Today’s Current Affairs in Hindi | 29 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 29 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 29 जुलाई को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस(International Tiger Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. ‘श्रीलंका’ ने महिला एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है।
  3. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को उसकी पर्यावरणीय पहलों के लिए ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है। 
  4. शिक्षा मंत्रालय 29 जुलाई को नई दिल्‍ली के ‘मानेकशॉ सेंटर ऑडिटोरियम’ में अखिल भारतीय शिक्षा समागम, 2024 के साथ ही राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के कार्यान्‍वयन की चौथी वर्षगांठ मनाएगा।
  5. ‘यूनेस्‍को’ ने नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में विश्व विरासत सूची में सात नए ऐतिहासिक स्‍थलों को शामिल किया है। 
  6. ‘सर्वोच्च न्यायालय’ 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत सप्ताह का आयोजन करेगा। 
  7. दक्षिण पूर्वी एशिया के ‘लाओस’ देश ने भगवान राम और भगवान बुद्ध का चित्र लगाकर डाक टिकट जारी किया है।
  8. पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग प्लेयर ‘मनु भाकर’ (Manu Bhaker) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल मैच में ब्रान्ज मेडल जीता है।
  9. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। 
  10. IIT खड़गपुर ने गूगल के सीईओ ‘सुंदर पिचाई’ को मानद डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें – 1891 में आज ही के दिन प्रसिद्ध समाज सुधारक और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का हुआ था निधन

29 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता किस देश ने संभाली है?

(A) ईरान 
(B) भारत
(C) श्रीलंका  
(D) सिंगापुर 
उत्तर- भारत  

2. किस राज्य के मोइदम्स को सांस्कृतिक श्रेणी में 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ है?

(A) मेघालय  
(B) त्रिपुरा 
(C) असम 
(D) नागालैंड
उत्तर- असम    

3. नीति आयोग की 9वीं शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता किसने की है?

(A) नरेंद्र मोदी  
(B) अमित शाह
(C) मनोज सिन्हा
(D) निर्मला सीतारमन
उत्तर- नरेंद्र मोदी  

4. भारत और किस देश ने सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(A) यूनाइटेड किंगडम    
(B) अमेरिका 
(C) जर्मनी 
(D) फ्रांस 
उत्तर- अमेरिका 

5. भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सेवा किस बंदरगाह से शुरू की जाएगी?

(A) भावा शेवा बंदरगाह
(B) कामराजार पोर्ट लिमिटेड
(C) कोच्चि बंदरगाह
(D) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
उत्तर- जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*