दिल्ली की चौथी महिला सीएम रेखा गुप्ता का जीवन परिचय और राजनीतिक यात्रा

1 minute read
Rekha Gupta Biography in Hindi

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर शालीमार बाग से चुनाव जीतकर 68,200 मतों से शानदार विजय हासिल की। वह भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं और दिल्ली में 27 वर्षों के बाद पार्टी की सत्ता में वापसी का एक प्रमुख चेहरा मानी जाती हैं। वर्तमान में वे शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की अध्यक्ष भी हैं। इस लेख में रेखा गुप्ता का जीवन परिचय और उनकी राजनीतिक यात्रा को विस्तारपूर्वक बताया गया है।

नाम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) 
जन्म 19 जुलाई, 1974 
जन्म स्थान जींद जिला, हरियाणा 
पिता का नाम श्री जय भगवान जिंदल
माता का नाम श्रीमती उर्मिला जिंदल
शिक्षा बीकॉम, एलएलबी
पति का नाम मनीष गुप्ता
संतान हर्षिता गुप्ता (पुत्री), निकुंज गुप्ता (पुत्र)
पेशा वकालत 
पार्टी भारतीय जनता पार्टी-बीजेपी 
विधानसभा सीट शालीमार बाग़ 

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में हुआ था। उनके पिता श्री जय भगवान जिंदल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी माता श्रीमती उर्मिला जिंदल, गृहिणी थीं। जब रेखा गुप्ता मात्र दो वर्ष की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आकर पीतमपुरा क्षेत्र में बस गया। यहीं उन्होंने परवरिश पाई और शहरी मध्यमवर्गीय परिवारों की आकांक्षाओं तथा संघर्षों को करीब से समझा। उनकी प्राथमिक और उच्च शिक्षा दिल्ली में ही हुई।

DUSU अध्यक्ष का चुनाव जीता 

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की पढ़ाई की। इसी दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गईं। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए वे दौलत राम कॉलेज में सचिव पद के लिए चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) का चुनाव जीता और अध्यक्ष बनीं। आगे चलकर उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री प्राप्त की।

2025 में शालीमार बाग से बनी विधायक 

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के टिकट पर शालीमार बाग से शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने इस चुनाव ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कैंडिडेट को हराया। उन्हें इस चुनाव में कुल 68,200 वोट मिले थे।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

  • रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम-MCD का चुनाव वर्ष 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से जीता और पार्षद बनीं। 
  • रेखा गुप्ता वर्ष 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 
  • रेखा गुप्ता ने 2015 और 2020 में शालीमार बाग सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार उन्हें आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी से हार का सामना करना पड़ा।
  • रेखा गुप्ता वर्ष 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं। वहीं बुधवार 19 फरवरी को उन्हें दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना गया।
  • क्या आप जानते हैं कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं? उनसे पहले सुषमा स्वराज (1998), शीला दीक्षित (1998-2013) और आतिशी (2024-2025) इस पद पर रह चुकी हैं। 

रेखा गुप्ता का व्यक्तिगत जीवन

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता (Manish Gupta) एक व्यवसायी हैं। उनकी शादी 28 जून 1998 को हुई थी। वे राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। रेखा गुप्ता और मनीष गुप्ता की दो संतानें हैं, बेटी हर्षिता गुप्ता और बेटा निकुंज गुप्ता। बताना चाहेंगे बेटी पिता की तरह व्यवसाय में सक्रिय है, जबकि बेटा निकुंज अभी पढ़ाई कर रहा है।

FAQs 

रेखा गुप्ता कौन है?

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। अब वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।

रेखा गुप्ता की एजुकेशन क्या है?

रेखा गुप्ता ने एलएलबी की पढ़ाई की है। 

रेखा गुप्ता के पति का नाम क्या है?

रेखा गुप्ता की वर्ष 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी।

रेखा गुप्ता किस पार्टी से है?

रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी-बीजेपी से है। 

रेखा गुप्ता की राजनीति में शुरुआत कब हुई?

उनकी शुरुआत ABVP से हुई और 1996-97 में वे DUSU अध्यक्ष बनीं।

आशा है कि आपको दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जीवन परिचय पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*