलता है। छात्र यहां सीखते हैं कि समुद्र की लहरों या सूरज की रोशनी से बिजली बनाने जैसी नई तकनीक कैसे काम करती है। इससे छात्रों को सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि असली दुनिया में काम करने का अनुभव भी मिलता है। 

7. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स 

यदि आप सिविल, मैकेनिकल या केमिकल इंजीनियरिंग पढ़ना चाहते हैं, तो यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स एक अच्छा विकल्प है। यह यूनिवर्सिटी इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां बड़े लैब्स और टेस्टिंग सेंटर हैं, जहां छात्र हाई-स्पीड रेल या भारी मशीनों की टेस्टिंग कर सकते हैं। छात्र यहां न सिर्फ पढ़ाई करते हैं, बल्कि असली मशीन और प्रोजेक्ट्स पर काम करके अनुभव भी प्राप्त करते हैं। 

8. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन 

यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन उन छात्रों के लिए अच्छी है जो मरीन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोनिक्स में पढ़ाई करना चाहते हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां नए तकनीकी प्रोजेक्ट्स और रिसर्च पर बहुत जोर दिया जाता है। छात्र यहां जहाजों के डिजाइन, लेजर तकनीक और एडवांस्ड एयरोडायनामिक्स जैसे काम करके अनुभव हासिल करते हैं।

9. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल 

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल ने इंजीनियरिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान वास्तविक उद्योग कनेक्शन और प्रयोगात्मक पढ़ाई के कारण बनाई है। यहां एयरोस्पेस और रोबोटिक्स कोर्स इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि ब्रिस्टल शहर ऑटोमोटिव और विमानन कंपनियों का बड़ा हब है। कई इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स सीधे स्थानीय उद्योगों और स्टार्ट‑अप्स के साथ जुड़े होते हैं, जिससे छात्रों को किताबों से परे असली समस्या समाधान और प्रोडक्ट डेवलपमेंट का अनुभव मिलता है।

ब्रिस्टल के इंजीनियरिंग कोर्स में छात्रों को प्रोटोटाइप तैयार करना, इंस्ट्रूमेंटेशन सीखना और AI आधारित सिस्टम्स पर काम करना भी सिखाया जाता है। एडमिशन के लिए मुख्य रूप से आपके पिछले अकादमिक रिकॉर्ड और अंग्रेजी परीक्षा का स्कोर देखा जाता है। हालांकि, ब्रिस्टल इंजीनियरिंग प्रोग्राम में आपके प्रोजेक्ट अनुभव या तकनीकी रुचि को भी महत्व दिया जाता है।

10. यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड 

यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड की इंजीनियरिंग फैकल्टी अपने अच्छे लैब और प्रैक्टिकल सुविधाओं के लिए जानी जाती है। यहां कई एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और मटेरियल साइंस जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। इस यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए द डायमंड नाम की बड़ी और खास बिल्डिंग है, जिसमें 19 अलग‑अलग इंजीनियरिंग लैब्स हैं। यह लैब्स छात्रों को हैंड्स‑ऑन प्रोजेक्ट और प्रयोग करने का मौका देती हैं, जैसे एयरस्पेस सिमुलेशन, क्लीन रूम, मशीन शॉप।

11. यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम

यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम इंजीनियरिंग में इसलिए खास है क्योंकि यहां छात्र रेल और मशीन डिजाइन से जुड़े असली प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं। छात्र केवल किताबों से नहीं सीखते, बल्कि असल रेलवे सिस्टम, डिजिटल कंट्रोल और इंडस्ट्री के उपकरणों के साथ भी काम करते हैं।

UG कोर्स में छात्र बुनियादी इंजीनियरिंग और प्रैक्टिकल काम सीखते हैं। PG और रिसर्च प्रोग्राम्स में छात्र नए समाधान खोजने और असली उद्योग प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। इस यूनिवर्सिटी का ‘बर्मिंघम सेंटर फॉर रेलवे रिसर्च’ और एजुकेशन यूरोप की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी आधारित रेलवे रिसर्च सेंटर है। यहां छात्र रेल नेटवर्क, ट्रेन कंट्रोल और डिजिटल रेल तकनीक पर सीधे काम कर सकते हैं, जो इसे दुनिया में खास बनाता है। 

12. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम में आप सस्टेनेबल एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और एरोस्पेस इंजीनियरिंग के कोर्स कर सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए खास है क्योंकि इसका इंजीनियरिंग विभाग एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग बिल्डिंग और आधुनिक लैब्स के लिए जाना जाता है। छात्र यहां सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी और बिजली से चलने वाले विमान पर काम कर सकते हैं और असली इंडस्ट्री का अनुभव ले पाते हैं।

