Today’s Current Affairs in Hindi | 14 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 14 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 14 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

14 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य सरकार तीन दिवसीय ‘बैसाखी महोत्सव 2023’ आयोजित कर रही है।
  2. हाल ही में भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल ‘कोलकाता’ शहर में किया गया है।
  3. हाल ही में दुनिया का दूसरा सबसे मजबूत टायर ब्रांड ‘MRF’ बना है।
  4. हाल ही में जारी Al इंडेक्स रिपोर्ट 2023 में ‘अमेरिका’ शीर्ष पर रह है।
  5. हाल ही में त्रिपुरा उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश ‘अप्रेश कुमार सिंह’ को नियुक्त किया गया है।
  6. हाल ही में भारतीय नौसेना ने सिक्योर मेरीटाइम कम्युनिकेशन विकसित करने के लिए ‘रमन रिसर्च इंस्टिट्यूट’ के साथ समझौता किया है।  
  7. हाल ही में एग्री ड्रोन सब्सिडी प्राप्त करने वाली पहली कंपनी ‘गरुड़ एयरोस्पेस’ बनी है।
  8. हाल ही में टचलेस बायोमेट्रिक सिस्टम विकसित करने के लिए ‘IIT बॉम्बे’ ने UIDAI के साथ साझेदारी की है।
  9. हाल ही में चीन देश में ‘H3N8 बर्ड फ्लू’ से दुनिया मे पहली मौत दर्ज की गई है।
  10. हाल ही में जारी सबसे अधिक आपराधिक देशों की रैंकिंग में ‘वेनेजुएला’ शीर्ष पर रहा है।
  11. हाल ही में भारत का पहला 3D प्रिंटेड डाकघर ‘बेंगलुरु’ में खुलेगा।
  12. हाल ही में जारी ADR की रिपोर्ट के अनुसार देश मे सबसे अधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री ‘जगन मोहन रेड्डी’ है।
  13. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ‘पीयूष गोयल’ दो दिवसीय इटली के दौरे पर गए है।
  14. हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने महिला सुरक्षा के लिए ‘Bhoroxa App’ लॉन्च किया है।
  15. हाल ही में मार्च 2023 के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बांग्लादेश के खिलाड़ी ‘शाकिब अल हसन’ बने है।
  16. हाल ही में उत्तर प्रदेश के ‘सुहेलवा अभ्यारणय’ में बाघों का पहला फोटोग्राफ प्रमाण दर्ज किया गया है।
  17. हाल ही में ‘अल सल्वाडोर’ देश ने क्रिप्टो फर्मों को लाइसेंस देने की पहल शुरू की है।
  18. हाल ही में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने मेघलाय राज्य में मेढ़क की एक नई प्रजाति ‘अमोलॉल्स सिजू’ की खोज की है।
  19. हाल ही में ‘सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ को मिनिरत्न कैटेगिरी-1 का दर्जा दिया गया है।
  20. हाल ही में T20 क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज ‘राशिद खान’ बने है।
  21. हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया गया है।
  22. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा ‘नीलेश सांवरे’ को ‘मराठा उधोग रत्न 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  23. हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने डेयरी किसानों का समर्थन करने के लिए ‘संजीवनी परियोजना’ शुरू की है।
  24. हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य में ‘रेयर अर्थ एलिमेंट्स’ का भंडार प्राप्त हुआ है।
  25. हाल ही में ‘केरल’ राज्य में सौर ऊर्जा से चलने वाली पहली पर्यटक नाव संचालित की गई है।

14 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  हाल ही में IMF ने वित्त वर्ष 2024 में भारत की GDP वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

(A) 5.9%
(B) 6.1%
(C) 6.6%
(D) 7.2%
उत्तर- (A) 5.9%

2. हाल ही में कौनसा देश ‘अंतिम शेष परमाणु सयंत्रों’ को बंद करेगा?

(A) इजरायल 
(B) नार्थ कोरिया 
(C) जापान 
(D) जर्मनी 
उत्तर- (D) जर्मनी 

3. हाल ही में जारी ‘फ्रीडम हाउस इंडेक्स 2023’ में दुनिया के सबसे कम आजाद देश का दर्जा किसे मिला है?

(A) भूटान 
(B) तिब्बत 
(C) नेपाल 
(D) म्यांमार 
उत्तर- (B) तिब्बत 

4. हाल ही में सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन वाले शहरों की लिस्ट में कौन शीर्ष पर रहा है?

(A) बर्लिन 
(B) मॉस्को 
(C) लंदन 
(D) शंघाई 
उत्तर- (A) बर्लिन 

5. हाल ही में कौन सा राज्य 15 वर्षों के बाद एशियाई हॉकी पुरूष चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा?

(A) नागालैंड 
(B) चेन्नई 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (B) चेन्नई

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*