इन्वेस्टमेंट बैंकर कैसे बनें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1 minute read
investment banker kaise bane

आज के समय में बड़ी कंपनियों को अपने विस्तार, विलय या शेयर मार्केट के माध्यम से कैपिटल रेजिंग के लिए एक्सपर्ट फाइनेंसियल एडवाइस की जरुरत पड़ती है। कम्पनियाँ इन्हीं एक्सपर्ट फाइनेंसियल एडवाइस को इन्वेस्टमेंट बैंकर के माध्यम से लेती हैं, यह एक ऐसा प्रोफेशन है जो कॉर्पोरेट फाइनेंस, IPO, मर्जर्स एंड एक्वीजीशन और बड़ी निवेश डील से जुड़ा होता है। यही कारण है कि वैश्विक और भारतीय वित्तीय बाजार में इन्वेस्टमेंट बैंकर की भूमिका और इस करियर फील्ड की डिमांड लगातार बढ़ रही है। 

यदि आप इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने की प्रक्रिया के बारे में समझना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ इस लेख में आप जान सकेंगे कि इन्वेस्टमेंट बैंकर कैसे बनें, इसके लिए जरूरी स्किल्स क्या हैं और इसमें करियर के अवसर कैसे मिलते हैं।

This Blog Includes:
  1. इन्वेस्टमेंट बैंकिंग किसे कहते हैं?
  2. इन्वेस्टमेंट बैंकर कौन होता है?
  3. इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आवश्यक योग्यता
  4. इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आवश्यक स्किल
  5. इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
    1. स्टेप 1 – इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फील्ड के बारे में सही जानकारी जुटाएं
    2. स्टेप 2 – ग्रेजुएशन में फाइनेंस से जुड़ा कोर्स चुनें
    3. स्टेप 3 – पोस्ट-ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स करें 
    4. स्टेप 4 – कॉलेज के दौरान इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करें
    5. स्टेप 5 – फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट मार्केट के बारे में जानें
    6. स्टेप 6 – इन्वेस्टमेंट बैंक में एंट्री लेवल जॉब प्राप्त करें
  6. भारत में इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए टॉप रिक्रूटर्स
  7. इन्वेस्टमेंट बैंकर को मिलने वाला वेतन
  8. FAQs 

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग किसे कहते हैं?

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक ऐसी फील्ड है जहाँ एक्सपर्ट कंपनियों को विस्तार, विलय या कैपिटल रेजिंग के लिए फाइनेंसियल एडवाइस देते हैं। जहाँ एक ओर सामान्य बैंक सेविंग एकाउंट्स, लोन और डिपाजिट सर्विसेज पर ज्यादा फोकस करते हैं वहीं दूसरी ओर इन्वेस्टमेंट बैंक मुख्य रूप से कॉरपोरेट फाइनेंस और कैपिटल मार्केट पर से जुड़े कार्यों को करते हैं।

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का एक बड़ा उदाहरण इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) है, जो एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई कंपनी शेयर बाजार में अपना पहला पब्लिक इश्यू लाती है। इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की कार्यशैली के चलते ही इसे वैश्विक वित्तीय बाजार और कॉरपोरेट विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जाता है।

इन्वेस्टमेंट बैंकर कौन होता है?

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल इन्वेस्टमेंट बैंकर कहलाते हैं, इनका मुख्य काम कंपनियों को शेयर मार्केट के माध्यम से धन जुटाने के लिए सलाह देना और कंपनियों की मदद करना होता है। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट बैंकर ही कंपनियों के विलय और अधिग्रहण से जुड़ी डील्स को सफलतापूर्वक करवाते हैं, जिसे मर्जर्स और एक्वीजीशन कहा जाता है। इनकी जिम्मेदारियों में कंपनी की वित्तीय स्थिति का विश्लेषण करना, इंवेस्टर्स को प्रेज़ेंटेशन तैयार करना, संभावित जोखिम का आकलन करना और सही वित्तीय रणनीति को तैयार करना है।

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्वेस्टमेंट बैंक में करियर के रूप में शुरुआत करने के लिए आमतौर पर फाइनेंस, इकोनॉमिक्स या बिजनेस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलती है। यदि आप इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहते हैं या इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होता है –

  • इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के बाद आपको 12वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीकॉम, बीबीए (फाइनेंस), बीए इकोनॉमिक्स या इसी प्रकार के फाइनेंस-संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन करना अनिवार्य होता है। यदि आपने IIT/NIT जैसे शीर्ष संस्थानों से इंजीनियरिंग की है तो भी आपको इस फील्ड में प्राथमिकता दी जा सकती है क्योंकि ऐसे में आपकी एनालिटिकल स्किल्स अपग्रेडेड होती रहती है।
  • इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में भारत और ग्लोबल लेवल पर असोसिएट लेवल से करियर की शुरुआत करने के लिए आपको एमबीए इन फाइनेंस जैसी पोस्टग्रेजुएट डिग्री सबसे महत्वपूर्ण योग्यता है।
  • एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आपको केवल डिग्री पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, अच्छी ग्रोथ के लिए योग्यता के रूप में आपका प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन (जैसे – CFA, FRM और CA) करना एक अच्छा विकल्प होता है, क्योंकि ये कोर्स आपको इन्वेस्टमेंट अंडरस्टैंडिंग, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और वैल्यूएशन अंडरस्टैंडिंग स्किल्स के साथ तैयार करते हैं।

