M.Com के बाद क्या करें: करियर स्कोप, जॉब प्रोफाइल्स, कोर्स और रोजगार क्षेत्र

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
mcom ke baad kya kare

आज के समय में नई शिक्षा नीतियों और डिजिटल फाइनेंस (जैसे GST, इनकम टैक्स सिस्टम) के कारण कंपनियों और सरकारी विभागों में कॉमर्स प्रोफेशनल्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपके सामने M.Com करने के बाद सरकारी से लेकर प्राइवेट फील्ड में काम करने के अनेक अवसर मौजूद रहते हैं। यदि आप भी M.Com के छात्र हैं और आगे के करियर विकल्पों के बारे में सोच रहें हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ इस लेख में आप जानेंगे कि M.Com के बाद क्या करें और इस प्रोग्राम के बाद आपके सामने कौन से करियर विकल्प मौजूद हैं।

M.Com के बाद क्या करें?

M.Com एक पोस्टग्रेजुएट डिग्री है, जिसमें आप अकाउंटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग, टैक्सेशन, कंसल्टिंग और टीचिंग जैसे फील्ड में स्पेशलाइज़ेशन कर सकते हैं। इसे करने के बाद आपको मिलने वाली जॉब कई मायनों में आपकी स्किल और स्पेशलाइज़ेशन पर निर्भर करती है। 

M.Com के बाद आप बैंकिंग सेक्टर (जैसे – IBPS और SBI में PO पोस्ट), सिविल सर्विसेज या अन्य सरकारी विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर सकते हैं। साथ ही आप CA, CMA या CFA जैसे प्रोफेशनल कोर्स करके भी आप कॉर्पोरेट सेक्टर में भी अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास आगे की पढ़ाई के विकल्प के तौर पर UGC NET और PhD जैसे विकल्प भी मौजूद रहते हैं।

M.Com के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प

M.Com डिग्री के बाद आपके पास कई सरकारी विभागों (जैसे – आयकर विभाग या बैंकों) में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल के साथ अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलजॉब विवरणरिक्रूटर / संस्था का नामभर्ती प्रक्रिया
इनकम टैक्स इंस्पेक्टरटैक्स जांच, रिटर्न वेरिफिकेशन, सर्वेस्टाफ सेलेक्शन कमीशनSSC CGL परीक्षा (टियर 1, टियर 2)
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)मंत्रालयों में फाइल व प्रशासनिक कार्यस्टाफ सेलेक्शन कमीशनSSC CGL
IBPS PO (प्रोबेशनरी ऑफिसर)बैंकिंग ऑपरेशन, लोन, ग्राहक सेवाइंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शनप्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू
SBI POपब्लिक सेक्टर बैंक मैनेजमेंटस्टेट बैंक ऑफ इंडियाप्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू
सिविल सर्विसेज (IAS, IPS, IFS)प्रशासनिक सेवा, नीति निर्माणयूनियन पब्लिक सर्विस कमीशनप्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू
RBI ग्रेड B ऑफिसरमौद्रिक नीति, बैंकिंग रेगुलेशनरिज़र्व बैंक ऑफ इंडियाफेज 1, फेज 2 और इंटरव्यू
अकाउंटेंट / ऑडिटरसरकारी खातों की जांच और ऑडिटस्टाफ सेलेक्शन कमीशनSSC CGL

M.Com के बाद प्राइवेट नौकरी के विकल्प

M.Com डिग्री के बाद आपके पास कॉर्पोरेट कंपनियों में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल के साथ प्राइवेट नौकरी करने के भी अवसर उपलब्ध रहते हैं। इन कंपनियों में जॉब पाने के लिए आप या तो कैम्प्स हायरिंग का हिस्सा बनें या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिज्यूमे सबमिट करने के बाद, एप्टीट्यूड टेस्ट (यदि लागू हो) और इंटरव्यू देकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलप्रमुख रिक्रूटिंग कंपनी
अकाउंटेंटInfosys, Wipro, TCS
टैक्स कंसल्टेंटInfosys, Wipro, TCS
फाइनेंशियल एनालिस्टHDFC Bank, ICICI Bank
ऑडिट एग्जीक्यूटिवPwC, EY, CA Firms
बिजनेस एनालिस्टTCS, Amazon
इन्वेस्टमेंट एनालिस्टGoldman Sachs, JP Morgan
क्रेडिट एनालिस्टAxis Bank, HDFC
मार्केटिंग मैनेजरReliance, Aditya Birla Group

यह भी पढ़ें – अकाउंटेंट कैसे बनें?

