Sambandh Karak Kise Kahate Hain: प्रिय विद्यार्थियों हिंदी व्याकरण में कारक के आठ भेद होते हैं, जिनमें से एक भेद संबंध कारक (Sambandh Karak) भी है। बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कारक से संबंधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में संबंध कारक किसे कहते हैं और संबंध कारक के उदाहरण को बहुत सरल और क्रमबद्ध तरीके से बताया गया है।
कारक किसे कहते हैं?
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य का संबंध किसी दूसरे शब्द के साथ जाना जाए, उसे कारक (Karak) कहते हैं। कारक (Karak) संज्ञा या सर्वनाम शब्दों का वह रूप होता है जिसका सीधा संबंध क्रिया से ही होता है। किसी कार्य को करने वाला कारक यानी जो भी क्रिया को करने में मुख्य भूमिका निभाता है, वह कारक (Karak) कहलाता है।
कारक | विभक्तियाँ |
कर्ता | ने |
कर्म | को |
करण | से, द्वारा |
सम्प्रदान | को, के लिये, हेतु |
अपादान | से (अलग होने के अर्थ में) |
सम्बन्ध | का, की, के, रा, री, रे |
अधिकरण | में, पर |
सम्बोधन | हे! अरे! ऐ! ओ! हाय! |
संबंध कारक किसे कहते हैं? – Sambandh Karak Kise Kahate Hain
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य में एक का दूसरे से संबंध होने का पता चले, संबंध कारक (Sambandh Karak) कहलाता है। हालांकि कुछ विद्वान इसे कारक के अंतर्गत नहीं मानते। संबंध कारक का उदाहरण देखें;-
- यह मोहन का घर है।
- यह मेरा उपन्यास है।
ध्यान दें कि इन वाक्यों में ‘मोहन’ का ‘घर’ से और ‘मेरा’ का ‘उपन्यास’ से संबंध प्रकट होता है। इसलिए ‘मोहन का घर’ और ‘मेरा उपन्यास’ संबंध कारक हैं।
यह भी पढ़ें – कर्ता कारक की परिभाषा उदाहरण सहित
संबंध कारक के उदाहरण – Sambandh Karak Ke Udaharan
यहाँ संबंध कारक के 10 उदाहरण (Sambandh Karak Examples in Hindi) दिए गए हैं:-
- वह सुनील का खिलौना है।
- यह सुनीता का दफ्तर है।
- कुंती के 100 पुत्र थे।
- यह सामने जो खड़ा है वह श्याम का बेटा है।
- यह गोविंद की माता श्री हैं।
- बच्चे का पैर दुःख रहा है।
- यह भूपिंदर की पुस्तक है।
- यह पहलवान का गांव है।
- यह बाइक सुखबीर की है।
- राम को अपनी गाड़ी बहुत प्रिय है।
यह भी पढ़ें – कर्म कारक की परिभाषा और उदाहरण
संबंध कारक के 20 उदाहरण
यहाँ संबंध कारक के उदाहरण (Sambandh Karak Examples in Hindi) दिए गए हैं:-
- मदन भैया एक बाहुबली नेता हैं।
- भगवन कृष्ण सुदर्शन चक्र धारी थे।
- लोकसभा में सांसद नदीश ने जोरदार स्पीच दी।
- सचिन ने फिर से टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा।
- मोहित के पास 100 बीघा जमीन है।
- वह बहुत मेहनती है, लेकिन उसे पुरस्कार नहीं मिला।
- मुझे खेद है क्योंकि मैंने तुम्हारा दिल दुखाया।
- उसने खूब अभ्यास किया, अत: वह प्रतियोगिता जीत गया।
- मैं खेल रहा था, जब वह घर आया।
- वह घर गया, तब हमें पता चला।
- वह खुश था, तो सभी खुश थे।
- यदि तुम काम करते हो, तो सफलता मिलेगी।
- वह अपनी जगह पर खड़ा था, जबकि हम मैदान में खेल रहे थे।
- जैसे ही उसने आवाज़ सुनी, वह दौड़ पड़ा।
- मुझे लगता है कि तुम सही हो।
- मोहन आपके बड़े भाई हैं।
- स्नेह का बड़ा भाई राहुल हैं।
- नरेंद्र की माता यहाँ नहीं रहती।
- पिताजी ने तनुजा को स्कूल छोड़ा।
- पुनीत अपने बड़े भाई की आज्ञा मानता है।
FAQs
एक वस्तु का संबंध दूसरी वस्तु से जाना जाए उसे संबंध कारक कहते हैं।
श्यामयता का घर काफी बड़ा है, यह संबंध करक कहलाएगा।
संबंध कारक वह शब्द होते हैं जो वाक्य में दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को जोड़ने का काम करते हैं।
Sambandh Karak के 3 मुख्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं;-
1. वह समद का खिलौना है।
2. यह जयंता का दफ्तर है।
3. कुंती के 100 बेटे थे।
संबंध कारक के अन्य 3 मुख्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं-
1. मदन भैया एक बाहुबली नेता हैं।
2. भगवन कृष्ण सुदर्शन चक्र धारी थे।
3. लोकसभा में सांसद नदीश ने जोरदार स्पीच दी।
संबंध कारक का मुख्य कार्य वाक्य में विभिन्न तत्वों को जोड़ना और उनका आपसी संबंध स्पष्ट करना है।
संबंध कारक वाक्य में तत्वों को जोड़ने का कार्य करते हैं, जबकि समुच्चयवाची अव्यय केवल संबंधित विचारों या घटनाओं को जोड़ने का काम करते हैं।
आशा है कि आपको इस लेख में संबंध कारक किसे कहते हैं और संबंध कारक के उदाहरण (Sambandh Karak Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही हिंदी व्याकरण, इंग्लिश व्याकरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage के साथ बने रहें।