जानिए पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ वाक्यों में प्रयोग के साथ

1 minute read
पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ

पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ होता है – “हार मानकर भाग जाना, पीछे हटना”। युद्ध या लड़ाई के दौरान रणभूमि से पीछे हटकर भाग जाने को पीठ दिखाना कहते हैं। इस मुहावरे का उपयोग आमतौर पर किसी के साथ विश्वासघात करने या उसे धोखा देने के संदर्भ में किया जाता है। इस ब्लॉग में आप इसके बारे विस्तार से जानेंगें।

पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ क्या है?

पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थधोखा देना, किसी बात से मुकर जाना

पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ अंग्रेजी में 

पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ अंग्रेजी में – “to betray”, “flee from the battlefield”, “to show one’s back” होता है।

पीठ दिखाना मुहावरे की व्याख्या 

जब कोई किसी से युद्ध या लड़ाई के मध्य में ही युद्ध में मारे जाने के डर से वहां से बचकर भागने लगता है या भाग जाता है तो इसे पीठ दिखाना कहते है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि भागने की प्रक्रिया में इंसान अपनी पीठ दिखता है। जब वह भागता है तो उसकी पीठ पीछे होती है जो उससे युद्ध कर रहा होता है उसे दिखती है। इसलिए रणभूमि में अपने कर्तव्य, धर्म से मुकर जाने वाले कायर की भागने की क्रिया को पीठ दिखाना कहते हैं। 

पीठ दिखाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग 

  • खूंखार शेर को आता देख सारे शिकारी पीठ दिखाकर भाग गए। 
  • मोहक ने मोनू पहलवान को चुनौती तो दे दी मगर देख लेना वह अवश्य ही पीठ दिखा देगा। 
  • चमकौर के युद्ध में चंद सिखों ने मुगलों की बड़ी सेना देख पीठ नहीं दिखाई। 
  • भारतीय सैनिक देश की रक्षा में बलिदान हो जाते हैं मगर पीठ नहीं दिखाते। 
  • पीठ दिखाकर भागना तो कोई अखिल से सीखे। 
  • झांसी की रानी के सामने अंग्रेज़ों ने अपनी पीठ दिखा दी।
  • बड़ी- बड़ी बातें करने वाले अक्सर पीठ दिखाकर भाग जाते हैं।
  • गरजने वाले लोग बरसते नहीं और अक्सर कायरों की तरह पीठ दिखा देते हैं।

FAQs 

मुहावरा क्या होता है?

मुहावरा एक प्रकार का वाक्यांश होता है जिसमें शब्दों का अर्थ केवल शब्दों के सामान्य अर्थ से नहीं बल्कि उनके वाक्यिक या भावनात्मक अर्थ से भी लिया जाता है।

मुहावरे का उपयोग क्यों किया जाता है?

मुहावरे का उपयोग भाषा को रिचर और रूचिकर बनाने के लिए किया जाता है। ये भाषा में विविधता और रंग जोड़ने में मदद करते हैं और विशिष्ट समय, स्थिति या भावना को सटीकता से व्यक्त करने में सहायक होते हैं।

कुछ प्रमुख हिंदी मुहावरे क्या हैं?

कुछ प्रमुख हिंदी मुहावरे हैं: अपना खून पसीना बहाना, अपने पैरों पर खड़ा होना, मुह में राम बगल में छुरी, आँखों में धूल झोकना, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, मूर्ख के दिल में दिमाग बसना, अपने मूँह मियाँ मिट्ठू बनना।

क्या मुहावरे का अर्थ हमेशा एक ही होता है?

नहीं, मुहावरे का अर्थ अक्सर संदर्भानुसार बदल सकता है। यह व्यक्ति की समझ, स्थिति और परिपर्णता पर निर्भर करता है।

उम्मीद है, पीठ दिखाना मुहावरे का अर्थ आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*