Radha Ka Paryayvachi Shabd: संस्कृति और भक्ति में राधा का विशेष स्थान है। वे केवल श्रीकृष्ण की प्रेमिका ही नहीं, बल्कि भक्ति, श्रद्धा और अटूट प्रेम का प्रतीक भी हैं। हिंदी भाषा में राधा के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जैसे राधिका, श्रीराधा, वृंदावनी, किशोरी, ब्रजेश्वरी, गोपीराज आदि। ये सभी नाम उनके विभिन्न गुणों और लीलाओं को दर्शाते हैं। इस ब्लॉग में, राधा के पर्यायवाची शब्द उनके अर्थ और वाक्यों में प्रयोग दिए गए हैं।
राधा के पर्यायवाची शब्द
राधा के 20+ पर्यायवाची शब्द (Radha Ka Paryayvachi Shabd) इस प्रकार हैं:
- राधिका
- वृषभानुजा
- वृषभानुनंदिनी
- कीर्ति
- श्यामा
- राधारानी
- सर्ववन्द्या
- वृन्दा
- वृषभानु
- रासेश्वरी
- रम्या
- कृष्णमत्राधिदेवता
- सर्वाद्या
- सर्ववन्द्या
- वृन्दावनविहारिणी
- वृन्दाराधा
- रमा
- अशेषगोपीमण्डलपूजिता
- सत्या
- सत्यपरा
- वृंदा
- श्रीकृष्णवल्लभा
- वृषभानुसुता
- गोपी
- ईश्वरी
- ऋद्धिका
- गान्धर्वा
- राधिका
- रम्या
- परमेश्वरी
- परात्परतरा
- पूर्णा
- पूर्णचन्द्रविमानना
- भुक्ति- मुक्तिप्रदा
- भवव्याधि-विनाशिनी
यह भी पढ़ें : 500 पर्यायवाची शब्द, PDF, वर्कशीट, अभ्यास प्रश्न, क्विज, महत्व, प्रकार
राधा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग
राधा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:
- राधिका के बिना श्रीकृष्ण की कथा अधूरी मानी जाती है।
- भक्ति गीतों में वृषभानुजा का नाम बड़े आदर और प्रेम से लिया जाता है।
- भक्तजन वृंदावन जाकर वृषभानुनंदिनी के मंदिर में दर्शन करते हैं।
- कृष्ण प्रेम की प्रतीक श्यामा की भक्ति करने से मन को असीम शांति मिलती है।
- गोपियों में रासेश्वरी का स्थान सबसे ऊँचा माना जाता है।
- वृंदावन की गलियों में आज भी भक्त वृषभानुसुता के भजन गाते हैं।
- वृन्दावनविहारिणी और श्रीकृष्ण का प्रेम लोक और अलौकिक दोनों रूपों में पूजनीय है।
- संतों की वाणी में श्रीकृष्णवल्लभा का गुणगान किया गया है।
- हर गोपी की आराध्य परमेश्वरी हैं, जिनकी भक्ति का अनोखा प्रभाव है।
- भक्तगण प्रेम और श्रद्धा से ईश्वरी का स्मरण कर उनके दिव्य रूप की कल्पना करते हैं।
- अंकिता और राधिका की दोस्ती काफी पक्की है।
- कृष्ण और राधा का रिश्ता काफी पवित्र है।
- राधिका नाम की कन्या मुकुल की बहन है।
- राधा-कृष्ण नाम से दिल्ली और देश में कई मंदिर हैं।
- वृन्दा ने नकुल को कुछ कटु वचन कहे।
र से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
र से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों की सूची इस प्रकार है:
- रात्रि का पर्यायवाची – राका, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
- रमा का पर्यायवाची – श्रीकमला, विष्णुप्रिया, इंदिरा, लक्ष्मीकांता।
- राजमहल का पर्यायवाची – राजभवन, राजप्रसाद, राजमंदिर।
- राधा का पर्यायवाची – हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी।
- राम का पर्यायवाची – रघुपति, राघव, रघुनंदन, रघुवर, सीतापति।
- रावण का पर्यायवाची – लंकेश, लंकापति, दशानन, दशकण्ठ।
- रश्मि का पर्यायवाची – कर, अंशु, मरीच, मयूख, किरण।
- रंक का पर्यायवाची – गरीब, दरिद्र, कंगाल, निर्धन, धनहीन।
- रक्त का पर्यायवाची – खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
- रक्तपात का पर्यायवाची – खून-खराबा, मार, काट, नरसंहार, लड़ाई, झगड़ा।
- रक्षा का पर्यायवाची – संरक्षण, सुरक्षा, प्रतिरक्षा, हिफाजत, बचाव, रखवाली।
- रजनी का पर्यायवाची – रात्रि, निशा, यामिनी, विभावरी।
- रण का पर्यायवाची – लड़ाई, युद्ध, संग्राम, जंग, संघर्ष।
- रणभूमि का पर्यायवाची – संग्रामभूमि, युद्धस्थल, युद्ध क्षेत्र, वीरभूमि, मैदान ए जंग।
- रत्नाकर का पर्यायवाची – समुद्र, सागर, अर्णव, वारिध।
- राक्षस का पर्यायवाची – दैत्य, असुर, निशाचर।
- राजा का पर्यायवाची – नृप, नृपति, भूपति, नरपति, भूप, महीप, महीपति, नरेश, राव, सम्राट्।
- रात का पर्यायवाची – रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी।
- रविवार का पर्यायवाची – इतवार, आदित्यवार, रविवासर, सूर्यवार।
- रीति का पर्यायवाची – विधि, विधान, नियम, कायदा, तरीका, कानून।
यह भी पढ़ें
- अंकिता का पर्यायवाची शब्द
- कुबेर का पर्यायवाची शब्द
- इठलाना का पर्यायवाची शब्द
- अमीर का पर्यायवाची शब्द
- इज्जत का पर्यायवाची शब्द
- मूर्ख का पर्यायवाची शब्द
- बारिश का पर्यायवाची शब्द
- जंगल का पर्यायवाची शब्द
- जल का पर्यायवाची शब्द
- गरीब का पर्यायवाची शब्द
- बाघ का पर्यायवाची शब्द
- ईश्वर का पर्यायवाची शब्द
- अमृत का पर्यायवाची शब्द
- आनंद का पर्यायवाची शब्द
- घाटी का पर्यायवाची शब्द
- आरोही का पर्यायवाची शब्द
- रात का पर्यायवाची शब्द
- आकाश का पर्यायवाची शब्द
- पानी का पर्यायवाची शब्द
- घोड़े का पर्यायवाची शब्द
- बालक का पर्यायवाची शब्द
- गीत का पर्यायवाची शब्द
अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।