पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण क्या हैं?

1 minute read
पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

हिंदी की परीक्षाओं में सर्वनाम के बारे में पूछा जाता है। सर्वनाम कई प्रकार के होते हैं, इनमें पुरुषवाचक सर्वनाम भी महत्वपूर्ण है। इस ब्लॉग में पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण, परिभाषा और भेद जानेंगे। 

पुरुषवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण जानने से पहले हमें पुरुषवाचक सर्वनाम के बारे में जानना चाहिए। जो सर्वनाम जो उत्तम पुरुष (बोलने वाले), मध्यम पुरुष (सुनने वाले) और अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात की जाये) के लिए आता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे : उसने, वह, मैं, तुम, उस आदि।

यह भी पढ़ें- पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद, परिभाषा और उनके भेद

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद क्या हैं?

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद के 3 प्रकार होते है:

  • उत्तम पुरुष (मैं, हम, मुझे आदि)
  • मध्यम पुरुष (तुम, तू, तुम्हारा आदि)
  • अन्य पुरुष (इसने, यह, वह, उसने, उसका)।

पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

पुरुषवाचक सर्वनाम के 3 भेद हैं और उन भेदों में शब्दों का अलग रूप दिया गया है, यहां हम तीनों भेदों के उदाहरण जानेंगेः

पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. तुम मुंबई जा रहे हो।
  2. तुम्हें कम चलना चाहिए नहीं तो कमजोर हो जाओगे।
  3. मैं बीते दिनों बीमार हो गया था।
  4. मैं रोज 4 घंटे क्रिकेट खेलता हूं।
  5. तुम्हारे दोस्त का नाम क्या है।
  6. तू कहता है तो सब ठीक ही होगा।
  7. आज कल आप कहां रहते हैं।
  8. मैं गीत गाना चाहता हूं।
  9. वह लड़की बहुत अच्छी है।
  10. तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो।

उत्तम पुरुष के 5 उदाहरण

  1. मैं रोज 4 घंटे पढ़ाई करता हूं।
  2. मैं दिल्ली जा रहा हूं।
  3. मैं अपने दोस्त के साथ स्कूल जाता हूं।
  4. मेरे बहुत दोस्त हैं।
  5. मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।

मध्यम पुरुष के 5 उदाहरण

  1. तुम दिल्ली क्यों जा रहे हो।
  2. तुमने उसे कहां बुलाया।
  3. तुम्हारा स्कूल का नाम बदला हुआ क्यों है।
  4. तुमने अपने दोस्त से उसे नहीं मिलवाया।
  5. तुम्हारा पढ़ाई पर फोकस बिल्कुल नहीं है।

अन्य पुरुष के 5 उदाहरण

  1. उसने उसका जरूरी काम नहीं किया है।
  2. वह बाजार जाता है तो सब्जी के साथ सामान भी लाता है।
  3. वह क्रिकेट खेलने में बहुत अच्छा है।
  4. इसने सब काम बिगाड़ दिया है।
  5. उसका ध्यान सिर्फ खेल पर ही है।

आशा है कि इस ब्लॉग से आपको पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*