Today’s Current Affairs in Hindi | 20 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 20 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 20 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 20 जुलाई को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस’ (International Chess Day) मनाया जाता है। 
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को ‘94वें विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ प्रदान किए हैं। 
  3. महिला एशिया कप T-20 क्रिकेट में, भारत ने श्रीलंका के दांबुला में अपने पहले ग्रुप मैच में ‘पाकिस्तान’ को 7 विकेट से हराया है। 
  4. छत्रपति शिवाजी महाराज का हथियार ‘वाघ नख’ (Wagh Nakh) लंदन से मुंबई लाया गया है।
  5. ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मंदिर के गर्भगृह में 19 जुलाई 2024 को वापसी हुई है। 
  6. मध्य प्रदेश ‘PM स्वनिधि योजना’ के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है।
  7. वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी ‘विनय मोहन क्वात्रा (Vinay Mohan Kwatra) को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
  8. दूरसंचार सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने आईआईटीएम रिसर्च पार्क, चेन्नई में ‘6जी के लिए पारंपरिक और क्वांटम संचार’ पर उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया है।
  9. मानकीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने ‘भारतीय विज्ञान संस्थान’, बेंगलुरु के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 
  10. ‘जॉर्जेस एल्हेडरी’ को HSBC बैंक का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें –  1997 में आज ही के दिन तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में हुआ था समझौता

20 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में पुनः किसे चुना गया है?

(A) उर्सुला वोन डेर लेयेन
(B) हन्ना बर्क
(C) फ्लोरेंटीना पार्कर
(D) कमला हैरिस
उत्तर- उर्सुला वोन डेर लेयेन

2. डच महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व कौन करेंगी?

(A) त्वेसा मलिक
(B) वाणी कपूर
(C) रिधिमा दिलावरी
(D) दीक्षा डागर 
उत्तर- त्वेसा मलिक

3. इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के लिए ‘द फ्यूचर इज नाउ’ थीम का अनावरण किसने किया है?

(A) राहुल गांधी  
(B) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
(C) स्मृति ईरानी 
(D) चिराग पासवान
उत्तर- ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

4. इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑडिट ऑफ लोकल गवर्नेंस (iCAL) का उद्घाटन किसने किया है?

(A) नरेंद्र मोदी 
(B) राजनाथ सिंह
(C) गिरीश चंद्र मुर्मू
(D) ओम बिरला 
उत्तर- गिरीश चंद्र मुर्मू 

5. 35 यूरोपीय देशों के लिए वीजा-मुक्त नीति की घोषणा किस देश ने की है?

(A) बेलारूस
(B) हंगरी 
(C) मोजाम्बिक
(D) अर्जेंटीना 
उत्तर- बेलारूस

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*