स्कूल असेंबली के लिए 19 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 19 March 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 19 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 मार्च 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 19 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. राजस्थान में 19 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ (Rajasthan Day 2026) मनाया जाएगा। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है और इसके आधार पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं 30 मार्च, 1949 को जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसी कई रियासतों का एक साथ विलय हुआ था। इससे पहले इसे राजपूताना कहा जाता था। 19 रियासतों के मिल जाने के बाद इसे राजस्थान नाम दिया गया। 
  2. भारत में बिजली और ऊर्जा क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026’ का आयोजन 19 से 22 मार्च तक यशोभूमि, नई दिल्ली में किया जाएगा।
  3. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, प्रत्येक उड़ान में कम से कम 60 फीसदी सीटें मुफ्त उपलब्ध करानी होंगी, ताकि सभी यात्रियों को समान अवसर मिल सके। यह कदम एयरलाइनों में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
  4. त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद की 28 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान 13 अप्रैल को होगा और इसकी अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 मार्च है। वहीं पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है।
  5. इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ESC) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर निर्यात में 2024-25 में वृद्धि दर्ज की गई है और यह सालाना आधार पर 32.47 प्रतिशत बढ़कर 38.58 अरब डॉलर हो गई है। 
  6. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपने पूर्व आदेश में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी ‘मर्लिन जोसेफ’ को केरल के कोझिकोड में पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।
  7. पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने हंसराज गंगाराम अहीर की जगह ली है। 
  8. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए किफायती यात्रा सुनिश्चित करने हेतु नॉन-एसी जनरल और स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, किराया कम रखने के लिए हर यात्री को लगभग 45% की सब्सिडी दी जा रही है।
  9. निर्वाचन आयोग ने आने वाले विधानसभा चुनावों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 25 लाख से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इसमें 15 लाख मतदान कर्मी, आठ लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारी शामिल हैं।
  10. लोकसभा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से जुड़े विधेयक की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल मानसून सत्र 2026 के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ा दिया है। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है।
  11. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में ‘मुलापेटा बंदरगाह परियोजना’ के लिए राज्य सरकार को 385 एकड़ नमक भूमि देने की मंजूरी दी है।
  12. भारतीय रेल ने अपनी अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए पिछले 11 वर्षों में ऑटोमैटिक रूट के माध्यम से 942 मिलियन अमेरिकी डॉलर का FDI इक्विटी इनफ्लो हासिल किया है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 मार्च 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. अमरीका के गृह सुरक्षा विभाग ने अवैध प्रवासियों को अपने देश वापस जाने के लिए 2,600 अमरीकी डॉलर का बोनस देने के लिए पोस्टर जारी किए हैं।
  2. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दक्षिण कोरिया को कच्चा तेल सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रपति लीजे म्युंग के प्रमुख सहयोगी के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र से कुल 24 मिलियन बैरल कच्चा तेल सुरक्षित किया गया है।
  3. अर्जेंटीना ने आधिकारिक तौर पर ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) से अपना नाम वापस ले लिया है। 
  4. श्रीलंका ने अपने उत्तर हिस्से में पवन ऊर्जा परियोजनाओं को जोड़ने के लिए भारत-श्रीलंका संयुक्त उपक्रम को मंजूरी दी है। इसके तहत मन्नार ग्रिड सबस्टेशन को मुल्लीकुलम ग्रिड सबस्टेशन से जोड़ने के लिए 28 किलोमीटर लंबा और 220 किलोवॉट क्षमता वाला डबल सर्किट ट्रांसमिशन बनाया जाएगा। इस परियोजना की लागत लगभग दो अरब 27 करोड़ श्रीलंकाई रूपये होगी।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 19 मार्च 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए ईशान किशन को नया कप्तान बनाया है। पैट कमिंस चोट के कारण पहले मैच नहीं खेल पाएंगे, इसलिए ईशान उनकी जगह कप्तानी करेंगे। वहीं अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।
  2. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगिरी को हटाने का फैसला लिया है।
  3. भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC T-20 बॉलर्स की रैंकिंग में फिर से टॉप-5 में आ गए हैं। उन्होंने कोई मैच खेले बिना यह स्थान हासिल किया है।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए विश्व बैंक के सहयोग से ‘पंजाब सिख्‍या क्रांति’ के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य राज्य की शिक्षा प्रणाली को दुनिया की सबसे अच्छी पद्धतियों के अनुसार बनाना है।
  2. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 24 मार्च, 2026 को जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद आप अपनी मार्कशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in के माध्यम से देख सकेंगे।
  3. दिल्ली हाई कोर्ट (DHC) ने जूनियर जूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और रिस्टोर पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आप अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 22 मार्च 2026 को विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर मोड में होगी।

आशा है कि आपको 19 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*