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आवश्यक स्किल

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए केवल आपका डिग्री या संबंधित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना ही पर्याप्त नहीं होता है। इसके लिए आपको फाइनेंशियल मॉडलिंग, वैल्यूएशन टेक्नीक्स और एडवांस्ड एक्सेल की नॉलेज होनी चाहिए। इसके अलावा यदि आप एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खुद को अपडेटेड रखने के साथ-साथ, खुद में निम्नलिखित स्किल्स को डेवलप करना होता है –

  • टाइम मैनेजमेंट 
  • कम्युनिकेशन स्किल
  • एनालिटिकल थिंकिंग
  • फाइनेंशियल मॉडलिंग
  • नेगोशिएशन एंड परसुएशन
  • अटेंशन टू डिटेल

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आप मुख्य रूप से निम्नलिखित स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –

स्टेप 1 – इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फील्ड के बारे में सही जानकारी जुटाएं

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आपको सबसे पहले इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फील्ड के बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए। ऐसा करने से आप अपनी रणनीति बनाने से पहले ये देखें कि इस फील्ड में जाने के लिए ये देखें कि कौन से विषयों का चुनाव करने से आपका बेस मजबूत हो सकता है। इसके लिए आपको 12वीं के बाद कॉमर्स, गणित या अर्थशास्त्र से जुड़े विषयों को चुनना चाहिए।

स्टेप 2 – ग्रेजुएशन में फाइनेंस से जुड़ा कोर्स चुनें

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आप ग्रेजुएशन में बीकॉम, बीबीए फाइनेंस, इकोनॉमिक्स या फाइनेंस जैसे कोर्स में एनरॉल करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको अकाउंटिंग, कॉर्पोरेट फाइनेंस, बिजनेस एनालिसिस और मार्केट स्ट्रक्चर जैसी चीजें पढ़ाई जाती हैं। इन कोर्सेज के माध्यम से आप में विश्लेषण क्षमता और वित्तीय समझ मजबूत विकसित हो सकती है। किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने पर आपके पास बड़े फाइनेंस संस्थानों में नौकरी के अवसर उपलब्ध रहते हैं।

स्टेप 3 – पोस्ट-ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स करें 

ग्रेजुएशन में फाइनेंस डिग्री करने के बाद आप इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन (जैसे एमबीए फाइनेंस) या प्रोफेशनल फाइनेंस सर्टिफिकेशन (जैसे – चार्टर्ड फाइनेंसियल एनालिस्ट इंस्टीट्यूट का CFA प्रोग्राम) कर सकते हैं। एमबीए फाइनेंस में आप कॉर्पोरेट फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और फाइनेंसियल स्ट्रेटेजी आदि विषयों को पढ़ सकते हैं, जबकि CFA प्रोग्राम को करने के बाद आपको इंटरनेशनल बैंकों में एक्सपोज़र भी मिल सकता है।

स्टेप 4 – कॉलेज के दौरान इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करें

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक ऐसी फील्ड है जिसमें आपको टफ कम्पटीशन से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट मार्केट की जानकारी प्राप्त करने के बाद आप इंटर्नशिप करके अपने पोर्टफोलियों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। कई बार कॉलेज के दौरान इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल अनुभव एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसके अलावा आपके पास कई वित्तीय कंपनियों और बैंकों द्वारा आयोजित होने वाली समर इंटर्नशिप या ट्रेनिंग का हिस्सा बनने का भी अवसर होता है। कॉलेज के दौरान इंटर्नशिप में आप मुख्य रूप से वित्तीय डेटा विश्लेषण, कंपनी वैल्यूएशन और निवेश रिपोर्ट तैयार करना सीखते हैं।

स्टेप 5 – फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट मार्केट के बारे में जानें

पोस्ट-ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स को करने या इस दौरान इंटर्नशिप के साथ-साथ आपको एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट मार्केट के बारे में जान लेना चाहिए। चूँकि भारत में कैपिटल मार्केट को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) द्वारा नियंत्रित किया जाता है, यही संस्था मार्केट स्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट्स से जुड़े नियमों को निर्धारित करती है। इसलिए आपको इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए SEBI, शेयर बाजार, IPO, बॉन्ड और निवेश रणनीतियों के बारे में डिटेल में जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा आप अपडेटेड रहने, आर्थिक नीतियों और बैंकिंग प्रणाली को समझने के लिए RBI की रिपोर्ट और आर्थिक अपडेट को जरूर पढ़ते रहना चाहिए।

