Today’s Current Affairs in Hindi | 10 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ (World Mental Health Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति ‘रतन टाटा’ (Ratan Tata) का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  3. दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) का 44वां और 45वां शिखर सम्‍मेलन 10 अक्टूबर को लाओस की राजधानी विएंतियाने में शुरू हुआ है। 
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 13 अक्टूबर को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सात दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगी। 
  5. वर्ष 2024 के लिए सेना कमांडरों के दूसरे सम्मेलन का पहला चरण 10 अक्टूबर से सिक्किम के ‘गंगटोक’ में आयोजित किया जाएगा। 
  6. ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन’ ने लोगों तक सरकारी सेवाओं की निर्बाध पहुंच के लिए डिजिलॉकर के साथ उमंग ऐप (UMANG App) को मिलाने की घोषणा की है। 
  7. भारतीय डाक विभाग ने विश्व डाक दिवस पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए स्मारक डाक टिकटों की एक विशेष श्रृंखला का अनावरण किया है। 
  8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राजस्‍थान’ और ‘पंजाब’ के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2280 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। 
  9. 38वें राष्‍ट्रीय खेल (38th National Games) वर्ष 2025 में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्‍तराखंड में आयोजित किए जाएंगे। 
  10.  कश्मीर घाटी में 9 अक्टूबर से ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट’ (Legends League Cricket) शुरू हुआ है। 

यह भी पढ़ें – आज ही के दिन भारत ने जीती थी विश्व कैरम प्रतियोगिता

10 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. हाल ही में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद का कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया है?

(A) 80वां 
(B) 81वां 
(C) 83वां 
(D) 85वां 
उत्तर- 83वां 

2. कैस सैयद किस देश के दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे?

(A) ट्यूनीशिया
(B) मलेशिया 
(C) वियतनाम
(D) कंबोडिया 
उत्तर- ट्यूनीशिया

3. आगामी विश्व पिकलबॉल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) नई दिल्ली 
(B) बेंगलुरु 
(C) मुंबई 
(D) चेन्नई
उत्तर- मुंबई 

4. भारत इस वर्ष किसे एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने में सफल रहा है?

(A) एमपॉक्स
(B) स्ट्रेप थ्रोट
(C) साल्मोनेला
(D) ट्रेकोमा
उत्तर- ट्रेकोमा 

5. भारतीय विदेश मंत्रालय ने किस राजनयिक को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है?

(A) अनिल सिंह
(B) संजीव कुमार सिंगला
(C) विशाल अग्निहोत्री 
(D) सुनील झा 
उत्तर- संजीव कुमार सिंगला

यह भी पढ़ें – 09 अक्टूबर 2024 हिंदी करंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*