Today’s Current Affairs in Hindi | 12 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 12 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 12 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व गठिया दिवस’ (World Arthritis Day 2024) मनाया जाता है।
  2. वर्ष 2024 का ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले जापानी संगठन ‘निहोन हिडानक्यो’ (Nihon Hidankyo) को दिया है। 
  3. भारतीय नौसेना के सेमिनार ‘स्वावलंबन 2024’ के तीसरे संस्करण का आयोजन 28 से 29 अक्टूबर तक भारत मंडपम में होगा।
  4. ‘सरस आजीविका मेला’ 13 अक्टूबर से गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। 30 राज्यों की 900 से ज़्यादा ग्रामीण महिला हस्तशिल्पी इसमें भाग ले रही हैं। 
  5. ‘नोएल टाटा’ (Noel Tata) टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने हैं। बता दें कि टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने नोएल टाटा को सर्वसम्मति से नया चेयरमैन बनाया है।
  6. हाल ही में थल सेना ने ‘T-90 भीष्‍म टैंक’ का नया संस्‍करण तैयार किया है। 

यह भी पढ़ें – आज ही के दिन अमेरिकी संसद ने पारित किया था ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक 

12 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया जाएगा?

(A) सामंथा हार्वे
(B) हान कांग
(C) येल वैन डेर वूडेन
(D) ऐनी माइकल्स
उत्तर- हान कांग

2. किस टेनिस खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है?

(A) राफेल नडाल
(B) नोवाक जोकोविच
(C) रोजर फ़ेडरर
(D) पीट सम्प्रास
उत्तर- राफेल नडाल

3. सैन्‍य कमांडरों के दूसरे सम्मेलन का पहला चरण कहाँ आयोजित किया गया है?

(A) कोहिमा 
(B) शिलांग  
(C) आसनसोल
(D) गंगटोक 
उत्तर- गंगटोक 

4. युवा संगम के 5वें चरण के लिए किस मंत्रालय ने पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है?

(A) गृह मंत्रालय
(B) शिक्षा मंत्रालय
(C) पर्यटन मंत्रालय
(D) संस्कृति मंत्रालय
उत्तर- शिक्षा मंत्रालय 

5. किस केंद्र शासित प्रदेश में ‘हेरिटेज वॉक फेस्टिवल’ का शुभारंभ हुआ है?

(A) लद्दाख 
(B) लक्षद्वीप 
(C) दिल्ली 
(D) चंडीगढ़
उत्तर- दिल्ली 

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 12 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*