MJMC कोर्स डिटेल्स: सिलेबस, एडमिशन प्रोसेस, फीस और करियर स्कोप 

1 minute read
mjmc course details in hindi

MJMC की फुल फॉर्म मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन है जो एक दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। यह कोर्स प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और न्यू मीडिया जैसे जनसंचार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करता है। इसमें समाचार पत्र, टेलीविजन, रेडियो, फिल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी और कौशल सिखाए जाते हैं, जिससे आप व्यापक दर्शकों तक प्रभावी रूप से जानकारी पहुंचा सकें।

MJMC करने के बाद आप मीडिया, जनसंपर्क, इवेंट मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं। इस कोर्स के बाद प्रमुख जॉब प्रोफाइल में कंटेंट राइटर, रिपोर्टर, वीडियो एडिटर, कॉपीराइटर, डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव और इवेंट मैनेजर शामिल हैं। इस लेख में MJMC कोर्स से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दी गई है। 

मापदंड कोर्स विवरण 
कोर्स का नाम मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC)
कोर्स लेवल डिग्री 
माध्यमऑफलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग
अवधि2 वर्ष 
मीडियमअंग्रेजी और हिंदी
प्रवेश परीक्षा CUET-PG, URATPG 
योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंडरग्रेजुएट डिग्री
MJMC जॉब प्रोफाइल्स कॉपीराइटर, रिपोर्टर, डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, कंटेंट राइटर और वीडियो एडिटर आदि। 
MJMC टॉप रिक्रूटर्स अमर उजाला, टाइम्स ऑफ इंडिया, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, नवभारत टाइम्स और इंडिया टुडे ग्रुप आदि। 

MJMC कोर्स क्यों करें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में MJMC कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • एडवांस्ड कम्युनिकेशन स्किल: यह कोर्स लेखन, रिसर्च, मौखिक और प्रभावी संचार क्षमता विकसित करता है, जो मीडिया तथा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन दोनों में आवश्यक है।
  • मीडिया इंडस्ट्री की समझ: इसका सिलेबस मीडिया सिद्धांत, पत्रकारिता इतिहास, मीडिया कानून और नैतिकता के साथ वर्तमान मीडिया रुझानों का गहन ज्ञान देता है। 
  • मल्टीपल करियर ऑप्शंस: MJMC से आप पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, पब्लिक रिलेशन, विज्ञापन, मीडिया प्रबंधन और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।
  • विशेषज्ञता और स्पेशलाइजेशन: इस कोर्स के माध्यम से प्रिंट, ब्राडकास्ट, डिजिटल मीडिया या पीआर जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है।
  • नेटवर्किंग और इंडस्ट्री एक्सपोज़र: इस कोर्स के दौरान इंडस्ट्री से जुड़ने, इंटर्नशिप करने और प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने के अवसर मिलते हैं, जिससे बेहतर जॉब अपॉर्चुनिटीज और ग्रोथ की संभावना बढ़ती है। 
  • रिसर्च और क्रिटिकल थिंकिंग: मीडिया रिसर्च, क्रिटिकल एनालिसिस और क्रिएटिव थिंकिंग को प्राथमिकता देकर यह कोर्स भविष्य की रिसर्च या नेतृत्व भूमिकाओं के लिए तैयार करता है।

MJMC कोर्स स्ट्रक्चर और मोड

मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एक दो वर्षीय PG डिग्री कोर्स है, जिसे मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह कोर्स आमतौर पर चार सेमेस्टर में विभाजित होता है, जिसमें आपको प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यू मीडिया, जनसंपर्क, विज्ञापन, रिपोर्टिंग, एंकरिंग, फिल्म स्टडी, मीडिया कानून, और डिजिटल कम्युनिकेशन जैसे विषयों की गहन समझ दी जाती है।

