RRB ALP सिलेबस: सब्जेक्ट वाइज CBT 1 और 2 सिलेबस

1 minute read
rrb alp syllabus in hindi

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पोस्ट के लिए RRB ALP का सिलेबस जारी किया जाता है। RRB ALP परीक्षा की तैयारी कर रहे हर अभ्यर्थी को कंप्लीट सिलेबस की जानकारी होना आवश्यक है। RRB ALP चयन प्रक्रिया को स्टेज 1, स्टेज 2 और CBAT में विभाजित किया गया है, जिनका सिलेबस अलग-अलग निर्धारित है।

सिलेबस में मैथ्स, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग एबिलिटी, बेसिक साइंस, इंजीनियरिंग, जनरल अवेयरनेस तथा करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं। वहीं मार्किंग सिस्टम में प्रश्न के प्रकार और प्रत्येक सेक्शन के महत्व को समझने के लिए परीक्षा पैटर्न से परिचित होना भी जरुरी है। इस लेख में आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए RRB ALP सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी दी गई है।

विवरण जानकारी 
संगठनरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पोस्ट
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन 
प्रश्नों की संख्या CBT 1: 75, CBT 2: 175, CBAT
परीक्षा की अवधि CBT 1: 60 मिनट, CBT 2: 2 घंटा 30 मिनट, CBAT
निगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।  

RRB ALP सिलेबस 

यहां अभ्यर्थियों के लिए RRB ALP का स्टेज वाइज सिलेबस दिया गया है:

RRB ALP CBT 1 सिलेबस

सिलेबस 1 की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न हमेशा उस पद के लिए तय न्यूनतम शैक्षणिक या तकनीकी योग्यताओं के स्तर के अनुसार नहीं होंगे। ये प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और परीक्षा में शामिल विषय सिलेबस में दिए गए टॉपिक्स से होंगे:

मैथमेटिक्स सिलेबस 
संख्या प्रणालीबोडमास
दशमलवअंश
LCMHCF
अनुपात एंड प्रपोर्शनप्रतिशत
क्षेत्रमितिसमय और कार्य
साधारण और चक्रवृद्धि ब्याजलाभ और हानि
बीजगणितज्यामिति
त्रिकोणमितिप्राथमिक सांख्यिकी
वर्गमूलआयु गणना
कैलेंडर और घड़ीपाइप और टंकी
मानसिक क्षमता सिलेबस
सादृश्यवर्णमाला और संख्या श्रृंखला
कोडिंग एंड डिकोडिंगगणितीय संचालन
संबंधन्यायवाक्य
वेन आरेखडेटा व्याख्या और पर्याप्तता
निष्कर्ष और निर्णय लेनासमानताएं और अंतर
विश्लेषणात्मक तर्कवर्गीकरण
निर्देशकथन- तर्क और धारणाएं आदि। 
जनरल साइंस सिलेबस (10th स्टैंडर्ड लेवल)
फिजिक्सकेमिस्ट्री
लाइफ साइंसेस
जनरल अवेयरनेस सिलेबस
करंट अफेयर्ससाइंस एंड टेक्नोलॉजी
स्पोर्ट्ससंस्कृति 
व्यकितत्व अर्थशास्त्र 
राजनीति अन्य महत्वपूर्ण विषय 

RRB ALP CBT 2 सिलेबस 

अभ्यर्थियों के लिए RRB ALP CBT 2 परीक्षा का सिलेबस इस प्रकार है:

मैथमेटिक्स सिलेबस 
संख्या प्रणालीबोडमास
दशमलवअंश
LCMHCF
अनुपात एंड प्रपोर्शनक्षेत्रमिति
प्रतिशतसमय और कार्य
समय और दूरीसाधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
लाभ और हानिबीजगणित
ज्यामितित्रिकोणमिति
प्राथमिक सांख्यिकीवर्गमूल
आयु गणनाकैलेंडर और घड़ी
पाइप और टंकी आदि। 
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सिलेबस
सादृश्यवर्णमाला और संख्या श्रृंखला
कोडिंग और डिकोडिंगगणितीय संचालन
संबंधन्यायवाक्य
जंबलिंगवेन आरेख
डेटा व्याख्या और पर्याप्ततानिष्कर्ष और निर्णय लेना
समानताएं और अंतरविश्लेषणात्मक तर्क
वर्गीकरणनिर्देश
कथन- तर्क और धारणाएं आदि। 
बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग सिलेबस
इंजीनियरिंग ड्रॉइंगप्रक्षेपण
दृश्यड्राइंग उपकरण
रेखाएँज्यामितीय आकृतियाँ
प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्वइकाइयाँ
मापद्रव्यमान
भारघनत्व
कार्यशक्ति
ऊर्जागति
वेगऊष्मा
तापमानबुनियादी बिजली
लीवरसरल मशीनें
व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्यपर्यावरण शिक्षा
IT साक्षरता

