Poet kaise bane: जानिए कवि बनने की पूरी प्रक्रिया

1 minute read
Poet kaise bane

“आओ फिर से दिया जलाएँ
भरी दुपहरी में अंधियारा
 सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का नेह निचोड़ें-
बुझी हुई बाती सुलगाएँ
आओ फिर से दिया जलाएँ” 

इस कविता के माध्यम से कवि अटल बिहारी वाजपेई कहना चाहते हैं कि युवावस्था में व्यक्ति स्वस्थ, शक्तिशाली, उमंग, उल्लास और जोश से भरा होता है। इस अवस्था में हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। कविताओं के माध्यम से सब कुछ व्यक्त करना बहुत आसान हो जाता है। इनमें कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया होता है जो भावनाओं को और भी सुंदर बना देते हैं। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि Poet kaise bane तो यह ब्लॉग पूरा पढ़ें। 

कवि कौन होते हैं?

वह व्यक्ति जो शब्दों के अत्यंत सौंदर्यपूर्ण प्रयोग के माध्यम से विचारों को मधुर, रचनात्मक, लयबद्धता के साथ कल्पना या वास्तविकता या दोनों के संयोजन में व्यक्त करता है और पाठक के मन को मोह लेता है, उन्हें कवि कहा जाता है। एक कवि का काम अनिवार्य रूप से संचार में से एक है, विचारों को शाब्दिक अर्थ में व्यक्त करना। कवि प्रागैतिहासिक काल से लगभग सभी भाषाओं में मौजूद रहे हैं और विभिन्न संस्कृतियों और कालखंडों में बहुत भिन्न-भिन्न कार्यों का निर्माण किया है। प्रत्येक सभ्यता और भाषा के दौरान, कवियों ने विभिन्न शैलियों का उपयोग किया है जो समय के साथ बदल गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अनगिनत कवियों के रूप में विविध साहित्य का उत्पादन हुआ है।

कविता लेखक बनने के लिए स्किल्स

Poet kaise bane जानने के लिए आपका कवि बनने के लिए ज़रूरी स्किल्स को जानना भी आवश्यक है। ऐसी कुछ महत्वपूर्ण स्किल्स नीचे दी गई है:

  • कविता लिखने से पहले आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होता है। आप तभी एक सुंदर कविता लिख पाएंगे। लक्ष्य से मतलब यह है कि आप किस बारे में कविता लिखना चाहते हैं।
  • आपको हमेशा ऐसी कविता लिखनी चाहिए और उसमें ऐसे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए, जिन्हें पढ़कर लोग अपने अनुभवों को उस कविता से जोड़ पाएं। 
  • कविता लिखने के लिए अकेले में बैठकर ध्यान लगाना बहुत जरूरी है। ध्यान लगाकर ही आप अच्छी कविता लिख सकते हैं।
  • आपको शब्दों की तुकबंदी करना आना चाहिए यदि आपको शब्दों की तुकबंदी करना ही नहीं आता है तब आप कभी भी एक अच्छे लेखक नहीं बन सकते। 
  • कवि बनने के लिए आपको शब्दों का बहुत अधिक ज्ञान होना चाहिए। आप जिस भी भाषा में लिखते हैं उस भाषा के गहन शब्दों के बारे में आपको पता होना चाहिए। आप अपनी कविता में जितने खूबसूरत शब्दों का प्रयोग करेंगे आपकी कविता उतनी ही ज्यादा अच्छी होगी।

Poet Kaise Bane? स्टेप बाय स्टेप गाइड

Poet kaise bane जानने के साथ साथ आप यह भी जान लीजिए की आपको कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता की जरुरत नहीं होती। आप नीचे बताए हुए स्टेप्स को फॉलो करके एक अच्छे कवि और शायर बन सकते हैं। 

कविता सुने और पढ़ें

शायर या कवि बनने के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम है की आप कितना पढ़ते हैं। कुछ भी अच्छा लिखने के लिए आपके पास शब्दों का विशाल भंडार होना जरूरी है। अपने लेखन में परिपक्वता लाने के लिए आपको बहुत कुछ पढ़ना होगा। पढ़ने से आप वाक्य की गहराइयों तक पहुँच पाएंगे और जल्द ही आप हर एक शब्द के पीछे की भावना को समझना शुरू कर देंगे।

भाषाएं सीखें 

शायर या कवि बनने बनने के लिए आपको भाषाओं की समझ और इन पर पकड़ होनी चाहिए जैसे हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी। 

कविता की शैली सीखें

बहर, अरकान, रदीफ, काफिया, मिसरा ऊला, मिसरा सानी, मतला, मकता, समतुकांत, इत्यादि कविता लिखने की अलग-अलग शैली हैं और आपको इन सभी शैलियों समझ होनी चाहिए। 

शायरी/कविता लिखें

एक सफल कवि वह है जो लगातार कविता, पढ़ने, लिखने और अपनी गलतियों को सुधारने में लगा रहता है। इसलिए आपको लगातार लिखते रहना चाहिए। 

मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में जाएँ

मुशायरे और कवि सम्मेलन में जाने से आपको कई नई चीज़े सिखने को मिलेगी। एक दूसरे से जान पहचान भी बनती है। इसलिए अगर आपके क्षेत्र में जहाँ आप रहते हैं कहीं मुशायरा हो रहा है तो आप वहां जरूर जाएँ। 

अन्य कवियों से जुड़ें

अन्य कवियों के साथ जुड़ें और किसी कवि समूह का हिस्सा बने। समूह में अन्य कवियों को अपना काम दिखाएं और उनसे उसपर प्रतिक्रिया मांगें। प्रतिक्रिया के आधार पर आप अपनी कविताओं में सुधार करें और अपने आपको बेहतर बनाये। 

कवि बनने के लिए रचनात्मक लेखन कोर्सेज और यूनिवर्सिटीज 

डिग्री के स्तर के आधार पर, रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। बैचलर स्तर पर या मास्टर स्तर पर किए जाने वाले कोर्स छात्रों की पसंद, विशेषज्ञता और कौशल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, संवाद लेखन भी रचनात्मक लेखन का हिस्सा है। Poet kaise bane के इस ब्लॉग में कुछ लोकप्रिय रचनात्मक लेखन कोर्स यूनिवर्सिटी के अनुसार नीचे दिए गए हैं:

यूनिवर्सिटी सिटी कोर्स अवधि 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ टांपा यूएसए Master of Fine Arts in Creative Writing2 साल 
वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी यूएसएMFA in Creative Writing3 साल
एडिनबर्ग नेपियर यूनिवर्सिटी यूके MA Creative Writing 1 साल
लैंचेस्टर यूनिवर्सिटी यूकेMA Creative Writing1 साल
यूनिवर्सिटी ऑफ़ सॉउथम्पटन यूकेMA Creative Writing1 साल
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी नूज़ीलैण्ड Master of Creative Writing1 साल
मैक्वेरी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया Master of Creative Writing 1 साल
यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलियाMaster of Arts in Creative Writing2 साल
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलियाMaster of Arts in Literature and Creative Writing1.5 साल
यूनिवर्सिटी कॉलेज डब्लिन आयरलैंड MA in Creative Writing1 साल

रचनात्मक लेखन के टॉप भारतीय कॉलेज 

रचनात्मक लेखन के लिए टॉप भारतीय कॉलेजों की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • खालसा कॉलेज, अमृतसर
  • गुरुचरण कॉलेज, सिलचर
  • सृष्टि मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बैंगलोर
  • निर्मल हलोई कॉलेज, बारपेटा
  • गौतम बुद्ध गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, फैजाबाद
  • फिल्म और टेलीविजन की कला में रिसर्च केंद्र, नई दिल्ली
  • श्री अरबिंदो कला और संचार केंद्र, नई दिल्ली
  • नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा, दिल्ली 

कवि कौन बन सकता है?

कोई भी व्यक्ति कवि बन सकता है। यदि आप शब्दों के साथ खेल हैं और कुछ दिलचस्प और भावनाओं को जगाने वाले कुछ बोल लिख सकते हैं या भावनाओं को शब्दों का रूप दे सकते हैं, तो आप एक अच्छे कवी बन सकते हैं।

कविता और शायरी को कहां प्रकाशित करें?

जो लोग कविता लिखते हैं उनके सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह होता है कि हम अपनी लिखी हुई कविता और शायरी को कहां प्रकाशित करे क्योंकि शुरू में कोई चांस नहीं देगा। ऐसे में आप इसकी शुरुआत सोशल मीडिया से कर सकते हैं। आप Instagram और Facebook पर अपना अकॉउंट बना कर उसमें अपनी लिखी हुई कविताओं और शायरियों को लोगो के साथ साझा कर सकते हैं। इसके अलावा आप YouTube पर भी अपना शायरी का चैनल बना सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं।

प्रसिद्ध कवि  

भारत देश में कविता को सबसे महान शैलियों में से एक माना गया है। हमारे भारत देश में ऐसी बहुत सारी कविताएं लोकप्रिय कवियों द्वारा लिखी गई है जिसके पढ़ने से लोगों के मन में एक नई ऊर्जा आ जाती है। कुछ प्रसिद्ध कवियों की जानकारी नीचे दी गई है। 

हिंदी के प्रसिद्ध कवि 

Poet kaise bane के इस ब्लॉग में प्रसिद्ध कवियों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • कबीर दास
  • रामधारी सिंह दिनकर 
  • सुमित्रानंदन पंत
  • सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  • अब्दुल रहीम खानखाना 
  • तुलसीदास 
  • सूरदास
  • कालिदास 
  • रवींद्रनाथ टैगोर
  • हरिवंश राय बच्चन
  • मैथिलीशरण गुप्त
  • अटल बिहारी वाजपेयी

21वीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय हिंदी कवि 

21वीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय हिंदी कवियों की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • कुमार विश्वास 
  • कुँवर नारायण
  • अशोक वाजपेयी
  • गीत चतुर्वेदी

प्रसिद्ध महिला कवि 

प्रसिद्ध महिला कवियों के नाम इस प्रकार है:

