SAT एग्जाम क्या है? विदेश में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए जरूरी जानकारी

1 minute read
SAT परीक्षा की जानकारी

स्कोलास्टिक असेसमेंट टेस्ट (SAT) एक मानकीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसका आयोजन कॉलेज बोर्ड द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए होती है जो अमेरिका, कनाडा, यूके और कुछ अन्य देशों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहते हैं। SAT के माध्यम से छात्रों के पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। यह डिजिटल SAT परीक्षा लगभग 2 घंटे 14 मिनट की होती है और इसमें गलत उत्तर पर अंक नहीं काटे जाते।

SAT स्कोर का उपयोग अमेरिका सहित कई देशों की हजारों यूनिवर्सिटीज़ द्वारा अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया में किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह आकलन करना है कि छात्र कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए तैयार है या नहीं। कई यूनिवर्सिटीज़ SAT स्कोर को एडमिशन प्रक्रिया में और कुछ मामलों में स्कॉलरशिप के मूल्यांकन के लिए भी देखती हैं। अगर आप विदेश में पढ़ाई के लिए SAT परीक्षा देना चाहते हैं, तो इससे जुड़ी जरूरी जानकारी जरूर जान लें। 

SAT परीक्षा क्या है?

SAT परीक्षा कॉलेज बोर्ड नामक एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा प्रशासित की जाती है। यह परीक्षा किसी छात्र के कॉलेज-स्तर के काम के लिए तैयार होने की क्षमता का आकलन करती है। SAT (एसएटी) परीक्षा एक मानकीकृत परीक्षा (स्टैंडर्डाइज़्ड टेस्ट) है जिसका उपयोग मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका/कनाडा और दुनिया भर के कई अन्य देशों की यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। कुछ यूनिवर्सिटी में SAT स्कोर को एडमिशन प्रक्रिया का एक हिस्सा माना जाता है, हालांकि कई संस्थान टेस्ट-ऑप्शनल पॉलिसी भी अपनाते हैं।

SAT परीक्षा का ओवरव्यू

नीचे SAT परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारियों को एक नज़र में समझा जा सकता है।

परीक्षा का नाम स्कोलास्टिक असेसमेंट टेस्ट (SAT)
कंडक्टिंग बॉडी कॉलेज बोर्ड
परीक्षा का लेवल इंटरनेशनल लेवल परीक्षा 
भाषा अंग्रेजी 
एप्लीकेशन का माध्यम ऑनलाइन 
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन 
प्रश्नपढ़ना और लिखना: 54 प्रश्न (64 मिनट)
गणित: 44 प्रश्न (70 मिनट)
प्रश्नों के प्रकारMCQ और SPR
SAT स्कोर वैधता अवधिSAT स्कोर की कोई आधिकारिक वैधता अवधि निर्धारित नहीं है; स्कोर रिपोर्ट कॉलेज बोर्ड के माध्यम से लंबे समय तक उपलब्ध रहती है, हालांकि यूनिवर्सिटीज़ अपने स्तर पर स्कोर की स्वीकार्यता तय करती हैं।
कुल भारतीय SAT परीक्षा केंद्रSAT परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों में अधिकृत डिजिटल परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है।
ऑफिशियल वेबसाइट satsuite.collegeboard.org

SAT परीक्षा का डिजिटल फॉर्मेट

SAT परीक्षा दो मुख्य सेक्शन में बंटी होती है: रीडिंग और राइटिंग और मैथ्स स्किल्स। रीडिंग और राइटिंग सेक्शन में 54 प्रश्न को 64 मिनट में और मैथ्स सेक्शन में 44 प्रश्न को 70 मिनट में सॉल्व करना होता है। कुल मिलाकर परीक्षा में 98 प्रश्न होते हैं, जिन्हें 2 घंटे 14 मिनट में पूरा करना होता है।

SAT का कुल स्कोर 1600 अंक का होता है (प्रत्येक खंड के लिए 800 अंक)। यह डिजिटल और कंप्यूटर-अडैप्टड परीक्षा है, जिसमें पहले मॉड्यूल में प्रदर्शन के अनुसार अगला मॉड्यूल कठिन या आसान हो सकता है। इस परीक्षा में MCQ और छात्र-निर्मित उत्तर (SPR) प्रकार के प्रश्न होते हैं और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती।

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए स्पाउस वीजा की जानकारी

SAT कौन-कौन से छात्र दे सकते हैं?

कॉलेज बोर्ड द्वारा SAT के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। परीक्षा देने के लिए कोई अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता तय नहीं है, हालांकि आमतौर पर 11वीं या 12वीं कक्षा के छात्र इसे देते हैं। SAT परीक्षा एक से अधिक बार दी जा सकती है और कई यूनिवर्सिटीज़ छात्रों के सर्वोत्तम स्कोर या सुपर-स्कोर को स्वीकार करती हैं।

SAT परीक्षा शुल्क (अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए)

कॉलेज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, SAT परीक्षा का फीस स्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय छात्रों (भारतीय छात्रों सहित) के लिए नीचे दी गई तालिका में है। हालाँकि, भारतीय मुद्रा में इसकी फीस समय के अनुसार बदल सकती है, इसलिए इसमें आवेदन करते समय आप कर्रेंसी रेट के आधार पर फीस को आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर देखें –

शुल्क का प्रकार (फी टाइप)राशि (USD)भारत में अनुमानित राशि (INR)
SAT रजिस्ट्रेशन फीस (बेसिक रजिस्ट्रेशन फी)$68INR 5,800 – INR 6,100 (लगभग)
नॉन-यू.एस. रीजनल फीस (नॉन-यू.एस. रीजनल फी)$43.00INR 3,700 – INR 3,900 (लगभग)
सेल्स टैक्स/जीएसटी$19.98INR 1,700 – INR 1,800 (लगभग)
कुल SAT परीक्षा फीस$131INR 11,000 – INR 11,800 (लगभग)

