स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 3 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 3 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 3 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- हर वर्ष 3 मार्च को दुनियाभर में वन्यजीवों की सुरक्षा और लुप्त होती प्रजातियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ मनाया जाता है।
- विदेश मंत्रालय ने भारत में रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों को सलाह दी है कि अगर वे अपना वीज़ा बढ़ाना या ठहराव नियमित करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने नजदीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में लोगों ने सिर्फ एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर चीन का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस अवसर पर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ऋषिनाथ ने मेयर और नगर निगम आयुक्त को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
- भारत और कनाडा ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, जनवरी में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में पिछले साल की तुलना में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र में 4.8 प्रतिशत और बिजली क्षेत्र में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई।
- भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 480 कंपनियों की तैनाती का विवरण जारी किया है। इनमें से 240 कंपनियां 1 मार्च को तैनात हो चुकी हैं, जबकि बाकी 240 कंपनियां 10 मार्च को तैनात की जाएंगी।
- S&P Global के आंकड़ों के अनुसार, भारत का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) जनवरी के 55.4 से बढ़कर फरवरी में 56.9 पर पहुंच गया, जो चार महीने का उच्चतम स्तर है।
- HDFC बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की GDP की वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7.2 प्रतिशत और वित्त वर्ष 26 में 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है, जिससे लोग मदद ले सकते हैं।
- उत्तराखंड के हरिद्वार में भव्य कुंभ मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार ने 500 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।
- भारत सरकार ने पुडुचेरी में डिजिटल फूड करंसी पायलट की शुरुआत की है। अब ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (PMGKAY) के तहत खाद्य सब्सिडी सीधे लोगों के CBDC डिजिटल वॉलेट में भेजी जाएगी। लोग इस डिजिटल वाउचर का इस्तेमाल कर फेयर प्राइस शॉप्स से राशन ले सकेंगे।
- श्री बी. पी. सिंह ने 1 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (DGONA) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वे भारतीय नौसेना आयुध सेवा (INAS) के 1994 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने श्री दिवाकर जयंत का स्थान लिया, जो 28 फरवरी, 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 3 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन ने अपने क्षेत्रों पर ईरान के हमलों के विरोध में ईरान के राजदूतों को तलब किया है।
- ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। एशिया में ब्रेंट क्रूड और नाइमेक्स लाइट स्वीट क्रूड की कीमतों में 10% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 79.3 डॉलर और नाइमेक्स का 72.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
- भारत में ई-कॉमर्स कारोबार को बढ़ावा देने के लिए अमेज़न ने बड़ा कदम उठाया है। अब INR 1,000 तक के उत्पादों पर विक्रेताओं से कोई रेफरल शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह नियम 16 मार्च से लागू होगा।
- इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में कई हमले किए हैं। ये हमले हिज्बुल्ला द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के प्रत्युत्तर में किए गए थे।
- अफ़गानिस्तान की वायु सेना ने पाकिस्तान के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 3 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- BCCI ने भारत और अफगानिस्तान के बीच जून 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 1 टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए भारत दौरे पर आएगी। एकमात्र टेस्ट 6-10 जून को न्यू चंडीगढ़ में होगा। वनडे मैचों का पहला मुकाबला 14 जून धर्मशाला, दूसरा 17 जून लखनऊ और तीसरा 20 जून चेन्नई में खेला जाएगा। सभी वनडे दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।
- केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता कार्यक्रम के तहत 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर 250 स्थानों पर एक विशाल राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग आयोजित की जाएगी। इस लीग में अंडर-13, 13-18 और 18+ आयु वर्ग की महिला एथलीट भाग लेंगी।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- इंस्टीट्यूट ऑफ़ पर्सनल बैंकिंग (IBPS) क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- भारत सरकार के ‘कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय’ (DGT) ने ITI छात्रों के लिए नए नियम जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के छात्रों को क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम (CTS) के अंतर्गत 150 घंटे की अनिवार्य ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) या ग्रुप प्रोजेक्ट करना होगा।
आशा है कि आपको 3 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!