Today’s Current Affairs in Hindi | 06 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 June 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 जून के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ‘सुनीता विलियम्स’ प्रथम चालक दल अभियान में बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला बन गई हैं। 
  2. ‘IIT बॉम्बे’ ने इस वर्ष क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में प्रथम भारतीय संस्थान का दर्जा प्राप्‍त किया है। 
  3. मुंबई के जाने-माने पुलिस अधिकारी ‘कृष्ण प्रकाश’ को ‘हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया है।
  5. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, ‘नीदरलैंड’ 2023-24 के दौरान अमेरिका और UAE के बाद भारत के तीसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है। 
  6. ‘स्लोवेनिया’ फिलिस्तीनी को मान्यता देने वाला नवीनतम यूरोपीय देश बन गया है। 
  7. क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2025 में ‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (MIT) को शीर्ष स्थान मिला है।
  8. भारतीय शोधकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश के ‘जैव विविधता हॉटस्पॉट’ सियांग घाटी में एक विशिष्ट प्रकार की ‘नीले रंग की चींटी’ की प्रजाति की खोज की है।
  9. ‘हरियाणा’ सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 10000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेगी। 
  10. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘स्वदेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली’ का उद्घाटन किया है।

यह भी पढ़ें – 2005 में आज ही के दिन ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में हुई थी सहमति

06 जून 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. लोकसभा चुनाव 2024 में किसे पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है?

(A) एनडीए  
(B) इंडिया गठबंधन 
(C) तृणमूल कांग्रेस
(D) एमडीएमके 
उत्तर- एनडीए  

2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने किसे कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है?

(A) मीनाक्षी शर्मा   
(B) इंद्राणी सहगल 
(C) हेलेन मैरी रॉबर्ट्स
(D) विजया भारती सयानी
उत्तर- विजया भारती सयानी

3. केंद्र सरकार ने किस पूर्वोत्तर राज्य में नया ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान’ स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है?

(A) सिक्किम    
(B) असम  
(C) मेघालय
(D) मणिपुर 
उत्तर- असम  

4. ‘शांगरी ला संवाद 2024’ का 21वां संस्करण कहाँ संपन्न हुआ है?

(A) जापान 
(B) ताइवान
(C) सिंगापुर 
(D) कंबोडिया
उत्तर- सिंगापुर 

5. न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में किसने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है?

(A) दीपिका पादुकोण
(B) श्रद्धा कपूर 
(C) सान्या मल्होत्रा 
(D) कैटरीना कैफ़
उत्तर- सान्या मल्होत्रा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*