DCA कोर्स डिटेल्स: एडमिशन, सिलेबस, फीस, करियर स्कोप

1 minute read
dca course details in hindi

वर्तमान समय में जैसे-जैसे हम डिजिटल युग में प्रवेश करते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कंप्यूटर हमारे जीवन की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है। आजकल कंप्यूटर लगभग हर सेक्टर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसलिए कंप्यूटर से जुड़े कोर्सेज की डिमांड समय के साथ-साथ बढ़ती जा रही है। 

यदि आप भी कंप्यूटर से जुड़े शॉर्ट टर्म कोर्स को करके अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो DCA कोर्स करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसे करने के बाद आप डाटा एंट्री ऑपेरटर, कंप्यूटर ऑपेरटर और बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर जॉब पा सकते हैं। यहाँ इस लेख में आपके लिए DCA कोर्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है।

कोर्स का नाम डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA)
कोर्स लेवल डिप्लोमा 
कोर्स अवधि6 महीने से 1 वर्ष
परीक्षा वार्षिक 
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। 
एडमिशन प्रोसेस डायरेक्ट और मेरिट बेस्ड 
लर्निंग का माध्यम फुल टाइम और पार्ट टाइम 
रोजगार के क्षेत्र बैंकिंग, ई-कॉमर्स, एकाउंटिंग, हेल्थकेयर, फार्मास्युटिकल व इनश्योरेंस आदि। 
जॉब प्रोफाइल बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपेरटर, कंप्यूटर ऑपेरटर, वेब डिजाइनर व MIS एग्जीक्यूटिव आदि।  

डीसीए कोर्स का स्ट्रक्चर और फीस स्ट्रक्चर

डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) एक 6 महीने से 1 वर्ष की अवधि का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स है, जिसे किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास स्टूडेंट कर सकते हैं। यह कोर्स रेगुलर और डिस्टेंस दोनों मोड में उपलब्ध है, लेकिन बेहतर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए रेगुलर मोड अधिक उपयुक्त माना जाता है। हालाँकि इस कोर्स को डिस्टेंस मोड से करने से पहले आपको संस्थान चुनते समय UGC-DEB की मान्यता जरूर चेक कर लेनी चाहिए, ताकि आपका सर्टिफिकेट हर जगह मान्य हो।

डीसीए कोर्स में आपको कंप्यूटर की बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की उपयोगिता और जानकारी से संबंधित विषयों (जैसे- ऑफिस टूल्स, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, वेब डिजाइन, डेटाबेस मैनेजमेंट और ग्राफिक डिजाइन) को प्रैक्टिकल और थ्योरी लेवल पर पढ़ने का अवसर मिलता है। 

DCA कोर्स की फीस इंस्टिट्यूट और कॉलेज पर निर्भर करती है। सरकारी इंस्टिट्यूट में इसकी फीस आमतौर पर INR 3,000 से INR 15,000 के बीच होती है। वहीं प्राइवेट इंस्टिट्यूट में यह INR 10,000 से INR 50,000 तक हो सकती है, खासकर अगर कोर्स में एडवांस सॉफ्टवेयर या इंडस्ट्री प्रोजेक्ट शामिल हों। इसके अलावा डिस्टेंस मोड से इस कोर्स की अनुमानित फीस रेंज लगभग INR 10,000 – INR 25,000 के बीच हो सकती है। हालाँकि संस्थान को चुनने से पहले आप एडमिशन से पहले संबंधित इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी के फीस स्ट्रक्चर को जरूर चेक करें।

यह कोर्स विशेष रूप से उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद है जो IT क्षेत्र, एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस या प्राइवेट कंपनियों में एंट्री लेवल की नौकरियों की तलाश में हैं। इस कोर्स में आपका परिचय डेटा मैनेजमेंट और प्रेजेंटेशन स्किल्स से होता है, जो भविष्य में आपकी करियर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

डीसीए कंप्यूटर कोर्स क्यों करें?