13. किंग्स कॉलेज लंदन

किंग्स कॉलेज लंदन में आप इंफॉर्मेटिक्स, रोबोटिक्स और टेलीकम्युनिकेशंस के कोर्स कर सकते हैं। यह कॉलेज इसलिए खास है क्योंकि इसका फोकस भविष्य की डिजिटल तकनीक और नए शोध पर है। यहां की लैब में छात्र आधुनिक रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपकरण इस्तेमाल करके प्रैक्टिकल अनुभव ले सकते हैं।

14. न्यूकैसल यूनिवर्सिटी

न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में आप मरीन, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पढ़ सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी खासकर मरीन इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है। छात्र यहां पानी के नीचे रिसर्च करने वाली लैब और कैविटेशन टनल का इस्तेमाल करके असली अनुभव ले सकते हैं।

15. यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो 

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो में आप सिस्टम्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और एनर्जी टेक्नोलॉजी के कोर्स कर सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि इसका इंजीनियरिंग विभाग यूके का सबसे पुराना विभाग है और यहां जेम्स वॉट नैनोफिब्रिकेशन सेंटर जैसी आधुनिक लैब्स हैं, जहां छात्र नैनो-इंजीनियरिंग और छोटे पैमाने के प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं।

16. क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन 

क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में आप मटेरियल साइंस और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग पढ़ सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए खास है क्योंकि इसका मटेरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट काफी विकसित है और छात्र यहां नए पदार्थों की खोज और उनके इस्तेमाल पर सीधे काम कर सकते हैं।

17. क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी 

क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी खासकर एरोस्पेस, ऑटोमोटिव और डिफेंस इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है। यह पूरी तरह पोस्टग्रेजुएट यूनिवर्सिटी है और इसके पास अपना एयरपोर्ट और रिसर्च एयरक्राफ्ट हैं। यहां अंडरग्रेजुएट छात्र सीमित प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री वर्कशॉप्स में हिस्सा लेकर असल उपकरण और इंजनों पर काम करना सीखते हैं, जबकि पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च छात्र बड़े प्रोजेक्ट्स और शोध कार्यक्रमों में सीधे शामिल होकर वास्तविक विमानों और इंजनों पर काम करने का अनुभव प्राप्त करते हैं। 

18. लॉफबोरो यूनिवर्सिटी 

इस यूनिवर्सिटी में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग जैसे कोर्स काफी प्रसिद्ध हैं। यहां की स्टेम लैब में डिजाइन और इंजीनियरिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। इनका स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग विभाग भी दुनिया में मशहूर है। यदि हम इस यूनिवर्सिटी के एडमिशन क्राइटेरियां की बात करें तो यह यूनिवर्सिटी आपके एकेडमिक रिकॉर्ड और IELTS स्कोर देखती है। इसके अलावा यहां लॉफबोरो यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्कॉलरशिप दी जाती है।

19. यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल 

यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल में आप आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल डिजाइन के कोर्स कर सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि इसकी इंजीनियरिंग लैब्स अत्याधुनिक हैं और यहां छात्र बड़ी कंपनियों के असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका पाते हैं। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी का रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़ाव इसे विशेष बनाता है।

20. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ 

यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ में आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सस्टेनेबल केमिकल इंजीनियरिंग के कोर्स कर सकते हैं। यह यूनिवर्सिटी इसलिए खास है क्योंकि यहां प्लेसमेंट रेटिंग बहुत अच्छी है और छात्रों के लिए टेस्टिंग लैब्स और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

FAQs

यूके में इंजीनियरिंग के लिए सबसे अच्छा विश्वविद्यालय कौन सा है?

यूके में ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और इंपीरियल कॉलेज लंदन को इंजीनियरिंग के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इनमें से इंपीरियल कॉलेज लंदन विशेष रूप से अपनी एडवांस इंजीनियरिंग और टेक्निकल रिसर्च के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

UK में इंजीनियरिंग कोर्स की अवधि कितनी होती है?

आमतौर पर UK में बैचलर्स की डिग्री 3 साल की होती है और मास्टर्स की डिग्री 1 साल की होती है। अगर आप ‘सैंडविच कोर्स’ चुनते हैं, जिसमें एक साल की इंडस्ट्री इंटर्नशिप शामिल होती है, तो बैचलर्स में 4 साल लग सकते हैं।

आशा है कि इस लेख में आपको यूके की टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज की जानकारी मिल गई होगी, जिससे आईडिया लेकर आपको यूनिवर्सिटी का चयन करने में सहायता मिल सकती है। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*