RRB ALP पार्ट B का सिलेबस 

पार्ट B केवल क्वालिफाइंग होता है यानी परीक्षा के इस भाग के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं। इसमें ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ एम्प्लॉयमेंट एंड ट्रेनिंग’ (DGE&T) द्वारा निर्धारित संबंधित ट्रेड का सिलेबस शामिल होता है। जिन अभ्यर्थियों के पास ITI या ट्रेड अप्रेंटिसशिप की योग्यता है, उन्हें उसी ट्रेड से जुड़े प्रश्न हल करने होते हैं।

वहीं, जिन उम्मीदवारों के पास डिग्री, डिप्लोमा या 12वीं कक्षा की योग्यता है और जो ALP के विभिन्न पदों के लिए एलिजिबल हैं, उन्हें RRB द्वारा जारी सूची में से अपने इंजीनियरिंग विषय या 12वीं के अनुसार उपयुक्त ट्रेड का चयन करना होता है। प्रत्येक इंजीनियरिंग शाखा या 12वीं योग्यता के अनुरूप ट्रेड की जानकारी नीचे दी गई है:

CBT 2 का भाग B (योग्यता परीक्षण)
क्रम संख्या उम्मीदवार की योग्यता भाग B के लिए पसंद का ट्रेड/विषय  
1. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरी या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरी की विभिन्न स्ट्रीम्स का कॉम्बिनेशन इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक
2.इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरी और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरी की विभिन्न स्ट्रीम्स का कॉम्बिनेशनइलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी)
3.मैकेनिकल इंजीनियरी और मैकेनिकल इंजीनियरी की विभिन्न स्ट्रीम्स का कॉम्बिनेशनफिटर, मैकेनिक (मोटर वाहन), ट्रैक्टर मैकेनिक, मैकेनिक (डीजल), टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक, हीट इंजन, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक
4. ऑटोमोबाइल इंजीनियरी और ऑटोमोबाइल इंजीनियरी की विभिन्न स्ट्रीम्स का कॉम्बिनेशनमैकेनिक (मोटर वाहन), ट्रैक्टर मैकेनिक, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक

यह भी पढ़ें: लोको पायलट कैसे बनें?

RRB ALP परीक्षा पैटर्न 

RRB द्वारा आयोजित RRB ALP परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें पहला स्टेप CBT 1, दूसरा स्टेप CBT 2, उसके बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और आखिर में दस्तावेज सत्यापन शामिल है। प्रत्येक स्टेप का परीक्षा पैटर्न अलग होता है, जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे क्रमवार दी गई है:

RRB ALP परीक्षा पैटर्न CBT 1
विषय प्रश्नों की संख्या मार्किंग सिस्टम कुल अंक और अवधि 
मैथमेटिक्स20 




प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।  






कुल अंक: 75
अवधि: 1 घंटा (60 मिनट)
मानसिक क्षमता25 
जनरल साइंस20 
जनरल अवेयरनेस10 
RRB ALP परीक्षा पैटर्न CBT 2 
भाग A 
विषय प्रश्नों की संख्या मार्किंग सिस्टम कुल अवधि 
मैथमेटिक्स25 






प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।  








अवधि: 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट) 
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग25 
बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग40 
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स 10 
भाग B 
भाग B परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। इस परीक्षा में कुल 75 सवाल पूछे जाते हैं। यह पार्ट क्वालिफाइंग होता है और इसमें ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ एम्प्लॉयमेंट एंड ट्रेनिंग’ (DGE&T) द्वारा तय किए गए ट्रेड सिलेबस से सवाल होते हैं।

RRB ALP CBAT एग्जाम (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा)

CBAT केवल RRB असिस्टेंट लोको पायलट के पद के लिए आयोजित की जाती है। RRB ALP CBAT परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

