MP TET Syllabus in Hindi: सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, तैयारी के लिए किताबें

1 minute read
MP TET Syllabus in Hindi

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा किया जाता है और यह उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता व विषय ज्ञान का मूल्यांकन करती है। MP TET परीक्षा राज्य में शिक्षक भर्ती के अलग-अलग स्तरों वर्ग 1 (उच्च माध्यमिक), वर्ग 2 (माध्यमिक) और वर्ग 3 (प्राथमिक) के अनुसार आयोजित की जाती है, इसलिए प्रत्येक वर्ग का सिलेबस भी अलग होता है।

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सिलेबस की सही और स्पष्ट समझ बेहद जरूरी होती है, क्योंकि सभी प्रश्न निर्धारित विषयों और टॉपिक्स से ही पूछे जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को तैयारी शुरू करने से पहले नवीनतम MP TET सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझ लेना चाहिए। इस लेख में MP TET सिलेबस, विषयवार प्रमुख टॉपिक्स, परीक्षा पैटर्न, और तैयारी के लिए किताबों के नाम बताए गए हैं।

MP TET परीक्षा का ओवरव्यू

पैरामीटरडिटेल्स
परीक्षा का नाममध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET)
संचालन संस्थाम.प्र. कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय (स्टेट लेवल)
कैटेगेरीवर्ग-1 (उच्च माध्यमिक), वर्ग-2 (माध्यमिक), वर्ग-3 (प्राथमिक)
एग्जाम मोडऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट – CBT)
प्रश्नों के प्रकारबहुविकल्पीय (MCQs)
कुल अंक150 अंक
सर्टिफिकेट की वैलिडिटीआजीवन (लाइफटाइम)
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP TET क्या है?

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) राज्य में सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा उम्मीदवार की विषय समझ, शिक्षण क्षमता और बाल मनोविज्ञान की बुनियादी योग्यता को जांचती है।

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अलग-अलग स्तरों में बांटा गया है, जिन्हें वर्ग (Varg) कहा जाता है। इसी आधार पर परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित होती है। वर्ग 3 प्राथमिक शिक्षक पद के लिए होता है, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले उम्मीदवार शामिल होते हैं। वर्ग 2 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है, जो कक्षा 6 से 8 (या संबंधित माध्यमिक स्तर) को पढ़ाते हैं। वहीं वर्ग 1 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले उम्मीदवार शामिल होते हैं।

यह परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ) प्रकार की होती है, जिसमें निर्धारित सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और जिस स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं, उसके अनुसार संबंधित वर्ग की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

MP TET पास करने से सीधे नौकरी नहीं मिलती। यह केवल आपको शिक्षक बनने के लिए पात्र (एलिजिबल) बनाती है। इसके बाद संबंधित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना पड़ता है। इस परीक्षा का सिलेबस बहुत बेसिक और टीचिंग-फोकस्ड होता है। इसमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित और पर्यावरण जैसे विषय शामिल होते हैं। इसका सिलेबस ज्यादातर NCERT और राज्य बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया जाता है।

MP TET का परीक्षा पैटर्न

MP TET (मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) के तीनों वर्ग का परीक्षा पैटर्न संरचना में समान दिखता है, लेकिन विषय स्तर, प्रश्नों की कठिनाई और योग्यता अलग होती है। सभी परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप होती हैं। नीचे तीनों वर्गों का परीक्षा पैटर्न टेबल के रूप में दिया गया है।

MP TET का परीक्षा पैटर्न वर्ग-3: प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 – 5)

यहाँ MP TET का परीक्षा पैटर्न वर्ग-3 (प्राथमिक शिक्षक) के लिए परीक्षा पैटर्न दिया गया है –

विषयप्रश्न संख्याअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा 1 (हिंदी)3030
भाषा 23030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

MP TET का परीक्षा पैटर्न वर्ग-2: माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 6 – 8)

यहाँ MP TET का परीक्षा पैटर्न वर्ग-2 (माध्यमिक शिक्षक) के लिए परीक्षा पैटर्न दिया गया है –

विषयप्रश्न संख्याअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा 13030
भाषा 23030
विषय आधारित (मैथ्स/साइंस/एसएसटी)6060
कुल150150

