Today’s Current Affairs in Hindi | 25 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 25 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 25 जुलाई को दुनियाभर में ‘विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day) मनाया जाता है। 
  2. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index 2024) की रैंकिंग में भारत को ‘82वां’ स्थान मिला है।
  3. आकाशवाणी के पूर्व समाचार संपादक ‘पी. चंद्रशेखरन’ का केरल के कोझिकोड में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  4. ‘दिल्ली सरकार’ ने वर्ष 2024 में पौधारोपण अभियान के अंतर्गत राजधानी में 64 लाख से अधिक पौधे लगाने और वितरण करने का लक्ष्‍य रखा है। 
  5. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन ‘नीता अंबानी’ को सर्वसम्मति से दोबारा इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की सदस्य के रूप में चुना गया है।  
  6. पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के सम्मान में ‘गोल्डन क्वाइन’ जारी किया है।
  7. कोलंबिया में सांडों की लड़ाई पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  8. ‘क्रिस्टन माइकल’ को एस्टोनिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। 
  9. भारतीय महिला टीम की कप्तान ‘हरमनप्रीत कौर’ भारत की ओर से सबसे ज्यादा T20 क्रिकेट में रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है।
  10. पूर्वोत्तर के मेघालय राज्य ने अपना OTT प्लेटफॉर्म ‘’‘हेलो मेघालय’ (Hello Meghalaya) लॉन्च किया है। 

यह भी पढ़ें – 2007 में आज ही के दिन प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में ली थी शपथ

25 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष कौन बने है?

(A) संजय नाइक
(B) अंशुल मिश्रा 
(C) आशीष शेलार
(D) अजिंक्य नाइक
उत्तर- अजिंक्य नाइक 

2. संस्कृति मंत्रालय ने किस प्रसिद्ध सिने गायक की 100वीं जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है?

(A) मुकेश 
(B) किशोर कुमार
(C) मोहम्मद रफ़ी
(D) जगजीत सिंह
उत्तर- मुकेश

3. किस देश के विदेश मंत्री डेविड लैमी भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं?

(A) हंगरी   
(B) फिनलैंड 
(C) ब्रिटेन 
(D) जर्मनी 
उत्तर- ब्रिटेन

4. किस देश के दक्षिणी गेज गोफा जिले में घातक भूस्खलन आया है?

(A) सोमालिया
(B) इथियोपिया
(C) रवांडा 
(D) जकार्ता
उत्तर- इथियोपिया

5. किस मंत्रालय द्वारा ‘ग्रामोदय संकल्प’ पत्रिका के आगामी अंक के लिए लेख और सफलता की कहानियों को आमंत्रित किया गया है?

(A) संस्कृति मंत्रालय 
(B) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(C) पंचायती राज मंत्रालय
(D) ग्रामीण विकास मंत्रालय 
उत्तर- पंचायती राज मंत्रालय

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*