यह कोर्स भारत के अधिकांश विश्वविद्यालयों में फुल टाइम मोड में संचालित होता है, हालांकि कुछ संस्थान इसे पार्ट टाइम या डिस्टेंस मोड में भी ऑफर करते हैं। अध्ययन का माध्यम आमतौर पर अंग्रेजी होता है, लेकिन कई विश्वविद्यालय हिंदी माध्यम में भी यह कोर्स उपलब्ध कराते हैं। यह कोर्स थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर आधारित है, जिसमें रिपोर्टिंग, एंकरिंग, फिल्म समीक्षा, डॉक्यूमेंट्री निर्माण और इंटर्नशिप जैसे एक्सपीरियंस शामिल होते हैं।

MJMC कोर्स की योग्यता

MJMC कोर्स में एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड कॉलेज और संस्थान के अनुसार थोड़ा अलग हो सकते हैं। इसलिए अप्लाई करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक प्रवेश शर्तें जरूर देखनी चाहिए। सामान्य तौर पर पात्रता इस प्रकार होती है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपके पास पत्रकारिता, जनसंचार, मीडिया, विज्ञापन, जनसंपर्क, फिल्म या टेलीविजन जैसे किसी भी संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से अंडरग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
  • न्यूनतम अंक: अधिकतर संस्थानों में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होते हैं; हालांकि कुछ संस्थानों में यह अधिक हो सकता है या आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में छूट मिल सकती है।
  • आयु सीमा: सामान्यतः इस कोर्स के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती, लेकिन कुछ विश्वविद्यालयों में अधिकतम आयु की शर्त लागू हो सकती है।
  • चयन प्रक्रिया: इस कोर्स में चयन मेरिट बेस्ड या प्रवेश परीक्षा (CUET-PG, URATPG और AP PGCET) के माध्यम से किया जाता है, जो संस्थान पर निर्भर करता है।

MJMC कोर्स के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं 

MJMC कोर्स में एडमिशन के लिए भारत की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है: 

MJMC प्रवेश परीक्षाएं राज्य/विश्वविद्यालय/ लेवल MJMC परीक्षा की तिथि 
CUET PG राष्ट्रीय 6 मार्च – 27 मार्च, 2026
URAT PG Exam 2026राजस्थान विश्वविद्यालयजून 2026
Karnataka PGCET 2026कर्नाटक विश्वविद्यालयअगस्त 2026
IPU CET 2026गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय25 अप्रैल – 17 मई. 2026
PU-CET पंजाब विश्वविद्यालय10 मई, 2026 (रविवार)

MJMC कोर्स का एप्लीकेशन प्रोसेस 

MJMC कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है, क्योंकि कई कॉलेज मेरिट (ग्रेजुएशन के अंकों) के आधार पर और कुछ प्रवेश परीक्षा (जैसे CUET-PG, URATPG आदि) के माध्यम से एडमिशन देते हैं। सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले आपको संबंधित कॉलेज या परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करना होता है। 
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें: पर्सनल और शैक्षिक विवरण सही ढंग से भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स (ग्रेजुएशन  मार्कशीट, फोटो, ID प्रूफ आदि) अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें: एप्लीकेशन फीस को निर्धारित तरीके से (नेट बैंकिंग/UPI/क्रेडिट-डेबिट कार्ड) ऑनलाइन भुगतान करें।
  • प्रवेश परीक्षा और रिजल्ट: कई संस्थानों में एंट्रेंस परीक्षा या मेरिट-बेस्ड एडमिशन होता है, जिसे पास करना आवश्यक होता है।
  • इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन: भारत के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन राउंड आयोजित किया जाता है, जो चयन प्रक्रिया का हिस्सा होता है। इसलिए इसमें भाग लेना अनिवार्य होता है। 
  • चयन और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन: मेरिट लिस्ट या सिलेक्शन के बाद सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स वेरिफाई कराएं और कोर्स फीस जमा कर एडमिशन कंफर्म करें।

MJMC कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

यहां उन प्रमुख डॉक्युमेंट्स की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज/संस्थान द्वारा मांगे जाते हैं। अलग-अलग विश्वविद्यालयों के अनुसार इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा पासिंग सर्टिफिकेट
  • ग्रेजुएशन डिग्री और मार्कशीट 
  • प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड 
  • फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (जहाँ आवश्यक हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (दूसरे बोर्ड/विश्वविद्यालय से आने पर)
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) – कई कॉलेजों में अनिवार्य होता है
  • अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि कोई अतिरिक्त योग्यता हो)

