Today’s Current Affairs in Hindi | 29 मार्च 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 29 March 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 मार्च 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा आज

  • साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है, बता दें कि यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा।  आसान भाषा में समझा जाए तो इस सूर्य ग्रहण में चंद्रमा हमारे सूर्य को पूरी तरह से कवर नहीं कर पाएगा।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत आएंगे चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक

  • विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ, प्रमुख क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करने के लिए 1-5 अप्रैल 2025 तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

संसद में भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 पेश किया जाएगा आज

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय संसद में भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 को आज पेश किया जाएगा। इस विधेयक का उद्देश्य भारत में बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को सुव्यवस्थित और समेकित करना है, जिसमें एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा देना, व्यापार करने में आसानी बढ़ाना और देश की विस्तृत तटरेखा का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करना शामिल है।
  • बता दें कि इस विधेयक की एक प्रमुख विशेषता गैर-प्रमुख बंदरगाहों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्य समुद्री बोर्डों की स्थापना और सशक्तिकरण है।

अम्मान में आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती 2025 में भारतीय महिला पहलवानों ने जीते रजत और दो कांस्य पदक

  • भारत ने जॉर्डन के अम्मान में आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। बता दें कि इस प्रतियोगिता में भारत ने गुरुवार को एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।
  • बता दें कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारतीय महिला पहलवान रीतिका ने रजत पदक जीता, जबकि मुस्कान और मानसी लाठेर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया।

लोकसभा में पारित किया गया इमिग्रेशन और विदेशी विधेयक, 2025

  • राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोकसभा में अप्रवासन और विदेशी नागरिक विधेयक, 2025 पर एक लंबी चर्चा के बाद संसद के निचले सदन ने विधेयक को पारित कर दिया है।
  • इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना, आर्थिक विकास को बढ़ाना और विदेशी नागरिकों के प्रवेश और निकास को विनियमित करना है।

भारत ने रणनीतिक पहल के साथ तकनीकी वस्त्रों में वैश्विक स्थिति मजबूत की

  • बताना चाहेंगे कि भारत का कपड़ा उद्योग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 2% का योगदान देता है। वैश्विक स्तर पर छठा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक होने के नाते, विश्व कपड़ा निर्यात में 3.9% की हिस्सेदारी के साथ, यह क्षेत्र महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए तैयार है, जिसके 2030 तक 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तकनीकी वस्त्रों में वैश्विक स्थिति को मजबूती देने और इसके विस्तार से भारत में 3.5 करोड़ नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है, जिससे वैश्विक कपड़ा बाज़ार में भारत की स्थिति और मज़बूत होगी।

शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकारों से MSP से नीचे कृषि उपज की खरीद न करने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया

  • हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के कल्याण के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया, कि कोई भी कृषि उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे नहीं खरीदी जाएगी। गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में चौहान ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

भारतीय अल्पसंख्यक संघ (आईएमएफ) द्वारा आयोजित रमजान के मौके पर ‘सद्भावना इफ्तार’ में 19 मुस्लिम देशों के राजदूत शामिल हुए

  • भारतीय अल्पसंख्यक संघ (आईएमएफ) ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद और आईएमएफ संयोजक सतनाम सिंह संधू के आवास पर ‘सद्भावना इफ्तार’ का आयोजन किया, जिसमें 19 मुस्लिम बहुल देशों के राजदूतों ने रमजान की भावना का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए।
  • इस सभा में राजनयिकों ने मुस्लिम देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को स्वीकार किया।

एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते, इराक से खेलेगा भारत

  • भारत को एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 क्वालीफायर के लिए थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को कुआलालंपुर में एएफसी हाउस में ड्रॉ निकाला गया, जिसके तहत इसका निर्धारण किया गया।
  • बता दें कि ग्रुप बी के मैच थाईलैंड द्वारा 23 जून से 5 जुलाई, 2025 के बीच एक केंद्रीय स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

भारत-बेल्जियम संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राजा फिलिप के साथ चर्चा की

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बेल्जियम के राजा फिलिप से बात की और भारत और बेल्जियम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस द्विपक्षीय बातचीत में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ, नवाचार और स्थिरता में सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक संबंधों को मजबूती के लिए केइज़ाई दोयुकाई प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर केइज़ाई दोयुकाई (जापान कॉर्पोरेट अधिकारियों का संघ) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अध्यक्ष ताकेशी निनामी के नेतृत्व में 20 वरिष्ठ जापानी व्यापार अधिकारियों वाले प्रतिनिधिमंडल ने आर्थिक संबंधों को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की।

29 मार्च 2025 के लिए अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

29 मार्च 2025 के लिए अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं –

ट्रम्प ने स्मिथसोनियन संस्थानों से ‘अमेरिकी विरोधी विचारधारा’ को खत्म करने का आदेश दिया

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में दिए आदेश के अनुसार स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन से “अनुचित, विभाजनकारी या अमेरिका विरोधी विचारधारा” को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। बता दें कि स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन एक विशाल संग्रहालय और अनुसंधान परिसर है, जो अमेरिकी इतिहास और संस्कृति का एक प्रमुख प्रदर्शनी स्थल है।

प्रधानमंत्री अल्बानीज़ ने 3 मई को ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चुनाव की घोषणा की

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने शुक्रवार को 3 मई को राष्ट्रीय चुनाव की घोषणा की। घोषणा के होते ही पांच सप्ताह का अभियान शुरू हो गया है, जिसमें जीवन-यापन की लागत का दबाव हावी रहने वाला है।

यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने अस्थायी प्रशासन का सुझाव दिया

  • रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक सुझाव दिया है कि यूक्रेन को अस्थायी प्रशासन के अधीन रखा जाना चाहिए ताकि नए चुनाव हो सकें और युद्ध में समाधान तक पहुंचने के लिए प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकें।

29 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. केंद्र सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं के तहत कितनी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां पंजीकृत की गई हैं?

(A) 38,000 
(B) 36,454
(C) 42,801
(D) 40,135
उत्तर- 42,801

2. केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए कब से आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

(A) 1 अप्रैल, 2025
(B) 7 अप्रैल, 2025
(C) 30 मार्च, 2025
(D) 31 मार्च, 2025
उत्तर- 1 अप्रैल, 2025

3. एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 में कुल मिलाकर कितनी टीमें महाद्वीपीय शोपीस के 21वें संस्करण में आठ स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी?

(A) 34 
(B) 12
(C) 8 
(D) 29 
उत्तर- 34 टीमें

4. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्नाटक और त्रिपुरा में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग (XV FC) अनुदान की दूसरी किस्त के रूप में कितने रुपये आवंटित किए?

(A) 436 करोड़ से अधिक
(B) 215 करोड़ 
(C) लगभग 366 करोड़
(D) 400 करोड़
उत्तर- 436 करोड़ से अधिक

5. किस भारतीय पहलवान ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन दूसरा कांस्य पदक जीता?

(A) सागर ठाकरान
(B) सुनील कुमार
(C) नितीश
(D) नितिन
उत्तर- नितीश

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

28 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
27 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
26 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
25 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
24 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
23 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
22 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
21 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
20 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
19 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
18 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
17 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
16 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
15 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
14 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
13 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
12 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
11 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
10 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
9 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
8 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
7 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
6 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
5 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
4 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
3 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
2 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
1 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*