ध्यान दें: भारतीय रुपये में फीस विनिमय दर और टैक्स के आधार पर थोड़ी बदल सकती है।

SAT परीक्षा का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

SAT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नीचे दिया गया है:-

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस: भारत में SAT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कॉलेज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट satsuite.collegeboard.org पर जाकर किया जाता है।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरना होता है।
  • परीक्षा तिथि और केंद्र का चयन करें: सभी अनिवार्य जानकारी फिल करने के बाद उपयुक्त परीक्षा तिथि और नजदीकी परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं।
  • फोटो अपलोड करें और फीस का भुगतान करें: रजिस्ट्रेशन के दौरान पासपोर्ट साइज हेडशॉट फोटो अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • स्लॉट समय पर बुक करें: SAT परीक्षा केंद्रों में सीटें सीमित होती हैं, इसलिए उम्मीदवार आमतौर पर स्लॉट पहले ही बुक कर लेते हैं।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और जांच करें: परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को अपने अकाउंट में लॉग-इन करके SAT एडमिशन टिकट डाउनलोड करना होता है, जिसे परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।

SAT की तैयारी कैसे करें?

सफल होने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप खुद को डिजिटल SAT के नए फॉर्मेट के साथ ढाल लें। तैयारी की शुरुआत Bluebook ऐप पर एक फुल-लेंथ टेस्ट देकर की जा सकती है, जिससे आपको अपनी कमज़ोरियों का अंदाज़ा हो जाएगा। आमतौर पर छात्र इंग्लिश के मुश्किल शब्दों के बजाय ‘रीडिंग कॉन्टेक्स्ट’ और मैथ्स में ‘डेस्मोस कैलकुलेटर’ के सही इस्तेमाल पर ज़्यादा ध्यान देते हैं। रोज़ाना ढेर सारा पढ़ने के बजाय, नियमित तौर पर मॉक टेस्ट देना और अपनी गलतियों को समझना ही स्कोर सुधारने का सबसे सही तरीका है।

SAT स्कोर कहां स्वीकार किया जाता है?

SAT स्कोर अमेरिका की अधिकांश अंडरग्रेजुएट यूनिवर्सिटीज़ द्वारा स्वीकार किया जाता है। इसके अलावा, कनाडा और कुछ अन्य देशों की चुनिंदा यूनिवर्सिटीज़ भी SAT स्कोर को अपने एडमिशन प्रोसेस में शामिल करती हैं। अलग-अलग संस्थानों में SAT स्कोर की भूमिका अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें: IELTS और TOEFL में अंतर

SAT देने के बाद अगला कदम क्या होता है?

SAT का एग्जाम देने के बाद का समय काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यहां से आपकी असली एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होती है। सबसे पहले, आपको कॉलेज बोर्ड के पोर्टल के जरिए अपना स्कोर उन यूनिवर्सिटीज को भेजना चाहिए जहां आप एडमिशन लेना चाहते हैं।

इसके बाद, सारा ध्यान अपनी कॉलेज एप्लीकेशन को पूरा करने पर लगाएं। इसमें सही यूनिवर्सिटी चुनना, एप्लीकेशन फॉर्म भरना और अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करना शामिल है। ध्यान रखें कि सिर्फ SAT स्कोर काफी नहीं होता; ज़्यादातर विदेशी यूनिवर्सिटीज आपसे TOEFL या IELTS जैसे इंग्लिश टेस्ट के स्कोर भी मांग सकती है। साथ ही, अपना SOP और LOR पहले से तैयार रखें, क्योंकि ये आपकी प्रोफाइल को दूसरों से अलग बनाने में अहम माने जाते हैं।

FAQs

SAT परीक्षा किस लिए होती है?

SAT परीक्षा विदेशी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों की योग्यता आंकने हेतु आयोजित की जाती है।

भारत में सैट की परीक्षा कैसे दी जाती है?

भारत में SAT परीक्षा ऑनलाइन (डिजिटल मोड) में अधिकृत परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर के माध्यम से दी जाती है।

SAT की तैयारी कैसे करें?

SAT की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास, ऑफिशियल गाइड, मॉक टेस्ट और ऑनलाइन रिसोर्सेज का उपयोग करें।

SAT का फुल फॉर्म क्या है?

SAT का फुल फॉर्म ‘स्कोलास्टिक असेसमेंट टेस्ट’ है। 

SAT कौन आयोजित करता है?

SAT का आयोजन College Board (USA) द्वारा किया जाता है।

इस लेख में SAT परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारियों को सरल रूप में समझाने की कोशिश की गई है, ताकि छात्र अपनी अंडरग्रेजुएट पढ़ाई की योजना बेहतर तरीके से बना सकें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

3 comments
    1. हैलो विपुल, भारत में SAT एग्जाम स्वीकार करने वाले अशोक विश्वविद्यालय, अहमदाबाद विश्वविद्यालय, एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय
      जीडी गोयनका विश्वविद्यालय, मानव रचना विश्वविद्यालय आदि प्रमुख काॅलेज-यूनिवर्सिटीज हैं।

    1. हैलो विपुल, भारत में SAT एग्जाम स्वीकार करने वाले अशोक विश्वविद्यालय, अहमदाबाद विश्वविद्यालय, एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय
      जीडी गोयनका विश्वविद्यालय, मानव रचना विश्वविद्यालय आदि प्रमुख काॅलेज-यूनिवर्सिटीज हैं।