Today’s Current Affairs in Hindi | 21 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में हर वर्ष 21 अक्टूबर कोपुलिस स्मृति दिवस’ (Police Smriti Divas 2024) मनाया जाता है। 
  2. NCERT ने इंजीनियरिंग, मेडिकल (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की सहायता के लिए एक फ्री सेल्फ असेसमेंट टूल ‘साथी पोर्टल 2024’ (Sathi Portal 2024) लॉन्च किया है।
  3. न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर ‘T-20 विश्व कप 2024’ का खिताब अपने नाम किया है।
  4. ‘प्राबोवो सुबियांतो’ (Prabowo Subianto) ने 20 अक्टूबर को इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति का पदभार संभाला है। 
  5. भारत के अर्जुन काधे और ऋत्विक बोलिपल्ली ने 20 अक्टूबर को कजाख्‍स्तान में ‘अल्माटी ओपन 2024 टेनिस टूर्नामेंट’ में पुरुष डबल्‍स का खिताब जीता है।
  6. राजस्थान के ‘लाखन सिंह’ ने पणजी में ‘राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप 2024’ में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  7. प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में भारतीय सदी के बारे में NDTV के ‘विश्व सम्‍मेलन 2024’ को संबोधित करेंगे। 
  8. श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में ‘ई-श्रम पोर्टल’ (e-Shram Portal) का शुभारंभ करेंगे। 
  9. राष्‍ट्रपतिद्रौपदी मुर्मु22 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में ‘पांचवें राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार-2023’ प्रदान करेंगी। बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने नौ श्रेणियों में 38 विजेताओं की घोषणा की है। 
  10. हाल ही में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश में भारत का एकीकृत भुगतान इंटरफेस ‘UPI’ शुरू करने का निर्णय लिया है। 
  11. ओडिशा सरकार वर्ष 2025 में 8 से 10 जनवरी तक राजधानी भुवनेश्वर में 18वें ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ का आयोजन करेगी। 
  12. आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग 21 अक्टूबर को साप्‍ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में ‘डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट विषय’ पर परिचर्चा प्रसारित करेगा।
  13. हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्‍य की जनता को भूमि अधिकार प्रदान करने के लिए गुवाहाटी में ‘मिशन बसुंधरा’ के तीसरे चरण की शुरूआत की है। 
  14. भारतीय सेना के बाइसन डिवीजन ने तेलंगाना राज्य पुलिस के साथ ‘सड़क सुरक्षा कॉन्क्लेव’ आयोजित किया है। 
  15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘शंकर नेत्रालय अस्‍पताल’ का उद्घाटन किया है। 

यह भी पढ़ें – 1959 में आज ही के दिन हुई थी चीन और भारत की सेनाओं में भिडंत

21 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

(A) अनुप्रिया पटेल 
(B) रेखा शर्मा
(C) विजया रहाटकर
(D) विनीता झा 
उत्तर- विजया रहाटकर

2. भारत ने किस देश के बागान क्षेत्रों में नौ स्कूलों के उन्नयन के लिए अनुदान सहायता बढ़ाई है?

(A) नेपाल  
(B) श्रीलंका 
(C) बांग्लादेश
(D) अफगानिस्तान
उत्तर- श्रीलंका 

3. भारत में सरकारी योजनाओं को नागरिकों से सीधे जोड़ने के लिए किस मंत्रालय ने लाइव सीरीज ‘आस्क आवर एक्सपर्ट्स’ की शुरुआत की है?

(A) गृह मंत्रालय
(B) पर्यटन मंत्रालय
(C) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(D) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 

4. 12वें सुल्तान जोहोर कप 2024 का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) मलेशिया 
(B) ईरान  
(C) अफगानिस्तान
(D) अजरबैजान
उत्तर- मलेशिया 

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ ‘कर्मयोगी सप्ताह’ -नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ किया है?

(A) गांधीनगर   
(B) नई दिल्ली 
(C) मुंबई 
(D) भोपाल
उत्तर- नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – 20 अक्टूबर 2024 हिंदी करंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*