MP TET का परीक्षा पैटर्न वर्ग-1: उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 – 12)

यहाँ MP TET का परीक्षा पैटर्न वर्ग-1 (उच्च माध्यमिक शिक्षक) के लिए परीक्षा पैटर्न दिया गया है –

विषयप्रश्न संख्याअंक
सामान्य ज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा2020
विषय विशेष (PG level)100100
कुल150150

नोट – छात्रों को प्रत्येक पेपर के लिए कुल 150 मिनट (2.5 घंटे) का समय दिया जाता है।

MP TET का सम्पूर्ण सिलेबस

MP TET का सम्पूर्ण सिलेबस नीचे बताया गया है इसे समझकर आप अपनी तैयारी को शुरू कर सकते हैं: 

MP TET वर्ग-1 परीक्षा का सिलेबस

हिंदी
विराम चिह्नवाक्य के प्रकार
संज्ञाअपठित गद्यांश
सर्वनामप्रमुख हिंदी लेखक व जीवनी
कालप्रमुख हिंदी कवि व जीवनी
क्रिया
English – Grammar (Part A)
ArticlesClauses
PrepositionsNumber
ConjunctionsGender
ModalsPronoun
AdverbsFigures of Speech
TensesPoetry forms
English – Literature (Part B)
FictionPoetry
DramaProse
Short Stories (प्रमुख अंग्रेजी साहित्यिक रचनाएँ)
संस्कृत
समाससंस्कृत इतिहास
शब्द रूपअलंकार
संधिरस
प्रत्ययकारक
धातुरूपअनुवाद
वेद-पुराणनिबंध
रामायण-महाभारतसंख्या
उर्दू
व्याकरणलेखन कौशल
उर्दू भाषा का इतिहासअपठित गद्य
मैथमेटिक्स
अंकगणितगणितीय तर्क
बीजगणितअनुक्रम-श्रृंखला
रैखिक असमानताएँअवकलन-समाकलन
मैट्रिक्स-निर्धारकसंख्या सिद्धांत
ज्यामितिरैखिक प्रोग्रामिंग
निर्देशांक ज्यामितिवेक्टर
त्रिकोणमितिगतिकी
सांख्यिकीवास्तविक एवं जटिल विश्लेषण
फिजिक्स
भौतिक संसार व मापनदोलन-तरंगें
गतिकीइलेक्ट्रोस्टैटिक्स
गति के नियमकरंट, चुंबकत्व
कार्य-ऊर्जा-शक्तिEM इंडक्शन
गुरुत्वाकर्षणप्रकाशिकी
ऊष्मागतिकीआधुनिक भौतिकी
बायोलॉजी
जीव विविधतामानव मनोविज्ञान
संरचनात्मक संगठनप्रजनन
कोशिकाआनुवंशिकी
पादप शरीरक्रियाजैव-प्रौद्योगिकी, पर्यावरण
केमिस्ट्री
मूल अवधारणाएँआवर्त सारणी
पदार्थ की अवस्थारासायनिक बंधन
परमाणु संरचनाऑर्गेनिक केमिस्ट्री
संतुलनपॉलिमर
ऊष्मागतिकीबायोमोलेक्यूल्स
इलेक्ट्रोकेमिस्ट्रीपर्यावरण रसायन
होम साइंस
गृह प्रबंधनशरीर रचना
पोषण
कॉमर्स
बिज़नेस स्टडीज़कंज्यूमर प्रोटेक्शन
मैनेजमेंटएकाउंटिंग
फाइनेंसियल मार्केट्सफाइनेंसियल एनालिसिस
HRMकॉस्ट एकाउंटिंग
मार्केटिंग
इतिहास
ऐतिहासिक कालब्रिटिश शासन
हड़प्पा सभ्यतासामाजिक-सांस्कृतिक विकास
मध्यकालीन भारतयूरोप का इतिहास
मुगल काल
भूगोल
भौतिक भूगोलभारत का भूगोल
मानव भूगोलप्रायोगिक भूगोल
आर्थिक भूगोल
पॉलिटिकल साइंस
शक्तियां और अधिकारचुनाव आयोग
नागरिकताराष्ट्रीय आंदोलन
लोकतंत्रराजनीतिक विचार
संविधानअंतरराष्ट्रीय संबंध
केंद्र-राज्य सरकार
इकोनॉमिक्स
डिमांड-सप्लाईपब्लिक फाइनेंस
प्रोडक्शनबैंकिंग
मार्केटभारतीय अर्थव्यवस्था
राष्ट्रीय आय
एग्रीकल्चर
कृषि का महत्वकृषि अर्थशास्त्र
सिंचाईकृषि विस्तार
पशुपालनकृषि में विज्ञान व तकनीक
मृदा प्रबंधन
सोशियोलॉजी
सामाजिक परिवर्तनसमाजशास्त्रीय विचारक
भारतीय समाजसामाजिक अनुसंधान
ग्रामीण-शहरी समाजमीडिया व संस्कृति
आदिवासी समाज

