Facts About Countries : दुनिया भर के देशों के बारे में 20+ रोचक तथ्य

1 minute read

क्या आप जानते हैं हमारी दुनिया में वर्तमान में लगभग 195 देश हैं। इनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र (UN) के सदस्य हैं, जबकि 2 देश – वेटिकन सिटी और फिलिस्तीन – संयुक्त राष्ट्र में गैर-सदस्य पर्यवेक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त हैं। यानी कि ये दोनों देश संयुक्त राष्ट्र की महासभा में भाग ले सकते हैं लेकिन मतदान नहीं कर सकते और किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी हिस्सा नहीं ले सकते। इस ब्लॉग में, हम आपको ऐसे ही और भी दिलचस्प तथ्यों से परिचित कराएंगे, जो दुनिया के देशों (Facts About Countries in Hindi) के बारे में आपकी जानकारी को और बढ़ाएंगे।

Facts About Countries in Hindi –  दुनिया भर के देशों से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Facts About Countries in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. जापान को ‘उगते सूरज का देश‘ कहा जाता है।
  2. ब्राजील का अमेज़न वर्षावन, दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है। 
  3. रूस के पास दुनिया में सबसे अधिक टाइम जोन हैं। बता दें कि रूस में 11 टाइम ज़ोन हैं, जिनका समय UTC+02:00 से लेकर UTC+12:00 तक है। 
  4. ऑस्ट्रेलिया को दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप और सबसे छोटा महाद्वीप दोनों कहा जाता है।
  5. दुबई का बुर्ज खलीफा, दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है।
  6. क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
  7. क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है।
  8. अमेरिका और कनाडा के बीच की सीमा दुनिया की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। यह लगभग 8,891 किलोमीटर (5,525 मील) लंबी है।
  9. नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट, दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है।
  10. तुर्की का इस्तांबुल एक ऐसा अनोखा शहर है जो दो महाद्वीपों, एशिया और यूरोप, में फैला हुआ है। इसे “दो महाद्वीपों का शहर” भी कहा जाता है।
  11. जापान का रेलवे सिस्टम दुनिया में सबसे सुरक्षित सिस्टम माना जाता है।
  12. कंबोडिया का “अंकोर वाट”, विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है।
  13. सऊदी अरब में “मक्का”, दुनिया का सबसे पवित्र इस्लामिक स्थल है।
  1. मालदीव दुनिया का सबसे निचला देश है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई मात्र 2.4 मीटर है।
  2. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
  3. आइसलैंड, दुनिया के उन देशों में से एक है जिसके पास कोई आर्मी नहीं है।
  4. सऊदी अरब एक ऐसा देश है जहां प्राकृतिक रूप से कोई नदी नहीं बहती। 
  5. फिनलैंड को “लैंड ऑफ 1000 लेक्स” कहा जाता है क्योंकि यहाँ 1 लाख 87 हज़ार से भी ज़्यादा झीलें हैं। 
  6. इथियोपिया का कैलेंडर दुनिया के बाकी देशों के कैलेंडर से 7-8 साल पीछे है। 
  7. संयुक्त राज्य अमेरिका का येलोस्टोन नेशनल पार्क दुनिया का पहला राष्ट्रीय उद्यान है।
  8. दक्षिण अफ्रीका, एक ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानी शहर हैं – प्रिटोरिया, केपटाउन, और ब्लोमफोंटेन।
  9. कनाडा को दुनिया के सबसे बड़े जंगलों वाले देशों में से एक माना जाता है क्योंकि इसका लगभग 50% हिस्सा जंगलों से ढका हुआ है। 
  10. दक्षिण कोरिया का लगभग 70% हिस्सा पहाड़ों से ढका हुआ है। 
  11. आयरलैंड, दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ सांप नहीं पाए जाते।
  12. अंटार्कटिका दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप है।

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Facts About Countries in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*