Today’s Current Affairs in Hindi | 13 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 13 June 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 13 जून के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 13 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज़्म (रंगहीनता) जागरूकता दिवस’ (International Albinism Awareness Day) मनाया जाता है।
  2. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी ‘ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स’ में भारत 129वें स्थान पर पहुंच गया है।
  3. भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में जीत के 25 वर्ष पूरे होने की याद में एक ‘पैन-इंडिया मोटरसाइकिल अभियान’ शुरू किया है। 
  4. ‘भारत’ 2025 में पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।
  5. ‘ज्योति विज’ को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  6. ‘संग्राम सिंह’ मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पहलवान बने हैं।
  7. ‘स्विटजरलैंड’ में यूक्रेन शांति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
  8. विश्वप्रसिद्ध सरोद वादक ‘राजीव तारानाथ’ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

यह भी पढ़ें –  1927 में आज ही के दिन पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से प्रदर्शित किया गया था अमेरिकी ध्वज

13 जून 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 

(A) मनोज पांडे
(B) उपेन्द्र द्विवेदी 
(C) विमलेश सिन्हा 
(D) अंशुल सुधाकर
उत्तर- उपेन्द्र द्विवेदी  

2. नॉर्वे शतरंज 2024 टूर्नामेंट किसने जीता है?

(A) हिकारू नाकामुरा
(B) आर प्रज्ञानंद
(C) अलीरेजा फिरौजा
(D) मैग्रस कार्लसन
उत्तर- मैग्रस कार्लसन

3. मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) मुंबई 
(B) अहमदाबाद
(C) नई दिल्ली
(D) शिमला
उत्तर- मुंबई 

4. रूस और किस देश के सशस्त्र बलों ने सामरिक परमाणु हथियार अभ्यास का दूसरा चरण शुरू किया है?

(A) हंगरी 
(B) बेलारूस
(C) नॉर्थ कोरिया
(D) मोजाम्बिक 
उत्तर- बेलारूस

5. भारत और किस देश के बीच संयुक्‍त नौसेनिक अभ्‍यास ‘जीमेक्‍स-24’ शुरू हुआ है?

(A) जापान
(B) मलेशिया
(C) इटली 
(D) जर्मनी 
उत्तर- जापान 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*