स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 28 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 28 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- भारत सरकार ने घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इससे उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी।
- भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी पेरियासामी कुमारन को ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
- केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए वाणिज्यिक LPG आवंटन को बढ़ाकर 70% करने का निर्णय लिया है। इसमें से 20% आवंटन इस्पात, ऑटोमोबाइल, कपड़ा और अन्य श्रम प्रधान उद्योगों को दिया जाएगा।
- भारत में पिछले एक दशक में यूरिया का घरेलू उत्पादन 230 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 315 लाख मीट्रिक टन हो गया है।
- आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के ताजा अनुमानों के अनुसार, भारत की GDP वृद्धि दर 2025-26 में 7.6%, 2026-27 में 6.1% और 2027-28 में 6.4% रहने का अनुमान है।
- राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) ने किफायती आवास वित्तपोषण प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए ‘गृह सुगम पोर्टल’ की शुरूआत की है। यह पोर्टल रक्षा और सरकारी कर्मियों को उनकी पोस्टिंग के स्थान से ही, होम लोन प्राप्त करने में मदद करेगा।
- विश्व आर्थिक मंच (WEF) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत कम लागत वाली सौर ऊर्जा और बैटरी प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग करते हुए तेजी से वैश्विक विद्युत-तकनीक विनिर्माण के क्षेत्र में अपनी स्थिति स्थापित कर रहा है।
- पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने केरोसिन के वितरण को तेज करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 37 लाख लीटर केरोसिन आवंटित करने की मंजूरी दी है। मार्च और अप्रैल में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के माध्यम से हर राशन कार्ड वाले परिवार को 3 लीटर केरोसिन वितरित किया जाएगा। राशन कार्ड न होने वाले परिवार भी उपलब्धता के अनुसार इसे ले सकते हैं।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के संसदीय दल के नेता बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 35 वर्षीय शाह नेपाल के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। वहीं श्री शिशिर खनाल ने नेपाल के विदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी डॉलर के नोटों पर नजर आएंगे। वर्ष 1861 के बाद यह पहली बार होगा जब किसी वर्तमान राष्ट्रपति के हस्ताक्षर नोटों पर दिखाई देंगे।
- वर्ष 2029 में ऑस्कर अवॉर्ड्स का प्रसारण वॉल्ट डिज़्नी के ABC ब्रॉडकास्ट नेटवर्क से YouTube पर स्थानांतरित होगा।
- रक्षा मंत्रालय ने रूस से तुंगुस्का मिसाइल सिस्टम और पी-8 आई समुद्री विमान खरीदने के लिए 858 करोड़ रुपये के समझौते किए। यह भारत और रूस की रक्षा साझेदारी को मजबूत करेगा।
- अमरीका स्थित मानवाधिकार समूह ने काबुल में पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हाल के हमले को गैरकानूनी बताया है।
- स्पेन की संसद ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के आर्थिक प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से 5.8 अरब डॉलर का राहत पैकेज मंजूर किया है। इस पैकेज में ईंधन, गैस और बिजली पर करों में कटौती का प्रावधान शामिल है। वहीं ऊर्जा संसाधनों पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को 21 प्रतिशत से घटाकर 10% कर दिया गया है।
- जापान के लगभग 1000 सशस्त्र सैनिक द्वितीय विश्व युद्ध के 81 वर्षों के बाद पहली बार अप्रैल महीने में फिलीपींस पहुंचेंगे। यह घटना फिलीपींस और अमेरिका द्वारा आयोजित संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘बालीकतन’ के अंतर्गत घटित हो रही है।
- कोस्टा रिका ने घोषणा की है कि वह अमेरिका से प्रति सप्ताह 25 निर्वासित प्रवासियों को स्वीकार करेगी। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रवासी नीति के अंतर्गत तीसरे देशों में निर्वासन की प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए उठाया गया है।
- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 28 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत की पुरुष टीम शनिवार 28 मार्च को अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 1 मई, 2026 है।
- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कई पदों की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आप अपने रिजल्ट को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर देख सकते हैं। इसमें सीनियर साईटिफिक असिस्टेंट, PGT इंग्लिश, NDMC, TGT पुरुष सोशल साइंस और कई अन्य पद शामिल हैं।
- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस ASI और HC परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप किसी उत्तर से असंतुष्ट हैं, तो अपनी आपत्ति 29 मार्च तक दर्ज कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 28 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!