स्टेप 6 – इन्वेस्टमेंट बैंक में एंट्री लेवल जॉब प्राप्त करें

यदि आप एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं और आपको फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट मार्केट की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर चुके हैं, तो अब आपको अपनी स्किल्स पर फोकस करते हुए इन्वेस्टमेंट बैंक में एंट्री लेवल जॉब प्राप्त करने के बारे में सोचना चाहिए। एजुकेशन और स्किल्स डेवलप करने के बाद आपके लिए अगला पड़ाव इन्वेस्टमेंट बैंक में एंट्री लेवल जॉब प्राप्त करना होता है, जिसमें आप मुख्य रूप से एनालिस्ट या फाइनेंसियल एसोसिएट जैसे पदों पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आप अनुभव के बढ़ने पर एसोसिएट, वाईस प्रेजिडेंट और डायरेक्टर जैसे पदों तक पहुंचकर एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बन सकते हैं।

भारत में इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए टॉप रिक्रूटर्स

भारत में इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए कई बड़ी वित्तीय कंपनियां अनुभवी और स्किल्ड उम्मीदवारों की भर्ती करती हैं। आप इन कंपनियों में आवेदन करके अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख रिक्रूटर्स के नाम दिए गए हैं – 

  • Citibank
  • J.P. Morgan
  • Axis Capital
  • Goldman Sachs
  • Morgan Stanley
  • Kotak Investment Banking
  • SBI Capital Markets
  • ICICI Securities
  • JM Financial
  • Deloitte
  • PwC
  • EY

इन्वेस्टमेंट बैंकर को मिलने वाला वेतन

भारत में इन्वेस्टमेंट बैंकर की सैलरी किसी एक तय पैमाने पर निर्भर नहीं करती। बल्कि यह आपकी स्किल्स, फाइनेंस और बिज़नेस की समझ, आपके अनुभव और जॉब लोकेशन या कंपनी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। AmbitionBox के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत में शुरूआती दौर में इन्वेस्टमेंट बैंकर को मिलने वाली औसत सैलरी INR 23.6 लाख – INR 28.3 लाख के बीच हो सकती है।

FAQs 

निवेश बैंकर बनने के लिए आपको क्या चाहिए?

निवेश बैंकर बनने के लिए आपके पास फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स या मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके बाद MBA (फाइनेंस), CFA या CA जैसी प्रोफेशनल योग्यता आपकी प्रोफाइल को मजबूत बनाती हैं, जिससे आपकी करियर ग्रोथ के अवसर अधिक बढ़ जाते हैं।

कौन ज्यादा कमाता है, सीए या निवेश बैंकर?

निवेश बैंकर की शुरुआती सैलरी कई मामलों में एक CA की सैलरी से ज्यादा हो सकती है, हालाँकि कॉरपोरेट सलाहकार या पार्टनर स्तर पर अनुभवी CA की सैलरी किसी निवेश बैंकर से अधिक हो सकती है। दोनों की ही सैलरी में अंतर अनुभव, कंपनी और विशेषज्ञता पर निर्भर करता है।

क्या बिना MBA के इन्वेस्टमेंट बैंकर बन सकते हैं?

हाँ, आप बिना MBA के भी इन्वेस्टमेंट बैंकर बन सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपका फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स या मैथ्स बैकग्राउंड ग्रेजुएट्स होना जरूरी होता है। इसमें कुछ कम्पनियाँ आपको एनालिस्ट या रिसर्च रोल्स पर करियर के अवसर प्रदान करती हैं। इसके लिए आपको फाइनेंशियल एनालिसिस, एक्सेल मॉडलिंग और कॉर्पोरेट फाइनेंस की नॉलेज होनी चाहिए।

क्या CFA इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के लिए जरूरी है?

नहीं, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के लिए CFA डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य नहीं है, क्योंकि कई बैंक MBA (फाइनेंस) या टॉप बिजनेस स्कूल ग्रेजुएट्स को भी भर्ती करते हैं। हालाँकि CFA डिग्री से आपका पोर्टफोलियो स्ट्रांग होता है, जिससे आपको भविष्य में करियर ग्रोथ के अवसर आसानी से मिल जाते हैं।

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने में कितना समय लगता है?

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए 12वीं के बाद आपको 3 साल की ग्रेजुएशन और 2 साल  MBA या संबंधित फाइनेंस कोर्स को करने में लगते हैं। कुल मिलकर इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आपको 5-6 साल का समय लग सकता है।

संबंधित आर्टिकल्स

सीए कैसे बनें?MBA के बाद क्या करें?
बैंक मैनेजर कैसे बनें?अकाउंटेंट कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने की प्रक्रिया समझ आई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर उपलब्ध लेख देख सकते हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*