‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित उदय प्रकाश आधुनिक हिंदी साहित्य में अपना एक अग्रणी स्थान रखते हैं। उन्होंने हिंदी गद्य और पद्य दोनों ही विधाओं में अनुपम कृतियों का सृजन किया है। उनकी कई रचनाओं का अंग्रेज़ी, जापानी, जर्मन, रूसी, डच एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उनकी कहानी ‘तिरिछ’ हिंदी कथा-साहित्य में एक ‘मील का पत्थर’ मानी जाती है।
साहित्य जगत में विशेष योगदान के लिए उदय प्रकाश को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उदय प्रकाश की अनेक रचनाएँ विद्यालय स्तर से लेकर बी.ए. और एम.ए. तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा पढ़ाई जाती हैं।
हिंदी साहित्य के अनेक शोधार्थियों ने उनके साहित्य पर शोध कर पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। साथ ही, UGC-NET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में हिंदी विषय से सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए उदय प्रकाश का जीवन परिचय और उनकी रचनाओं का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
| नाम | उदय प्रकाश |
| जन्म | 01 जनवरी, 1952 |
| जन्म स्थान | सीतापुर गांव, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश |
| शिक्षा | एम.ए |
| पेशा | लेखक, कवि, पटकथा लेखक, अनुवादक, प्राध्यापन तथा विभागाध्यक्ष |
| भाषा | हिंदी |
| विधाएँ | कहानी, कविता, निबंध, पटकथा, अनुवाद, संपादन |
| काव्य-संग्रह | ‘रात में हारमोनियम’, ‘अंबर में अबाबील’, ‘एक भाषा हुआ करती है’ आदि। |
| कहानी-संग्रह | ‘मोहन दास’, ‘पीली छतरी वाली लड़की’, ‘तिरिछ’, ‘वारेन हेस्टिंग्स का साँड़’ आदि। |
| निबंध | नई सदी का पंचतंत्र, ईश्वर की आँख |
| अनुवाद | ‘कला अनुभव’, ‘इन्दे : रोम्यां रोलां की डायरी’, ‘अमृतसर इंदिरा गांधी की आखिरी लड़ाई’ आदि। |
| पुरस्कार एवं सम्मान | साहित्य अकादमी पुरस्कार, ‘भारतभूषण अग्रवाल सम्मान’, ‘ओमप्रकाश सम्मान’, ‘सार्क राइटर्स सम्मान’ आदि। |
This Blog Includes:
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जन्म हुआ
समादृत कवि-कथाकार उदय प्रकाश का जन्म 1 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले (तत्कालीन शहडोल जिला) के सीतापुर नामक गाँव में हुआ था। उनकी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा गाँव में ही संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने विज्ञान में स्नातक तथा हिंदी साहित्य में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की।
विस्तृत रहा कार्यक्षेत्र
शिक्षा पूर्ण होने के बाद उदय प्रकाश ने भारत के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य किया और कुछ स्थानों पर विभागाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (नई दिल्ली), पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज़ सेंटर (इंफाल, मणिपुर), टाइम्स रिसर्च फाउंडेशन, स्कूल ऑफ सोशल जर्नलिज़्म (नई दिल्ली) तथा इंदिरा गांधी जनजातीय राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (अमरकंटक, मध्य प्रदेश) में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में प्राध्यापक और विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
रचनाओं का कई भाषाओं में हुआ अनुवाद
उदय प्रकाश का साहित्यिक क्षेत्र में पदार्पण उनकी नौकरी के साथ ही हो गया था। उल्लेखनीय है कि उनकी कई कृतियों का अंग्रेज़ी, जापानी, रूसी, जर्मन, डच तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इसके अतिरिक्त, कई विदेशी विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में उनकी कहानियों को भी शामिल किया गया है।
टीवी धारावाहिकों का निर्देशन किया
उदय प्रकाश ने हिंदी साहित्य में कई अनुपम कृतियों का सृजन करने के साथ ही ‘दूरदर्शन’ और ‘प्रसार भारती’ के लिए कई टीवी धारावाहिकों के निर्देशक और पटकथाकार के रूप में भी कार्य किया है।
यह भी पढ़ें – रीति कालीन कवि घनानंद का जीवन परिचय और कृतित्व
उदय प्रकाश की साहित्यिक रचनाएँ
उदय प्रकाश ने हिंदी साहित्य में कई अनुपम काव्य रचनाओं का सृजन करने के साथ-साथ हिंदी गद्य साहित्य को भी समृद्ध किया है। यहाँ उनकी प्रमुख साहित्यिक कृतियों की सूची दी गई है:
कहानी-संग्रह
- मोहन दास
- पीली छतरी वाली लड़की
- तिरिछ
- वारेन हेस्टिंग्स का साँड़
- और अंत में प्रार्थना
- दरियाई घोड़ा
- अरेबा-परेबा
- मैंगोसिल
- दत्तात्रेय के दुख
- पॉल गोमरा का स्कूटर
कविता-संग्रह
- सुनो कारीगर
- कबूतर-कबूतर
- रात में हारमोनियम
- अंबर में अबाबील
- एक भाषा हुआ करती है
निबंध
- नई सदी का पंचतंत्र
- ईश्वर की आँख
अनुवाद
- कला अनुभव
- इन्दे : रोम्यां रोलां की डायरी
- अमृतसर इंदिरा गांधी की आखिरी लड़ाई
- लाल घास पर नीले घोड़े
संपादन
- दिनमान
- पूर्वग्रह
- संडे मेल
- एमिनेंस
पुरस्कार एवं सम्मान
उदय प्रकाश को आधुनिक हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों और सम्मानों से पुरस्कृत किया जा चुका है, जो इस प्रकार हैं:-
- साहित्य अकादमी पुरस्कार
- भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार
- ओमप्रकाश सम्मान
- श्रीकांत वर्मा पुरस्कार
- वनमाली पुरस्कार
- मुक्तिबोध सम्मान
- साहित्यकार सम्मान
- द्विजदेव सम्मान
- पहल सम्मान
- अंतराष्ट्रीय पुश्किन सम्मान
- कृष्ण बलदेव वैद सम्मान
- महाराष्ट्र फॉउंडेशन पुरस्कार
यह भी पढ़ें – जनकवि नागार्जुन का जीवन परिचय और साहित्यिक योगदान
FAQs
उदय प्रकाश का जन्म 1 जनवरी 1952 को, मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर के सीतापुर नामक गांव में हुआ था।
‘तिरिछ’ उदय प्रकाश की लोकप्रिय कहानी है।
‘रात में हारमोनियम’ उदय प्रकाश का बहुचर्चित काव्य-संग्रह है।
उदय प्रकाश की माता का नाम श्रीमती गंगादेवी था।
आशा है कि आपको उदय प्रकाश का जीवन परिचय और उनकी साहित्यिक उपलब्धियों पर आधारित हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