MP TET वर्ग-2 परीक्षा का सिलेबस

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
बाल विकास की अवधारणाविशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समझ
समावेशी शिक्षासीखना और सिखाना (पेडागोजी)
हिन्दी भाषा (Language I)
भाषा की समझ
English Language (Language II)
Reading ComprehensionFunctional Grammar
VocabularyWriting
गणित
संख्या प्रणालीगणित के शैक्षणिक मुद्दे
बीजगणितगणित से तर्क शक्ति का विकास
ज्यामितिपाठ्यक्रम में गणित का स्थान
रचनागणित की भाषा
क्षेत्रमितिप्रभावी शिक्षण के लिए शिक्षण-सहायक सामग्री का उपयोग
आँकड़े
विज्ञान
शैक्षणिक मुद्दे (पेडागोजिकल इश्यूज)
सामाजिक विज्ञान
इतिहासपंचवर्षीय योजनाएँ
नागरिक शास्त्रकृषि विकास
भूगोलग्रामीण अर्थव्यवस्था
स्थलमंडल-वायुमंडलखाद्य सुरक्षा
जलमंडलउपभोक्ता संरक्षण
अर्थव्यवस्थाशैक्षणिक मुद्दे
हिन्दी
वाक्य बोधपत्र लेखन
काव्य बोधहिन्दी साहित्य
अपठित बोधहिन्दी गद्य का विकास
निबंध लेखन
संस्कृत
व्याकरणकारक-विभक्ति
निबंध लेखनहिन्दी से संस्कृत अनुवाद
पत्र लेखनअपठित गद्य/पद्य
वेद-वेदांग-पुराण-उपनिषद परिचयपाठ्यांश आधारित प्रश्न
संस्कृत काव्य
उर्दू
भाषाई समझपत्र लेखन
गद्य विधाएँअपठित गद्य
पद्य (ग़ज़ल, मसनवी आदि)उर्दू साहित्य का इतिहास
व्याकरणभाषा शिक्षण विधियाँ
निबंध लेखन
शारीरिक शिक्षा
शारीरिक शिक्षा का इतिहासयोग
शरीर रचना एवं शरीर विज्ञानखेल कोचिंग
फिजियोलॉजीशारीरिक शिक्षा का संगठन एवं प्रशासन
ओलंपिक आंदोलन