  • प्रत्येक श्रेणी (UR, OBC-NCL, SC, ST, EWS) में जितनी वैकेंसी होंगी, उनके 8 गुना उम्मीदवारों को CBT-2 के Part-A में प्राप्त अंकों के आधार पर CBAT के लिए चुना जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार का CBT-2 के Part-B में क्वालिफाई करना जरूरी है। यदि कट-ऑफ अंक पर एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं, तो उन सभी को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को CBAT में अपने विजन सर्टिफिकेट की मूल प्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होती है, अन्यथा उपस्थित होने की अनुमति नहीं मिलती है। 
  • CBAT में क्वालिफाई करने के लिए प्रत्येक टेस्ट बैटरी/सेक्शन अलग से पास करना अनिवार्य होता है।
  • CBAT केवल हिंदी और अंग्रेजी में होगा और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। 
  • CBAT से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार RDSO की आधिकारिक वेबसाइट लिंक देख सकते हैं।
  • सभी उम्मीदवारों को CBAT में पास होने के लिए प्रत्येक टेस्ट बैटरी में न्यूनतम 42 टी-स्कोर अलग-अलग प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
  • मेरिट सूची केवल उन्हीं उम्मीदवारों में से बनाई जाती है जो CBAT में क्वालिफाई करते हैं; इसमें CBT-2 (भाग-A) के अंकों को 70% और CBAT के अंकों को 30% वेटेज दिया जाता है। 

RRB ALP भर्ती प्रक्रिया

प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के अंतर्गत आवेदन कर सकता है। उम्मीदवार को पैरा 13 (J) में उल्लेखित भाग लेने वाले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में से किसी एक के माध्यम से ही एकमात्र ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना अनिवार्य होता है। किसी भी स्थिति में एक से अधिक आरआरबी के लिए या एक ही आरआरबी में कई बार आवेदन करना नियमों के विरुद्ध माना जाता है।

यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करता है, तो उसके सभी आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ऐसे उम्मीदवार पर भविष्य में CEN के अंतर्गत RRB/RRC की भर्तियों में आवेदन करने से प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। RRB ALP भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:

  • पहला चरण CBT-1
  • दूसरा चरण CBT-2 
  • कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME)

दस्तावेज सत्यापन 

RRB ALP परीक्षा में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • CBT-2 (भाग-A) के अंक, भाग-B में योग्यता और CBAT के स्कोर के आधार पर, रिक्तियों के बराबर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुना जाता है। 
  • यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी जाती है। 
  • अंतिम नियुक्ति मेडिकल फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चरित्र/पिछले रिकॉर्ड की जांच के बाद होती है। 
  • RRB केवल चयनित उम्मीदवारों के नाम संबंधित रेलवे ज़ोन को भेजता है; नियुक्ति पत्र जारी करने की जिम्मेदारी रेलवे ज़ोन की होती है।
  • ध्यान दें कि आवश्यकता होने पर RRB मेरिट सूची में नीचे के उम्मीदवारों पर भी विचार कर सकता है, लेकिन इससे नियुक्ति का कोई दावा अधिकार नहीं बनता है।

FAQs 

अगर मैं गणित में खराब हूं तो क्या मैं लोको पायलट बन सकता हूं?

अगर आप मैथ्स में कमजोर हैं, तो लोको पायलट बनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि RRB ALP परीक्षा में मैथ्स/क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन महत्वपूर्ण होता है। लेकिन यदि आप इसे बुनियादी स्तर से समझकर इस सेक्शन पर अधिक ध्यान दें, तो सफलता संभव है।

क्या 12 वीं पास रेलवे एएलपी के लिए आवेदन कर सकता है?

12वीं पास उम्मीदवार RRB ALP के लिए आवेदन कर सकता है, क्योंकि शैक्षणिक योग्यताओं में मैट्रिक/10वीं के साथ ITI या डिप्लोमा/डिग्री शामिल हैं, जो अधिसूचना में पात्रता के रूप में मान्य हैं।

RRB ALP का सिलेबस क्या है?

RRB ALP के सिलेबस में मैथमेटिक्स/क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता, बेसिक साइंस,  इंजीनियरिंग, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स आदि शामिल हैं।

आरआरबी एएलपी परीक्षा कठिन है या आसान?

आरआरबी एएलपी परीक्षा की कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें गणित, रीजनिंग और तकनीकी ज्ञान के विस्तृत प्रश्न शामिल होते हैं।

RRB ALP में नेगेटिव मार्किंग होती है या नहीं?

RRB ALP परीक्षा में CBT-1 और CBT-2 दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

आशा है कि आपको इस लेख में RRB ALP सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम से संबंधित ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*