Ityadi ka Sandhi Viched | जानिए इत्यादि का संधि विच्छेद क्या होगा

1 minute read
Ityadi ka Sandhi Viched

संधि, हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। इसका शाब्दिक अर्थ है- मेल। यानी दो वर्णों के परस्पर मेल से जो परिवर्तन होता है, उसे संधि कहा जाता है और दो शब्दों के मेल से बने शब्द को पुनः अलग अलग करना संधि विच्छेद कहलाता है।

यह भी पढ़े : संधि विच्छेद ट्रिक

Ityadi ka Sandhi Viched क्या है?

इस लेख में हम जानेंगे कि इत्यादि का संधि विच्छेद क्या होगा। तो आईये आपको बताते हैं कि इत्यादि का संधि विच्छेद होगा इति + आदि‘ । इत्यादि का अर्थ है इसी प्रकार और भी, वग़ैरह। इत्यादि शब्द में यण संधि है।

यह भी पढ़ें : जगदीश का संधि विच्छेद

यण संधि क्या है?

यदि इ/ई, उ/ऊ और ऋ के बाद भिन्न स्वर आए तो इ/ई का ‘य’ उ/ऊ का ‘व’ और ऋ का ‘र’ हो जाता है और यह यण संधि कहलाता है।

उदाहरण

  • अति + अधिक = अत्यधिक
  • अनु + ईक्षा= अन्वीक्षा

इत्यादि से बनने वाले शब्दों का वाक्य में प्रयोग

इत्यादि से बनने वाले शब्दों का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है:

  • परीक्षा केंद्र में जाने से पहले बैग में कलम, किताब, कॉपी इत्यादि रख लेना।
  • आजकल बच्चे स्कूल सिर्फ़ पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि स्वीमिंग, खेलकूद आदि के लिए जाने लगे हैं।
  • मैं बाजार से चावल, दाल, चीनी इत्यादि खरीद कर लाया हूँ।
  • कवी ने अपने कविता में जनसंख्या, बेरोजगारी आदि का वर्णन किया है।
  • मुझे बाज़ार जाना, खाना बनाना, कपडे धोना आदि सब काम पूरा करना है।

आशा करते हैं कि इस ब्लॉग से आपको Ityadi ka Sandhi Viched पता चल गया होगा। संधि से जुड़े हुए अन्य महत्वपूर्ण और रोचक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*