International Day of Mathematics 2023: अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस 2023 की थीम और इतिहास

1 minute read
International Day of Mathematics 2023

हर साल 14 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2019 में यूनेस्को द्वारा की गई थी। यह वैश्विक स्तर पर गणित के महत्व और हमारे जीवन में इसकी आवश्यकता के साथ- साथ इसकी भूमिका का जश्न मानाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। गणित हमारे- आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज गणित के कारण ही असंभव लगने वाली गणनाएं करना मुमकिन है, और हमें इस दुनिया के कई रहस्यों का भी पता गणित के कारण ही चला है।

26 नवम्बर 2019 को यूनेस्को के आम सम्मलेन के 40वें सत्र में इस दिन को मानाने की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य गणित के महत्व को और सभी के जीवन में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को हाईलाइट करना और उसका जश्न मनाना है। 

अंतरराष्ट्रीय गणित संघ द्वारा 14 मार्च 2020 को पहला  पहला इंटरनेशनल डे ऑफ मैथमेटिक्स मनाया गया। इसकी थीम गणित हर (Mathematics is Everywhere) जगह थी।  

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस 2023 की थीम

हर साल अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस एक थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल इसकी थीम है “गणित सबके लिए” – Mathematics for Everyone . यह चौथा अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस है। पिछले साल 2022 में इसकी थीम गणित एकता -“Mathematics Unites” रही थी। वहीँ, 2021 में इसकी थीम एक बेहतर दुनिया के लिए गणित – mathematics for a better world रही। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*