भारत में MJMC कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान और अनुमानित फीस

भारत में मान्यता प्राप्त सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में MJMC कोर्स उपलब्ध है। इसकी फीस संस्थान के प्रकार, राज्य, सीट श्रेणी और प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। सामान्यतः सरकारी कॉलेजों में फीस अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि प्राइवेट संस्थानों में यह अधिक रहती है। नीचे दी गई तालिका में कुछ प्रमुख कॉलेजों के आधार पर MJMC कोर्स की अनुमानित फीस केवल एक सामान्य जानकारी के रूप में दी गई है:

सरकारी संस्थान

कॉलेज और संस्थान अनुमानित कुल ट्यूशन फीस (INR)
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), नई दिल्ली13,500 (प्रति वर्ष)
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल 55,446 (कुल फीस)
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ78,500 (कुल फीस)
जामिया मिलिया इस्लामिया 1.39 लाख (कुल फीस)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)10,328 (कुल फीस)
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 5,130 (कुल फीस)
उत्कल विश्वविद्यालय50,000 (कुल फीस)

प्राइवेट संस्थान 

कॉलेज और संस्थान अनुमानित कुल ट्यूशन फीस (INR)
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया (IIMM), नई दिल्ली45,000 (प्रति सेमेस्टर)
एमिटी, नोएडा 1.39 लाख (प्रति वर्ष)
गलगोटिया विश्वविद्यालय90,000 (प्रति वर्ष)
लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय80,000 (प्रति सेमेस्टर)
रेवेनशॉ विश्वविद्यालय, कटक60,000 (प्रति वर्ष)
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ 1,20,000 (कुल फीस)
के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय (KRMU)1,10,000 (प्रति वर्ष)

नोट: तालिका में दी गई फीस केवल अनुमानित है और समय-समय पर बदल सकती है। सटीक और नवीनतम फीस की जानकारी के लिए संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

MJMC कोर्स का सिलेबस

भारत के अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में MJMC का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है, क्योंकि प्रत्येक संस्थान अपना करिकुलम और पेपर स्ट्रक्चर स्वयं निर्धारित करता है। इसलिए एडमिशन से पहले संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य जांच लेना चाहिए। 

नीचे दिया गया सिलेबस ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया’ (IIMM), नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है, ताकि आपको पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों का स्पष्ट अंदाजा हो सके:

सेमेस्टर 1 
ह्यूमन कम्युनिकेशन : थ्योरीज़ एंड प्रैक्टिसेज़प्रिंट जर्नलिज्म : थ्योरीज़ एंड प्रैक्टिसेज
राइटिंग फॉर मीडियारेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म
कंप्यूटर ग्राफिक्स एंड फोटोग्राफीसॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट
सेमेस्टर 2 
मास कम्युनिकेशन : थ्योरीज़ एंड प्रैक्टिसेजबेसिक प्रिंसिपल्स ऑफ एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशंस एंड मार्केटिंग
बेसिक्स ऑफ फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन एंड डायरेक्शनरिपोर्टिंग, एडिटिंग एंड एंकरिंग
रेडियो एंड टीवी न्यूज़ : प्रोडक्शन एंड प्रेजेंटेशनडॉक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म प्रोडक्शन
सेमेस्टर 3
स्पेशलाइजेशन I : जर्नलिज्मस्पेशलाइजेशन II : प्रोडक्शन एंड डायरेक्शनस्पेशलाइजेशन III : एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस
न्यूज़ कॉन्सेप्ट एंड ऑर्गेनाइजेशन इन प्रिंटफिल्म एंड मीडिया स्टडीजप्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिसेज ऑफ एडवरटाइजिंग
ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्मप्रोडक्शन एंड डायरेक्शनप्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिसेज ऑफ पीआर एंड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस
डिजिटल मीडियाफंडामेंटल्स ऑफ स्क्रिप्ट राइटिंग एंड स्क्रीनप्लेमार्केटिंग एंड इंटीग्रेटेड मार्केट कम्युनिकेशन
मीडिया लॉज़ एंड इश्यूज़फिल्म प्रोडक्शन मैनेजमेंटवेरियस मीडिया फॉर एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशंस एंड मार्केटिंग
न्यूज़पेपर पब्लिकेशनसिनेमैटोग्राफी एंड साउंडविज़ुअल कम्युनिकेशन फॉर एडवरटाइजिंग
ब्रॉडकास्ट प्रोडक्शनकॉन्सेप्ट्स एंड टेक्नीक्स ऑफ साउंड एंड वीडियो एडिटिंगप्रोफेशनल स्किल्स
सेमेस्टर 4
स्पेशलाइज़ेशन I: जर्नलिज़्मस्पेशलाइज़ेशन II: प्रोडक्शन एंड डायरेक्शनस्पेशलाइज़ेशन III: एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन्स
मीडिया इंडस्ट्री एंड मैनेजमेंटफिल्म अप्रिसिएशनइवेंट मैनेजमेंट एंड प्रमोशन्स
प्रोफेशनल स्किल्सप्रोफेशनल स्किल्समैनेजमेंट एंड बिजनेस कम्युनिकेशन
रिसर्च टेक्निक्स एंड प्रोजेक्ट प्लानिंगरिसर्च टेक्निक्स एंड प्रोजेक्ट प्लानिंगरिसर्च टेक्निक्स कैंपेन एंड प्रोजेक्ट प्लानिंग
इंटर्नशिपइंटर्नशिपइंटर्नशिप
प्रोडक्शन पोर्टफोलियोप्रोडक्शन पोर्टफोलियोप्रोडक्शन पोर्टफोलियो
कॉम्प्रिहेंसिव वाइवाकॉम्प्रिहेंसिव वाइवाकॉम्प्रिहेंसिव वाइवा

MJMC कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप MJMC कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं:

क्षेत्र कार्य 
पत्रकारिता और रिपोर्टिंगआप प्रिंट, टीवी, रेडियो या डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स में रिपोर्टर, संवाददाता, न्यूज एंकर, संवाद विश्लेषक जैसी प्रोफाइल पर कार्य कर सकते हैं। यह MJMC का सबसे पारंपरिक और प्रतिष्ठित करियर ऑप्शन है।
संपादन और कंटेंट प्रोडक्शनयहां आप संपादक, कंटेंट एडिटर या कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करते हैं। आप समाचार लेख, फीचर लेख, ब्लॉग और मल्टी मीडिया कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया कंपनियों में इस स्किल की खूब डिमांड रहती हैं।
डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया स्पेशलिस्टडिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट मैनेज करना, सोशल मीडिया कैंपेन चलाना, एनालिटिक्स और SEO के जरिए ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ाना  ये एडवांस्ड और तेजी से बढ़ते करियर क्षेत्र हैं।
पब्लिक रिलेशन्स और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशनइसमें कंपनियों, ब्रांडों और संस्थानों के लिए PR स्पेशलिस्ट, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर जैसे पदों में काम किया जाता है। इस क्षेत्र में ब्रांड की इमेज बिल्डिंग, मीडिया हेंडलिंग और स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन और मीडिया प्लानिंगक्रिएटिव कैंपेन बनाना, मीडिया बजट प्लान करना, विज्ञापन रणनीति तैयार करना। यह एड एजेंसीज और इन-हाउस मार्केटिंग टीमों में रोजगार के बड़े अवसर हैं।
ब्राडकास्ट, फिल्म और प्रोडक्शन टीवी, रेडियो प्रोडक्शन, फिल्म निर्माण, स्क्रीनराइटिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के रूप में आप मीडिया प्रोडक्शन इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं।
रिसर्च, शिक्षण और मीडिया एनालिस्टइस क्षेत्र में मीडिया रिसर्चर, मीडिया एनालिस्ट, कॉलेज फैकल्टी या ट्रेनर जैसे करियर विकल्प भी हैं, जहां आप मीडिया थ्योरी, ट्रेंड अध्ययन और डेटा ड्रिवन कम्युनिकेशन पर फोकस कर सकते हैं।

