Sthan Vachak Kriya Visheshan: स्थानवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा एवं उदाहरण

1 minute read
77 views
Sthan Vachak Kriya Visheshan

हिंदी व्याकरण में क्रिया विशेषण से परीक्षाओं में अहम सवाल पूछे जाते हैं। यह कम से लेकर बड़े अंकों के रूप में पूछे जाते हैं। क्रिया विशेषण के 4 भेद होते हैं, जिनमें स्थानवाचक क्रिया विशेषण भी होता है। स्थानवाचक क्रिया विशेषण क्या होते हैं और इसके उदाहरण क्या-क्या होते हैं, यह आपको बताया जाएगा। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं Sthan Vachak Kriya Visheshan के बारे में विस्तार से।

क्रिया विशेषण की परिभाषा क्या है?

वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
जैसे: हिरण तेज़ भागता है। इस वाक्य में भागना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज़ भाग रहा है। तेज़ शब्द क्रिया विशेषण है।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा

ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं, वे शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। अन्दर, बाहर, छत पर, पेड़ पर, दूर, मैदान में, दाहिने आदि शब्द हमें बैठना, खेलना, सोना, गिरना आदि क्रियाओं के होने के स्थान का बोध करा रहे हैं। जब कोई शब्द हमें किसी क्रिया के होने के स्थान का बोध कराते हैं, ऐसे शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आते हैं।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के 10 मुख्य उदाहरण

Sthan Vachak Kriya Visheshan के 10 मुख्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  1. तुम अन्दर जाकर खाओ।
  2. मैं बाहर जा रहा हूँ।
  3. हम छत पर पतंग उड़ाते हैं।
  4. मैं पेड़ पर चढ़ना सीख रहा हूँ।
  5. आशना मुझसे बहुत दूर बैठी हुई है।
  6. जॉयदीप मैदान में भाग रहा है।
  7. तुम अपने दाहिने ओर गाड़ी घुमा लो।
  8. मुकुल आज ओहायो जा रहा है।
  9. अजित को एक सप्ताह बाद ओक्लाहोमा में कवि सम्मलेन में बुलाया जाएगा।
  10. शादाब को सीएटल में नौकरी मिल गई है।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के अन्य 10 मुख्य उदाहरण

Sthan Vachak Kriya Visheshan के अन्य 10 मुख्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  1. पुरुषोत्तम ने मानेसर में अपनी कंस्ट्रक्शन साइट लगाई है।
  2. अंकिता परसो मिशिगन से भारत वापस लौटी हैं।
  3. आयुष के पास पॉर्क्यूपाइन ट्री के मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट के पास हैं।
  4. आज मैं मिसिसिपी से वर्मांट जाऊंगा।
  5. हनुमान लंका में रावण से मिलने गए थे।
  6. उस गली में तुम को एक ढाबा मिल जाएगा।
  7. नॉएडा में काफी सारी MNC हैं।
  8. आगरा में ताजमहल है।
  9. अगर तुम बाजार जाओगे तो मेरे लिए कुछ ले आना।
  10. दरभंगा से शान संसाद का चुनाव जीत गया।

यह भी पढ़ें:

FAQs

स्थानवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा क्या है?

ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं, वे शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

किस तरह के शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण के अंतर्गत आते हैं?

अन्दर, बाहर, छत पर, पेड़ पर, दूर, मैदान में, दाहिने आदि शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण के अंतर्गत आते हैं।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के 5 मुख्य उदाहरण क्या हैं?

1. तुम अन्दर जाकर खाओ।
2. मैं बाहर जा रहा हूँ।
3. हम छत पर पतंग उड़ाते हैं।
4. मैं पेड़ पर चढ़ना सीख रहा हूँ।
5. आशना मुझसे बहुत दूर बैठी हुई है।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण के अन्य 5 मुख्य उदाहरण बताएं?

1. उस गली में तुम को एक ढाबा मिल जाएगा।
2. नॉएडा में काफी सारी MNC हैं।
3. आगरा में ताजमहल है।
4. अगर तुम बाजार जाओगे तो मेरे लिए कुछ ले आना।
5. दरभंगा से शान संसाद का चुनाव जीत गया।

आशा है कि इस ब्लॉग से Sthan Vachak Kriya Visheshan की जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert