Kal Vachak Kriya Visheshan: कालवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा, उदाहरण

1 minute read
Kal Vachak Kriya Visheshan

हिंदी व्याकरण में क्रिया विशेषण से परीक्षाओं में अहम सवाल पूछे जाते हैं। यह कम से लेकर बड़े अंकों के रूप में पूछे जाते हैं। क्रिया विशेषण के 8 भेद होते हैं, जिनमें कालवाचक क्रिया विशेषण भी होता है। कालवाचक क्रिया विशेषण क्या होते हैं और इसके उदाहरण क्या-क्या होते हैं, यह आपको बताया जाएगा। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं Kal Vachak Kriya Visheshan के बारे में विस्तार से।

क्रिया विशेषण की परिभाषा क्या है?

वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
जैसे: हिरण तेज़ भागता है। इस वाक्य में भागना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज़ भाग रहा है। तेज़ शब्द क्रिया विशेषण है।

Kal Vachak Kriya Visheshan

कालवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा

वो क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, Kal Vachak Kriya Visheshan कहलाते हैं। क्रिया शब्द जैसे आना, खाना, होना, उठना, लौटना आदि के होने के समय के बारे में कल, सुबह, शाम, दोपहर आदि शब्द बता रहे हैं। यह शब्द कालवाचक क्रिया विशेषण के अंतर्गत आयेंगे।

कालवाचक क्रिया विशेषण के मुख्य उदाहरण

Kal Vachak Kriya Visheshan के मुख्य उदाहरण इस प्रकार हैं:

  1. मुकुल कल मेरे घर आया था।
  2. परसों आंधी आएगी।
  3. मैंने दोपहर ही खाना खाया था।
  4. मैं सुबह को दौड़ता हूँ।
  5. वह आज भी नहीं आया।
  6. मैं सुबह जल्दी उठता हूँ।
  7. मैं दोपहर में स्कूल से लौटता हूँ।
  8. हम अक्सर शाम को खेलने जाते हैं।
  9. अजित आज रात को मुंबई जाएगा।
  10. तनुज को कल बागपत के लिए निकलना पड़ेगा।

कालवाचक क्रिया विशेषण के अन्य मुख्य उदाहरण

Kal Vachak Kriya Visheshan के अन्य मुख्य उदाहरण इस प्रकार हैं:

  1. ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे पछताना पड़े।
  2. कल मुझे किसी काम से दुबई जाना पड़ेगा।
  3. अभी भी इस कार्य को कर सकते हैं।
  4. अंकिता एक सप्ताह बाद टेक्सास जाएंगी।
  5. शादाब को शाम को जूते लेने हैं।

FAQs

कालवाचक क्रिया विशेषण क्या होती है?

वो क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, Kal Vachak Kriya Visheshan कहलाते हैं।

कालवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण क्या हैं?

1. मुकुल कल मेरे घर आया था।
2. परसों आंधी आएगी।
3. मैंने दोपहर ही खाना खाया था।
4. मैं सुबह को दौड़ता हूँ।

क्रिया विशेषण की परिभाषा क्या है?

वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

आशा है कि इस ब्लॉग से Kal Vachak Kriya Visheshan की जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*