Today’s Current Affairs in Hindi | 27 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 27 June 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 27 जून के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 27 जून को दुनियाभर में ‘सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस’ मनाया जाता है। 
  2. ‘पैरागुआ’, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। 
  3. आईसीसी टी-20 क्रिकेट पुरुष विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने ‘अफगानिस्तान’ को 9 विकेट से हराया है।
  4. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन‘ (DRDO) ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना को मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा है।  
  5. नवीनतम बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के पैरा बैटमिंटन खिलाड़ी ‘सुहास एल यथिराज’ (Suhas L Yathiraj) दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं।
  6. ‘सैम पित्रोदा’ पुनः इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं।
  7. ‘ओम बिड़ला’ 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष बने हैं।
  8. नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ‘मार्क रूट’ दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन NATO के सेक्रेटरी जनरल होंगे। 
  9. ‘वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग’ ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में 4 करोड़ 50 लाख वृक्षारोपण का उच्च लक्ष्य निर्धारित किया है।
  10. स्मृति मंधाना’ (Smriti Mandhana) वनडे में लगातार शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं हैं। 

यह भी पढ़ें – 1838 में आज ही के दिन ‘राष्ट्रगीत वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का हुआ था जन्म

27 जून 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. भारत ने ‘अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप’ में कुल कितने पदक जीते हैं?

(A) 10
(B) 11 
(C) 12  
(D) 14
उत्तर- 11

2. विश्व शिल्प परिषद ने भारत के किस शहर को आधिकारिक तौर पर ‘विश्व शिल्प शहर’ के रूप में मान्यता दी है?

(A) मैसूर 
(B) वाराणसी 
(C) उज्जैन 
(D) श्रीनगर 
उत्तर- श्रीनगर

3. किस देश का मून मिशन चांग’ई-6 चंद्रमा के सबसे अँधेरे हिस्से से मिट्टी लेकर घरती पर पहुंचा है?

(A) चीन 
(B) साउथ कोरिया
(C) जापान 
(D) जर्मनी 
उत्तर- चीन 

4. ‘71वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

(A) जोधपुर
(B) बेंगलुरु 
(C) नई दिल्ली
(D) कटक 
उत्तर- नई दिल्ली 

5. किस केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया गया है?

(A) लद्दाख 
(B) दिल्ली  
(C) अंडमान निकोबार
(D) लक्षद्वीप
उत्तर- लद्दाख

संबंधित आर्टिकल्स 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*