MJMC करने के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

MJMC कोर्स के बाद सैलरी आपके एक्सपीरियंस, जॉब सेक्टर, कंपनी और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
पत्रकार4.1 लाख – 4.9 लाख
रिपोर्टर3.4 लाख – 4.2 लाख
कंटेंट राइटर 3.6 लाख – 4 लाख
संपादक 5.2 लाख – 5.7 लाख
सब एडिटर3.7 लाख – 4.1 लाख
सोशल मीडिया मैनेजर5.4 लाख – 5.9 लाख
पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर3.2 लाख – 3.5 लाख
कॉपीराइटर5.5 लाख – 6.1 लाख
कैमरापर्सन3 लाख – 3.4 लाख
स्क्रिप्ट राइटर 4.7 लाख – 5.2 लाख
फोटो जर्नलिस्ट3.1 लाख – 3.4 लाख
न्यूज़ एंकर4 लाख – 4.8 लाख

MJMC करने के बाद हायर स्टडी और प्रतियोगी परीक्षा के विकल्प 

आप MJMC कोर्स करने के बाद अपनी रूचि और करियर फील्ड के अनुसार इन विकल्पों को चुन सकते हैं:

कोर्स / परीक्षा  जानकारी 
मास्टर डिग्री इन स्पेशलाइज्ड मीडिया स्टडीजMJMC के बाद आप मीडिया स्टडीज, कम्युनिकेशन रिसर्च, डिजिटल मीडिया, फ़िल्म स्टडीज, स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन आदि में मास्टर्स कर सकते हैं। रिसर्च बेस्ड मास्टर्स से इंडस्ट्री तथा अकादमिक दोनों क्षेत्र बेहतर अवसर मिलते हैं।
UGC NET परीक्षा यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है जिसे ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग’ (UGC) द्वारा आयोजित किया जाता है। UGC NET पास करने से Ph.D. में एडमिशन मिलता है। 
पीएचडी इन जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशनयदि आप रिसर्च तथा अकादमिक करियर चाहते हैं तो पीएचडी इन जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन एक प्रमुख विकल्प है। इससे आप विश्वविद्यालयों में शोध, टीचिंग तथा मीडिया नीति-आधारित कार्य कर सकते हैं। ध्यान दें कि Ph.D. अक्सर UGC NET/JRF की योग्यता के साथ लिया जाता है।
डिजिटल प्रोफेशनल सर्टिफिकेशंस अकादमिक के अलावा आप गूगल डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेशन, सोशल मीडिया एनालिटिक्स, डेटा जर्नलिज्म कोर्स, UX राइटिंग/मल्टी-मीडिया प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन आदि कर सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाएं अगर आप सरकारी नौकरी चाहते हैं, MJMC के बाद आप सामान्य ग्रेजुएट से जुड़ी परीक्षाएँ भी दे सकते हैं जैसे: SSC CGL, UPSC व SPSC आदि। 

FAQs

MJMC कोर्स क्या है?

MJMC एक दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है जो पत्रकारिता और जनसंचार के विभिन्न माध्यमों में पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करता है।

MJMC का फुल फॉर्म क्या है?

MJMC का फुल फॉर्म ‘मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन’ है।

क्या मैं बीए के बाद MJMC कर सकता हूँ?

आप बीए के बाद MJMC कर सकते हैं, क्योंकि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (BA या किसी भी विषय) होना MJMC के लिए आवश्यक एलिजिबिलिटी है।

पत्रकार बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए?

पत्रकार बनने के लिए BJMC या MJMC जैसे पत्रकारिता और जनसंचार से जुड़े कोर्स करने चाहिए।

MJMC कोर्स कितने साल का होता है?

MJMC आमतौर पर 2 साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स होता है, जो 4 सेमेस्टर में पूरा होता है।

आशा है कि इस लेख में आपको MJMC कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*