स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 1 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 1 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 1 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- विश्व प्रशंसा दिवस हर साल 1 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सच्ची प्रशंसा और सकारात्मकता के जरिए लोगों में खुशी फैलाना है।
- प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
- पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने 1 मार्च रात 11:59 बजे तक इस क्षेत्र के सभी स्थानों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के T-20 विश्व कप मैच को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के अंदर और आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
- विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे भारतीयों को मौजूदा हालात को देखते हुए सावधानी बरतने, बिना जरूरत बाहर न निकलने और अधिकतर समय घर में रहने की सलाह दी है।
- दिल्ली में 7 और 8 मार्च को महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी, जबकि समापन समारोह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में संपन्न होगा। ‘भारती-नारी से नारायणी’ विषय पर आधारित यह दो दिवसीय सम्मेलन विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली VSHORADS के तीन सफल परीक्षण किए हैं।
- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के संगरोध बाड़ों में छोड़ा है। इन्हें जंगल में छोड़ने से पहले कुछ समय तक अनुकूलन और स्वास्थ्य जांच से गुजरना होगा।
- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य योजनाओं में चावल के फोर्टिफिकेशन की समीक्षा की है। इसमें फैसला लिया गया है कि जब तक पोषक तत्व देने का कोई दूसरा तरीका नहीं मिल जाता, तब तक इन योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल की प्रक्रिया अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
- APEDA ने सिक्किम सरकार के सहयोग से तथा IFOAM-एशिया के साथ मिलकर गंगटोक में सिक्किम जैविक सम्मेलन-सह-अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (IBSM) का आयोजन किया है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) सुविधा का उद्घाटन किया है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतर्राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 1 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के हमले में मौत हो गई है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में उनके मारे जाने की घोषणा की थी।
- इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए हैं। राजधानी तेहरान सहित देश के कई शहरों में विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
- अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने अमेरिकी युद्ध विभाग के साथ समझौता किया है। इसके तहत रक्षा एजेंसी के गोपनीय नेटवर्क में उसके एआई मॉडल का सुरक्षा उपायों के साथ उपयोग किया जाएगा।
- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका के विदेश विभाग ने अतिरिक्त सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को इज़राइल छोड़ने की अनुमति दी है।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 2 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 1 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- ICC T20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 1 का 51वां मैच 1 मार्च को ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
- ICC T20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 1 का 52वां मैच 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
- जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी जीत ली है। यह टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और अपनी पहली पारी की बढ़त के आधार पर ट्रॉफी जीतने में सफल रही।
- पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 212 रन बनाए, जबकि श्रीलंका 207 रन ही बना सकी। हालांकि इस जीत के बावजूद पाकिस्तान 2026 T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।
- मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने घोषणा की है कि वानखड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, स्टेडियम के गेटों का नाम पूर्व खिलाड़ियों दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी के नाम पर रखा जाएगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कुल 157 विषयों की परीक्षा 6 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
- UPSC CSE फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खुल गई है, जो 3 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय गलती हो गई है, वे ऑनलाइन इसे सुधार सकते हैं।
- केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा कुल 15,762 पदों के लिए आयोजित की गई थी।
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। छात्र और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- RSSB ने राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप अब ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 1 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!