स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 25 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 फरवरी 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 25 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना हो रहे हैं। यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। दौरे के दौरान वे इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस महीने के अंत तक राज्य में शुष्क मौसम का अनुमान व्यक्त किया है।
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 80 लाख दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए सिविल न्यायाधीश तैनात करने और झारखंड तथा ओडिशा से न्यायिक अधिकारियों को बुलाने की अनुमति दी है।
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
- अगरतला से ढाका होते हुए कोलकाता के लिए यात्री बस सेवा लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू हो गई है।
- नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने केंद्रीय मंत्रालयों तथा सार्वजनिक क्षेत्रीय उपक्रमों के लिए राष्ट्रीय परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना 2.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत, वित्त वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक पांच वर्षों की अवधि में केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्रीय संस्थाओं की परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की कुल अनुमानित क्षमता 16.72 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें निजी क्षेत्र का 5.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश सम्मिलित है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 1,677 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सिविल एन्क्लेव के बृहत् विस्तार को मंजूरी दी है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 9,072 करोड़ रुपए का निवेश होगा, ये 8 जिलों को कवर करेंगी और रेलवे नेटवर्क में 307 किलोमीटर की बढ़ोतरी करेगी। परियोजनाओं को 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
- पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक कार्य मंत्रिमंडलीय समिति ने 2026-27 के मार्केटिंग सीजन के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया है। इस सीजन में TD-3 ग्रेड कच्चे जूट का MSP 5,925 रुपये प्रति क्विंटल है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी में AI तकनीक से लैस E-ICU कमांड सेंटर का उद्घाटन किया। इससे जिला अस्पतालों में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 फरवरी 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- 38 वर्षीय रॉब जेटन नीदरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं।
- भारत और जापान के बीच ‘धर्मा गार्डियन’ सैन्य अभ्यास का सातवां संस्करण उत्तराखंड में शुरू हो गया है। यह अभ्यास 9 तारीख तक चलेगा और दोनों देशों के 120-120 सैनिक इसमें भाग ले रहे हैं। जापान की ओर से 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट और भारत की ओर से लद्दाख स्काउट्स के सैनिक शामिल हैं।
- भारत और अमरीका के बीच संयुक्त विशेष सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का 16वां संस्करण हिमाचल प्रदेश में प्रारंभ हो गया है। यह अभ्यास 16 मार्च तक बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। भारतीय सेना के 45 विशेष बल जवान और अमरीकी ग्रीन बेरेट्स के 12 सैनिक इसमें भाग ले रहे हैं।
- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। वे 7 मार्च, 2026 तक भारत में रहेंगे।
- लंदन स्थित सैन्य और सुरक्षा मामलों की प्रमुख संस्था ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ (IISS) के मुताबिक मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सैन्य गतिरोध, जिसे भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया था, विश्व का सबसे लंबा बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) वायु-से-वायु संघर्ष था।
- ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर, अमरीका ने बेरूत स्थित अपने दूतावास के गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लेबनान छोड़ने का आदेश जारी किया है।
- स्लोवाकिया ने यूक्रेन को मिलने वाली आपातकालीन बिजली आपूर्ति रोक दी है। यह निर्णय रूस से तेल की आपूर्ति को लेकर बढ़ते विवाद के बीच लिया गया है।
- बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने 5 अगस्त 2024 के बाद दर्ज सभी मामलों की फिर से समीक्षा करने का आदेश दिया है। यह कदम शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद उठाया गया है और इसका मकसद निर्दोष नागरिकों को अनावश्यक उत्पीड़न से बचाना है।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 26 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 25 फरवरी 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- ICC T20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 2 का 46वां मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
- ICC T20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 165 रन का लक्ष्य 8 विकेट खोकर और 5 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे और 5.65 लाख छात्र CCTV के तहत परीक्षा देंगे।
- JEE Mains सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 फरवरी है। फॉर्म में सुधार 27 और 28 फरवरी को रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा।
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 के पेपर-2 (बी प्लानिंग/बी आर्किटेक्चर) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीर्थी अपने नतीजे JEE Main 2026 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा 15 मार्च को होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 5 मार्च से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RPF कॉन्स्टेबल की जोन वाइज अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, जेंडर और जोन की जानकारी है। जिनका नाम लिस्ट में है, उन्हें अब फाइनल मेडिकल टेस्ट देना होगा।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपना कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जो कुल 572 पदों के लिए है।
आशा है कि आपको 25 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!