MPPSC PCS 2023 : PCS भर्ती परीक्षा के लिए नोटिस जारी, तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका 

1 minute read
MPPSC PCS Recruitment 2023
MPPSC PCS Recruitment 2023

MPPSC PCS 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए एक नोटिस जारी कि है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2023 से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। कैंडिडेट्स MPPSC PCS Recruitment 2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

MPPSC Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

MPPSC PCS 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
राज्य प्रशासनिक सेवा उप-जिला अध्यक्ष27 पद
उप पुलिस अधीक्षक22 पद
अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त17 पद
विकास खंड अधिकारी16 पद
नायब तहसीलदार3 पद
आबकारी उप निरीक्षक3 पद
मुख्य नगर पालिका अधिकारी17 पद
सहकारी निरीक्षक122 पद

MPPSC Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

MPPSC 2023 Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

MPPSC में ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि22 सितंबर, 2023
MPPSC ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि21 अक्टूबर, 2023 (दोपहर 12 बजे तक)
MPPSC परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 अक्टूबर, 2023 
MPPSC परीक्षा फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि23 अक्टूबर, 2023 
MPPSC PCS प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि 17 दिसंबर, 2023
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

MPPSC PCS Recruitment Notification PDF Link Download

MPPSC Recruitment 2023 भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

PCS भर्ती परीक्षा के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री का होना आवश्यक है, शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए जारी की गयी अधिसूचना जरूर पढ़ें।

MPPSC PCS Recruitment 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

एमपीपीएससी भर्ती (MPPSC Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा निम्न प्रकार होनी चाहिए। 

  • न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

MPPSC PCS Application Fee के लिए यहां लें जानकारी

  • सामान्य/अन्य राज्य: 500/-
  • एमपी रिजर्व श्रेणी: 250/-
  • पोर्टल शुल्क : 40/- (अतिरिक्त)
  • सुधार शुल्क : 50/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल एमपी ऑनलाइन कियोस्क या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड पर नकद के माध्यम से करें।

MPPSC PCS भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। 
  • जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। 

MPPSC PCS Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण करने के लिए एक नया अकाउंट बनाएं।
  • ‘एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • कैंडिडेट पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर, आवेदन पत्र भरें।
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • फिर आवेदक फॉर्म सबमिट करें।
  • उम्मीदवार इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

MPPSC PCS Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*