Sambandh Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain: संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण

1 minute read
Sambandh Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

Sambandh Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain: प्रिय विद्यार्थियों हिंदी व्याकरण में सर्वनाम के छह भेद होते हैं, जिनमें से एक भेद संबंधवाचक सर्वनाम (Sambandh Vachak Sarvanam) भी है। बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सर्वनाम से संबंधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं और संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण को बहुत सरल और क्रमबद्ध तरीके से बताया गया है। 

संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? – Sambandh Vachak Sarvanam Ki Paribhasha

जिस सर्वनाम से दो वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का पारस्परिक संबंध प्रकट होता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम (Sambandh Vachak Sarvanam) कहते हैं; जैसे-

  • जो लड़का कल आया था। 
  • जो बोओगे, सो काटोगे। 
  • जो तुम चाहो, वह करो। 
  • वह पढ़ने में तेज है।  
  • वह लड़का जो अच्छे अंक लाता है, सभी का प्रिय है।

संबंधवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण (Sambandh Vachak Sarvanam Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:-

  1. ये वही मोबाइल है, जिसके बारे में तुमने पूछा है।
  2. जो आज ऑफिस आएगा, वह इन्क्रीमेंट का हक़दार होगा।
  3. जो कोशिश करते हैं, वे कामयाब ही होते हैं।
  4. जिसको चलना है, वे हमारे साथ आ सकता है।
  5. यह कौन है, जो गा रहा है।
  6. जैसी करनी वैसी भरनी।
  7. वो बात जगह-जगह फैल गई।
  8. जो पाप करेगा वह सजा पाएगा।
  9. जिसकी लाठी उसकी भैंस।
  10. जो सोवेगा सो खोवेगा।

संबंधवाचक सर्वनाम के 20 उदाहरण

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण (Sambandh Vachak Sarvanam Ke Udaharan) इस प्रकार हैं:-

  1. जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।
  2. मैं वही करूंगा जैसा तुम कहोगे।
  3. ये वही लङका है जो आज घर आया था।
  4. जिसकी चीज है, उसी से पूछो।
  5. जो सामने खड़ा है वो मेरा मित्र है।
  6. यह वही गुड़िया है जो आपने मांगी थी।
  7. जैसे को तैसा मिले।
  8. जिसकी जितनी गलती होती है उसे उतनी ही सजा मिलती है।
  9. जहां ताजमहल है वहां मेरा घर है।
  10. मेरा वह गिफ्ट कहीं खो गया जो मुझे जन्मदिन पर मिला था।
  11. वह चोरी कर रहा है जो कि गलत काम है।
  12. जो आया है सो जाएगा भी।
  13. जो कर्मठ है सो ही जीत का हकदार है।
  14. वह खेल जिसे हम पसंद करते हैं, बहुत मजेदार है।
  15. जो जीता वही सिकंदर।
  16. यह वही इंसान है जिसने मेरा अपमान किया था।
  17. जो जागेगा सो पाएगा।
  18. यह वही पुस्तक है जो मुझे नहीं मिल रही थी।
  19. जो पकायेगा वो खायेगा।
  20. जो देता है, वह लेता है।

सर्वनाम करक के रूप में संबंधवाचक

कारकएकवचनबहुवचन
कर्ताजो, जिसनेजो, जिन्होंने
कर्मजिसे, जिसकोजिन्हें, जिनको
करणजिससे, जिसके द्वारा जिनसे, जिनके द्वारा
सम्प्रदानजिसको, जिसके लिएजिनको, जिनके लिए
अपादान जिससे (अलग होने)जिनसे (अलग होने)
संबंध जिसका, जिसकी, जिसकेजिनका, जिनकी, जिनके
अधिकरण जिस पर,  जिसमेंजिन पर, जिनमें

FAQs

संबंधवाचक सर्वनाम क्या हैं?

जिन शब्दों का इस्तेमाल किसी व्यक्ति या वस्तु के संबंध को बताने के लिए किया जाता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।

संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

संबंधवाचक सर्वनाम वह सर्वनाम होते हैं, जो किसी वाक्य में किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या प्राणी से संबंधित संबंध को व्यक्त करते हैं।

संबंधवाचक सर्वनाम के कुछ उदाहरण क्या हैं?

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं: जो, जिसे, जिस, जिन्हें, जिनका, जिसकी, जहां, जिसे भी आदि।

संबंधवाचक सर्वनाम और सर्वनाम में अंतर क्या है?

सर्वनाम किसी नाम या शब्द के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, जबकि संबंधवाचक सर्वनाम उस व्यक्ति, वस्तु या स्थान से संबंधित संबंध व्यक्त करने के लिए प्रयोग होते हैं। जैसे, “जो” या “जिसे” संबंधवाचक सर्वनाम हैं, जो वाक्य में किसी विशेष चीज़ से संबंध दर्शाते हैं।

संबंधवाचक सर्वनाम का वाक्य में क्या उपयोग होता है?

संबंधवाचक सर्वनाम का उपयोग वाक्य में उस विशेष व्यक्ति या वस्तु के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए किया जाता है। उदाहरण: “वह लड़का जो स्कूल जाता है, मेरा दोस्त है।” यहाँ “जो” संबंधवाचक सर्वनाम है जो लड़के से संबंधित जानकारी दे रहा है।

आशा है कि आपको इस लेख में संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं और संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण (Sambandh Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही हिंदी व्याकरण, इंग्लिश व्याकरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*