  • सुभद्रा कुमारी चौहान
  • अमृता प्रीतम
  • कमला सुरैया
  • सरोजिनी नायडू
  • महादेवी वर्मा
  • बालमणि अम्मा
  • नन्दिनी साहू
  • सुभद्रा कुमारी चौहान 

उर्दू के प्रसिद्ध कवि  

उर्दू ने शायरी के क्षेत्र में बहुत प्रसिद्धि हासिल की है। कुछ उर्दू कवियों के नाम नीचे दिए गए हैं:

  • मिर्ज़ा ग़ालिब
  • मीर तक़ी मीर
  • मोहम्मद रफ़ी सौदा
  • राहत इंदौरी
  • वसीम बरेलवी
  • शहरयार
  • अहमद फ़राज़
  • अकबर इलाहाबादी
  • मजरूह सुल्तानपुरी
  • परवीन शाकिर
  • लता हया
  • मोहसिन नक़वी
  • डॉ॰ बशीर बद्र
  • जॉन आलिया 

अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि  

अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवियों के नाम इस प्रकार है:

  • महर्षि अरविंद
  • मुल्क राज आनंद
  • राजा राव
  • आर.के.नारायण
  • मो.क.गाँधी
  • सलमान रश्दी
  • अनिता देसाई
  • विक्रम सेठ
  • अमिताभ घोष
  • खुशवंत सिंह
  • शशि थुरुर
  • अनिता नायर
  • वी.एस.नायपॉल
  • अश्विन संघी
  • चेतन भगत
  • अमीष
  • देवदत्त पटनायक
  • रवीन्द्र सिंह
  • ए.के.रामानुजन
  • इरविन एलन सिली
  • रस्किन बोंड
  • विलियम शेक्सपियर
  • जॉन मिल्टन

दुनिया के लोकप्रिय कवि

Poet kaise bane जानने के बाद अब बारी आती है कि दुनिया के लोकप्रिय कवि कौन से हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • एडगर एलन पो
  • विलियम शेक्सपियर
  • माया एंजेलो
  • एमिली डिकिंसन
  • शेल सिल्वरस्टीन
  • रॉबर्ट फ्रॉस्ट
  • पाब्लो नेरुदा
  • ई ई कमिंग्स
  • लैंग्स्टन ह्यूजेस
  • वाल्ट व्हिटमैन

कवि बनने के बाद करियर और सैलरी  

कविता लेखन के क्षेत्र में नौकरी के लिए ना के बराबर उपलब्ध है। इसलिए इनमें सैलरी भी नहीं के बराबर है परंतु यदि आप अपनी खुद की किताब छपवाते हैं तो आप लाखों कमा सकते हैं और यदि आप अन्य किसी किताब और मैगजीनों में अपनी कविता छपवाते हैं तब भी आपको उस कविता के काफी ज्यादा पैसे मिलते हैं। आपको ₹1000-10,000 तक मिल सकते हैं। परंतु ऐसी बहुत सी मैगजीन भी है जो आपकी कविता छापने के लिए आप से ही पैसे लेंगी। यदि किसी बड़ी मैगजीन के साथ परमानेंट जुड़ जाते हैं, तब आपकी सैलरी काफी अधिक हो सकती है। तब आपको ₹50,000-1 लाख के बीच सैलरी मिल सकती है।

FAQs

एक कविता लेखक कैसे बनें?

कविता लेखक बनने के लिए आपको शब्दों का बहुत अधिक ज्ञान होना चाहिए। आप जिस भी भाषा में लेखन करते हैं उस भाषा के गहन शब्दों के बारे में आपको पता होना चाहिए। आप अपनी कविता में जितने रूहानी और खूबसूरत शब्दों का प्रयोग करेंगे आप की कविता उतनी ही ज्यादा अच्छी होगी।

कविता लिखने के नियम क्या है?

कविता लिखने के नियम:
कविता पूरी भाव से लिखनी चाहिए।
कविता के लिये हमारा शब्दसंग्रह अच्छा होना चाहिए।
जिस भावनाओ को हम महसूस कर सकते है उसपर हमें कविता लेखन करना चाहिए।
कविता लिखने का कोई भी समय अच्छा होता है।
कविता हम जब चाहे तब लिख सकते है पर बस उसके लिए हमारा मन उसमे डूब जाना चाहिए।

एक अच्छी कविता में कौन कौन से गुण होने चाहिए?

अच्छी कविता में निम्न लिखित गुण होने चाहिए:
एक अच्छी कविता जैसा की शिवेन्द्र जी ने कहा मैं भी सहमत हूं कि वह ऐसी हो जो अन्तर्मन को छू जाये।
कविता का विषय पाठक तक पहुंचना चाहिए।
कविता एक लय में होनी चाहिए।
उसमें प्रवाह होना चाहिए।
शब्दों की गिनती से ज्यादा महत्व रखता है कविता की आत्मा, उसकी संवेदना।

उम्मीद है आपको यह ब्लॉग Poet kaise bane अच्छा लगा होगा। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*