M.Com के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

M.Com के बाद आपके पास केवल सरकारी या प्राइवेट नौकरियों के विकल्प ही नहीं रहते हैं। इसके बाद आपके पास आगे की पढ़ाई के लिए भी निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध रहते हैं।

कोर्स का नामकोर्स का लेवलकोर्स की अवधिन्यूनतम योग्यता
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)पोस्टग्रेजुएट / प्रोफेशनल2 वर्षग्रेजुएशन (न्यूनतम अंक 50% या उससे अधिक)
पीएच.डी. इन कॉमर्सडॉक्टरेट3-5 वर्षM.Com और NET/एंट्रेंस
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)प्रोफेशनल3-5 वर्ष (लेवल पर निर्भर)ग्रेजुएशन / M.Com और ICAI एग्जाम
कंपनी सेक्रेटरी (CS)प्रोफेशनल2-3 वर्षग्रेजुएशन / M.Com
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA)प्रोफेशनल2-3 वर्षग्रेजुएशन
सर्टिफाइड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA)इंटरनेशनल प्रोफेशनल2-3 वर्षग्रेजुएशन / M.Com
फाइनेंशियल रिस्क मैनेजर (FRM)इंटरनेशनल प्रोफेशनल1-2 वर्षग्रेजुएशन
बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड)प्रोफेशनल2 वर्षM.Com / ग्रेजुएशन
डेटा एनालिटिक्स / डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेटसर्टिफिकेट3-12 महीनेग्रेजुएशन

एमकॉम के बाद रोजगार के क्षेत्र

एमकॉम करने के बाद आपके सामने निम्नलिखित क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनमें आप अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

  • कमर्सियल बैंकिंग
  • इन्वेस्टमेंट बैंकिंग
  • इंस्युरेन्स इंडस्ट्री
  • इंटरनेशनल बैंकिंग
  • कस्टम्स डिपार्टमेंट
  • एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स
  • इकोनॉमिक कंसल्टिंग फर्म
  • अकॉउंटिंग एंड ऑडिटिंग
  • टैक्स एडवाइजरी सर्विसेज
  • फाइनेंसियल सर्विसेज
  • इंस्युरेंश सर्विसेज
  • गवर्नमेंट सर्विसेज

M.Com के बाद जॉब प्रोफाइल और मिलने वाली सैलरी

M.Com के बाद आप निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं और इन पर मिलने वाली सैलरी को ambitionbox पर दिए गए आंकड़ों के आधार पर दिया गया है। हालाँकि M.Com के बाद मिलने वाली सैलरी और करियर ग्रोथ, आपकी जॉब प्रोफाइल और करियर गोल्स के आधार पर निर्भर करती है। यहाँ दी गई शुरूआती अनुमानित सैलरी आपके अनुभव के आधार पर बढ़ सकती है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक वेतन (INR)
इन्वेस्टमेंट बैंकर INR 23.6 लाख – INR 28.3 लाख
सेल्स एनालिस्टINR 6.8 लाख – INR 7.5 लाख
कॉस्ट अकाउंटेंट INR 7.6 लाख – INR 8.4 लाख
टैक्स कंसल्टेंट INR 7.2 लाख – INR 8 लाख
फाइनेंसियल एनालिस्ट INR 6.1 लाख – INR 6.8 लाख
इंटरनल ऑडिटर INR 5.7 लाख – INR 6.3 लाख

FAQs

M.com करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

M.com करने के बाद आपको मुख्य रूप से अकाउंटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग, टैक्सेशन, कंसल्टिंग और टीचिंग जैसे फील्ड में नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा आप प्रोफेशन कोर्स करके CA और CS जैसे पदों से भी अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

M.com करने से क्या होता है?

एम कॉम की पीजी डिग्री को करने के बाद आपको अकाउंटिंग, फाइनेंस, बिजनेस और इकोनॉमिक्स जैसी फील्ड में स्पेशलाइज़ेशन मिलती है। इसके अलावा आप एम कॉम के बाद टीचिंग, बैंकिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर में भी अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

M.Com के बाद सबसे अच्छा करियर विकल्प कौन-सा है?

M.Com के बाद सबसे अच्छा करियर विकल्प वही है जो आपके करियर गोल्स, इंटरेस्ट और स्किल से मेल खाता हो। उदाहरण के लिए आप अकाउंटिंग में रूचि रखने पर CA या CMA, मैनेजमेंट में रूचि रखने पर MBA जैसे विकल्प आपके लिए सही साबित हो सकते हैं। 

क्या एम कॉम के बाद सीधे नौकरी मिल सकती है?

हाँ, एम कॉम के बाद आप टैली, GST, एक्सेल और फाइनेंस सॉफ्टवेयर स्किल्स पर फोकस करते हुए अकाउंटेंट, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव, टैक्स कंसल्टेंट और ऑडिटर जैसी जॉब्स को आसानी से कर सकते हैं।

M.Com के बाद कौन-सी सरकारी नौकरी मिल सकती है?

एम कॉम के बाद आप बैंकिंग, SSC CGL, UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बैठ सकते हैं, जिन्हें पास करने के बाद आप आयकर विभाग, बैंक अधिकारी, लेखा अधिकारी और प्रशासनिक सेवाओं आदि करियर क्षेत्रों में अपने करियर की एक सम्मानजनक शुरुआत कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

12वीं कॉमर्स के बाद बेस्ट कोर्सेज की लिस्टCMA कोर्स डिटेल्स
ACCA कोर्सB.Com कोर्स विवरण

उम्मीद है, यह जानकारी आपको M.Com के बाद सही करियर विकल्प चुनने में मदद करेगी। ऐसे ही अन्य कोर्स गाइड और करियर गाइड ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*