MP TET वर्ग-3 परीक्षा का सिलेबस

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
बाल विकास की अवधारणा व सीखने से संबंधविशेष आवश्यकता वाले बच्चे
वृद्धि एवं विकास के कारकबाल अपराध व कारण
बाल विकास के सिद्धांतविकलांग बच्चों की जरूरतें
बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य व व्यवहार समस्याएँप्रतिभाशाली व कमजोर शिक्षार्थी
बाल-केन्द्रित एवं प्रगतिशील शिक्षाप्रेरणा व सीखना
भाषा व विचारस्मृति-विस्मृति
व्यक्तित्व व उसका मापनमार्गदर्शन व परामर्श
लिंग भेद, सामाजिक विविधता, व्यक्तिगत अंतरसमस्या समाधानकर्ता के रूप में बच्चा
कक्षा आधारित आकलन व मूल्यांकनशिक्षण-सीखने की प्रक्रिया
समावेशी शिक्षा की अवधारणा
भाषा-1 (हिंदी)
अपठित गद्यांश (रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन)बोलने-सुनने की भूमिका
व्याकरण व भाषायी समझभाषा का प्रयोग व कार्य
मौखिक व लिखित अभिव्यक्तिव्याकरण की भूमिका
भाषा विकास का शिक्षणभाषा शिक्षण की विधियाँ
भाषा सीखने के सिद्धांतविविध स्तर के बच्चों को भाषा सिखाना
भाषा-2 (English / संस्कृत / उर्दू – कोई एक)
Reading ComprehensionLanguage learning & teaching principles
GrammarPedagogy of language
VocabularyError correction
Sentence structureCommunication ability
Language skills (Listening, Speaking, Reading, Writing)
गणित
संख्या पद्धतिक्षेत्रमिति
जोड़, घटाव, गुणा, भागज्यामिति
भिन्न व दशमलवडेटा हैंडलिंग
प्रतिशत, अनुपात, समानुपातगणितीय तर्क
औसतगणित का शिक्षण
लाभ-हानिगणित सीखने की समस्याएँ
समय, दूरी, कार्यबच्चों में तार्किक क्षमता का विकास
पर्यावरण अध्ययन (EVS)
परिवार व मित्रप्राकृतिक संसाधन
भोजन, जल, आवासस्वास्थ्य व स्वच्छता
यात्रा व परिवहनसामाजिक मुद्दे
वस्तुएं व सामग्रीEVS का शिक्षण
पौधे व जानवरगतिविधि आधारित सीखना
पर्यावरण संरक्षणपर्यावरण अध्ययन का मूल्यांकन

नोट – सिलेबस की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से करने की सलाह दी जाती है।

MP TET परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स 

MP TET की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह समझना है कि यह परीक्षा कठिन से ज्यादा सही रणनीति और नियमित अभ्यास पर आधारित होती है। अगर शुरुआत से सही तरीका अपनाया जाए तो पहली कोशिश में भी परीक्षा क्वालिफाई की जा सकती है। नीचे दिए गए टिप्स तैयारी को प्रभावी बनाने में मदद कर सकते हैं:

  • पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अच्छी तरह समझें: तैयारी शुरू करने से पहले यह अच्छे से जान लें कि परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं और उनका स्तर क्या होता है। सिलेबस समझने से पढ़ाई फोकस्ड रहती है और गैर-जरूरी टॉपिक्स पर समय खराब नहीं होता।
  • सही स्टडी प्लान बनाकर पढ़ाई करें: बिना योजना के पढ़ाई करने से अक्सर कुछ विषय छूट जाते हैं। रोज का टाइम टेबल बनाएं, सभी विषयों को समय दें और जिस विषय में कमजोरी हो उसे थोड़ा ज्यादा समय दें। एक व्यवस्थित स्टडी शेड्यूल तैयारी को आसान बना देता है।
  • सीमित लेकिन सही स्टडी मटेरियल चुनें: हर विषय के लिए कम से कम एक भरोसेमंद किताब जरूर रखें। बार-बार नई किताबें बदलने की बजाय उसी सामग्री को समझकर पढ़ें, इससे कॉन्सेप्ट मजबूत होते हैं और कन्फ्यूजन कम होता है।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: पिछले साल के एग्जाम पेपर हल करने से यह समझ आता है कि प्रश्न किस प्रकार पूछे जाते हैं और परीक्षा का वास्तविक स्तर क्या है। इससे महत्वपूर्ण टॉपिक्स पहचानने में भी मदद मिलती है।
  • नियमित मॉक टेस्ट देना शुरू करें: मॉक टेस्ट तैयारी का सबसे जरूरी हिस्सा है। इससे आपको अपनी तैयारी का स्तर, कमजोर सेक्शन और टाइम मैनेजमेंट समझ आता है। लगातार टेस्ट देने से परीक्षा का डर भी कम हो जाता है।
  • छोटे नोट्स बनाते चलें: तैयारी के दौरान महत्वपूर्ण पॉइंट्स, फॉर्मूले और कांसेप्ट नोट करते रहें। परीक्षा से पहले इन्हीं शॉर्ट नोट्स से जल्दी और प्रभावी रिवीजन किया जा सकता है।
  • चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी पर खास ध्यान दें: यह MP TET का महत्वपूर्ण और स्कोरिंग सेक्शन माना जाता है। बाल मनोविज्ञान, सीखने के सिद्धांत और शिक्षण विधियों को समझकर पढ़ें, क्योंकि प्रश्न अक्सर कॉन्सेप्ट आधारित होते हैं।
  • भाषा विषय के लिए रोज पढ़ने की आदत डालें: व्याकरण मजबूत करने के लिए रोज अभ्यास करें। अखबार, किताब या मैगज़ीन पढ़ने से शब्दावली और भाषा समझ दोनों बेहतर होती हैं।
  • गणित और EVS में कॉन्सेप्ट क्लियर रखें: गणित में फॉर्मूले याद करने के साथ-साथ उनका उपयोग समझना जरूरी है। वहीं EVS में सभी टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ें और नियमित क्विज या प्रैक्टिस करते रहें।
  • नियमित रिवीजन और सकारात्मक सोच बनाए रखें: तैयारी के साथ-साथ रिवीजन जरूरी है, क्योंकि बार-बार दोहराने से ही जानकारी लंबे समय तक याद रहती है। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी परीक्षा प्रदर्शन को बेहतर बनाती है।

