यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस है
- भारत में हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Service day) मनाया जाता है। यह दिवस देश के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय सिविल सेवकों को समर्पित है।
- इस अवसर पर प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है।
पीएम मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस के बीच आज नई दिल्ली में होगी बातचीत
- अमरीका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार 21 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जे. डी. वेंस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे। इस दौरान, दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।
भारतीय वायुसेना बहुराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ में होगी शामिल
- भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात में एक बहुराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग-10’ में हिस्सा लेगी। इसमें भारत और UAE के अलावा फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कतर, दक्षिण कोरिया और तुर्की जैसे देश शामिल हैं। यह अभ्यास 21 अप्रैल से 8 मई 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने का ओरेंज एलर्ट जारी किया है।
- वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले क्षेत्रों, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र के कुछ हिस्सों में भी अगले 2 दिनों में आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है।
पीएम मोदी 17वें लोक सेवा दिवस पर आज लोक सेवकों को करेंगे संबोधित एवं सम्मानित
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 21 अप्रैल को 17वें लोक सेवा दिवस पर देश के लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जिलों और केंद्र एवं राज्य सरकारों में चिन्हित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और नवाचारों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे।
भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड वाहनों का किया निर्यात
- भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 53 लाख यूनिट्स पर पहुंच गया है, जो देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ती हुई क्षमता को दिखाता है।
- बताना चाहेंगे कार और XUV निर्यात में मारुति सुजुकी और हुंडई शीर्ष पर रहे हैं। वहीं, दोपहिया वाहनों के निर्यात में बजाज ऑटो, TVS और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स शीर्ष पर थे।
ISSF निशानेबाजी विश्वकप में रुद्रांक्ष पाटिल और आर्या बोरसे ने जीता रजत पदक
- पेरू के लीमा में ISSF निशानेबाजी विश्वकप में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और आर्या बोरसे ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है।
IPL 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा
- IPL क्रिकेट 2025 में सोमवार 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं मुंबई में IPL क्रिकेट में कल रविवार को मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया है।
Waves के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए पंजीकरण 21-23 अप्रैल को तीन दिनों के लिए पुनः शुरू
- विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (Waves) 2025 ने मीडिया पेशेवरों के लिए प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण करने का अंतिम अवसर घोषित किया है, जिसके लिए 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिनों के लिए आवेदन फिर से खोल दिए गए हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच बडे पैमाने पर कैदियों की अदाला-बदली हुई
- रूस और यूक्रेन के बीच रविवार 20 अप्रैल को बडे पैमाने पर कैदियों की अदाला-बदली हुई हैं। बताना चाहेंगे फरवरी-2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से कैदियों की यह सबसे बड़ी अदला-बदली है।
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित संक्षिप्त ईस्टर संघर्ष-विराम के दौरान इसे अंजाम दिया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 500 सैनिकों को मुक्त किया गया, जिनमें कुछ घायल भी शामिल थे।
पर्वतारोही कृष्ण ढोकले को प्रतिष्ठित शिव छत्रपति राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- प्रसिद्ध पर्वतारोही कृष्ण ढोकले को महाराष्ट्र सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए प्रतिष्ठित शिव छत्रपति राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- बताना चाहेंगे भूमि-आधारित साहसिक खेलों के क्षेत्र में यह सर्वोच्च राज्य स्तरीय मान्यता पुरस्कार है। यह पुरस्कार उन्हें शिव छत्रपति खेल परिसर, बालेवाड़ी, पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रदान किया गया।
अमरीकी सर्वोच्च न्यायालय ने विदेशी शत्रु अधिनियम का उपयोग किए जाने पर अस्थायी रूप से रोक लगाई
- अमरीकी सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बिना उचित प्रक्रिया के वेनेज़ुएला के प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए 1798 में बने विदेशी शत्रु अधिनियम का उपयोग किए जाने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
भारत के फॉरेन एक्सचेंज बाजार का टर्नओवर दोगुना होकर 60 अरब डॉलर हुआ
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के फॉरेन एक्सचेंज (फॉरेक्स) बाजार का एवरेज डेली टर्नओवर 2024 में बढ़कर 60 अरब डॉलर हो गया है,जो कि 2020 के आंकड़े 32 अरब डॉलर से करीब दोगुना है।
यह भी पढ़ें – 21 अप्रैल का इतिहास
21 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. बेंगलुरु में जवाहरलाल नेहरू तारामंडल ने भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण की कौनसी वर्षगांठ मनाई गई है?
(A) 50वीं
(B) 51वीं
(C) 55वीं
(D) 58वीं
उत्तर- 50वीं
2. त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम का दूसरा संस्करण 21 अप्रैल से 9 मई, 2025 तक कहां आयोजित किया जाएगा?
(A) पटना
(B) बेंगलुरु
(C) नई दिल्ली
(D) अमरावती
उत्तर- नई दिल्ली
3. कूनो राष्ट्रीय उद्यान से दो चीते शिफ्ट कर किस अभयारण्य में छोड़े गए हैं?
(A) कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य
(B) गांधीसागर अभयारण्य
(C) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
(D) तुंगभद्रा अभ्यारण्य
उत्तर- गांधीसागर अभयारण्य
4. प्रतिवर्ष विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 20 अप्रैल
(B) 21 अप्रैल
(C) 23 अप्रैल
(D) 25 अप्रैल
उत्तर- 21 अप्रैल
5. भारत के किस बैंक ने अपनी विशेष “अमृत वृष्टि” एफडी योजना को फिर से शुरू किया है?
(A) पंजाब नेशनल बैंक
(B) पंजाब एंड सिंध बैंक
(C) केनरा बैंक
(D) भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर- भारतीय स्टेट बैंक
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 21 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।