Today’s Current Affairs in Hindi | 04 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 04 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 04 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 4 जुलाई को ‘अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस (US Independence Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ‘डॉ. बी. एन. गंगाधर’ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
  3. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘टीवी रविचंद्रन’ को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर (NSA) नियुक्त किया गया है।
  4. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के उपकप्तान ‘हार्दिक पांड्या’ ICC मेंस T20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 
  5. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ‘हेमंत सोरेन’ (Hemant Soren) झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।
  6. IGNOU “भगवद्गीता” पर M.A कोर्स शुरू करने वाली दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। 
  7. भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट’ का 16 वां संस्करण मेघालय में शुरू हुआ है।
  8. ‘डिक शूफ’ (Dick Schoof) नींदरलैंड के प्रधानमंत्री बने हैं।
  9. भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Koo’ बंद हो गया है।
  10. प्यूमा इंडिया ने ‘रियान पराग’ और ‘नितीश कुमार रेड्डी’ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें – 1986 में आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर बनाया था रिकाॅर्ड

04 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन-2024 का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) चेन्नई 
(C) नागपुर 
(D) नई दिल्ली
उत्तर- नई दिल्ली

2. किस देश ने विदेशी छात्रों के लिए विद्यार्थी वीजा शुल्क 710 डॉलर से बढ़ाकर 1600 डॉलर किया है?

(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) आयरलैंड 
(C) यूनाइटेड किंगडम 
(D) कनाडा 
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया

3. अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है?

(A) बांग्लादेश 
(B) भारत  
(C) श्रीलंका
(D) अफगानिस्तान
उत्तर- भारत 

4. ‘निर्माण पोर्टल’ का शुभारंभ किसने किया है?

(A) स्मृति ईरानी 
(B) अनुराग ठाकुर
(C) जी किशन रेड्डी
(D) चिराग पासवान
उत्तर- जी किशन रेड्डी

5. एडीबी ने किस देश के साथ 170 मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए है?

(A) भारत 
(B) श्रीलंका
(C) भूटान 
(D) पाकिस्तान
उत्तर- भारत

संबंधित आर्टिकल्स 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*