MP TET परीक्षा की तैयारी के लिए प्रमुख किताबें

नीचे हमने कुछ किताबों के बारे में बताया है जिनसे आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी आसान बना सकते हैं इसमें आपको पुराने पेपर्स, मॉक टेस्ट मिल जाएंगें –

किताब का नामलेखक/पब्लिकेशन का नामयहाँ से देखें 
अरिहंत एमपी टीईटी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा वर्ग 2 विषय हिंदी गाइडअरिहंत टीमयहाँ से देखें
संस्कृत गंगा एमपी वर्ग-2 टीजीटी संस्कृत गाइड बुक, एसजी-050, विंध्य संस्कृतम् पेपरबैकसर्वज्ञभूषणयहाँ से देखें
एग्जामकार्ट मध्य प्रदेश एमपी टीईटी वर्ग 2 गणित (गणित) मॉक पेपर्सएग्जामकार्ट एक्सपर्ट्सयहाँ से देखें
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा पत्रता परीक्षा विज्ञान (एमपीटीईटी विज्ञान गाइड बुक)टीम प्रभातयहाँ से देखें
एमपी अंग्रेजी भाषा | वर्ग 2 भाग बी | एमपी शिक्षक परीक्षा पुस्तक 2026रविशंकर तिवारी, प्रदीप शर्मा, हार्ड्येंद्र गौतम सरयहाँ से देखें

FAQs

MP TET सिलेबस किस स्तर पर आधारित है?

MP TET का सिलेबस स्कूल स्तर की पढ़ाई पर आधारित होता है। प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5) के लिए सिलेबस उसी स्तर के विषयों से जुड़ा होता है, जबकि उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6–8) के लिए सिलेबस थोड़ा एडवांस स्तर का होता है। यानी परीक्षा में वही विषय और टॉपिक्स पूछे जाते हैं, जिन्हें स्कूल में पढ़ाया जाता है।

क्या MP TET सिलेबस में एनवायर्नमेंटल स्टडीज़ शामिल है?

हाँ, MP TET सिलेबस में पर्यावरण अध्ययन एक जरूरी विषय है, खासकर प्राथमिक स्तर (कक्षा 1‑5) में। इस विषय में पर्यावरण से जुड़े मौलिक ज्ञान जैसे प्रकृति, जीव, पारिस्थितिकी और सामाजिक वातावरण के प्रश्न आते हैं।

MP TET परीक्षा में कितने प्रश्न और समय होता है?

MP TET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न एक अंक का होता है। परीक्षा का कुल समय 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होता है।

क्या MP TET सिलेबस सभी वर्गों के लिए एक जैसा होता है?

नहीं, MP TET का सिलेबस वर्ग 1, 2 और 3 के अनुसार अलग-अलग होता है। जिस स्तर के शिक्षक पद के लिए परीक्षा होती है, उसी के अनुसार विषय और टॉपिक्स तय किए जाते हैं।

MP TET सिलेबस में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?

सिलेबस में मुख्य रूप से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/अन्य), गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल होते हैं। विषय परीक्षा के स्तर के अनुसार बदल सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको MP TET परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और टिप्स से जुड़ी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंडियन एग्जाम से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*