यहाँ डीसीए कंप्यूटर कोर्स को चुनने के प्रमुख कारणों को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझाया गया है –

  • डीसीए कंप्यूटर कोर्स एक शॉर्ट टर्म कोर्स है, जिसे करने के बाद आप डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट और आईटी सपोर्ट टेक्नीशियन जैसे पदों पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
  • कई सरकारी नौकरी की भर्तियों जैसे – पटवारी, ग्राम सेवक और बैंकिंग (जैसे UCO Bank 2026 भर्ती) में 6 महीने या 1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य योग्यता के रूप में मांगा जाता है। इसमें आवेदन से पहले आप डीसीए कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं, जिससे प्राप्त सर्टिफिकेट आपकी प्रोफाइल को और अधिक आकर्षक बना सकता है।
  • डीसीए कंप्यूटर कोर्स अक्सर BCA या MCA जैसे उच्च डिग्री कोर्सेज के लिए एक “फाउंडेशन” का काम तो करता ही है। साथ ही ये कोर्स किसी भी डिग्री प्रोग्राम की तुलना में कम समय और कम खर्च में पूरा किया जा सकता है।
  • इस कोर्स को करने के बाद आपको एमएस ऑफिस, इंटरनेट और डेटाबेस जैसे सॉफ्टवेयर की प्रैक्टिकल नॉलेज मिलती है, जो आज के समय में लगभग हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस नॉलेज के साथ आप किसी भी फील्ड से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
  • DCA कंप्यूटर कोर्स पूरा करने के बाद आप एक फ्रेशर के रूप में आप अनुमानित INR 15,000 से INR 25,000 प्रतिमाह सैलरी वाली जॉब पा सकते हैं। इसके साथ ही अनुभव मिलने पर आप अनुमानित सैलरी INR 30,000 से INR 50,000 के साथ करियर ग्रोथ भी पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – PGDM कोर्स क्या है?

DCA कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

डीसीए कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन से पहले आपको एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जरूर चेक करनी चाहिए :

  • DCA कोर्स के लिए किसी भी स्ट्रीम से 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • इस कोर्स के लिए आपके न्यूनतम अंक 40-50% होने जरूरी हैं, हालांकि न्यूनतम अंकों में संस्थानों के आधार पर भिन्नता देखी जा सकती है, जो हर संस्थान की अपनी पॉलिसी पर निर्भर करती है।
  • सामान्यतः डीसीए कोर्स के लिए कोई सीमा नहीं निर्धारित नहीं है। इसके अलावा बेसिक इंग्लिश और कंप्यूटर की जानकारी होने पर कोर्स करना और भी आसान हो जाता है, हालाँकि ये होना अनिवार्य नहीं होता है।

DCA में एडमिशन कैसे होता है?

DCA (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर कॉलेज या संस्थान में एडमिशन ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से लिया जाता है। दोनों तरीकों की सामान्य प्रक्रिया नीचे दी गई है –

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले संबंधित कॉलेज या संस्थान से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ जमा करें।
  • कुछ संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाती है, इसलिए जरूरत होने पर परीक्षा में शामिल हों।
  • इसके बाद संस्थान द्वारा जारी मेरिट लिस्ट या रिजल्ट का इंतजार करें।
  • चयन होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाकर फीस जमा करें, जिससे आपका एडमिशन कन्फर्म हो जाता है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉग-इन आईडी बनाएं।
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि संस्थान प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, तो उसमें शामिल हों।
  • इसके बाद जारी मेरिट लिस्ट या रिजल्ट के अनुसार काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

DCA कोर्स का सिलेबस

डीसीए कोर्स का सिलेबस विभिन्न इंस्टिट्यूट के अनुसार भिन्न हो सकता है। हालाँकि आपको यह सलाह दी जाती है कि आप एडमिशन से पहले अपने संबंधित विश्वविद्यालय या इंस्टिट्यूट का सिलेबस जरूर चेक करें। यहां दिया गया सिलेबस ओडिशा स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है, जो अधिकांश जगह समान होता है:-

कोर्स मॉड्यूलटॉपिक्स
फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स ऑफ कम्प्यूटर्स कंप्यूटर सिस्टम बेसिक्स, इनपुट/आउटपुट, CPU, प्रोग्रामिंग इन C, स्टोरेज डिवाइस, टैली ERP 9.0, सॉफ्टवेयर एंड हार्डवेयर, टाइप्स ऑफ मेमोरीज 
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम्स बेसिक्स, कंट्रोल पैनल, विंडोज एक्स्प्लोरर, यूजर इंटरफेस 
MS ऑफिस MS वर्ड
डॉक्यूमेंट बनाना, फॉर्मेटिंग, पेज सेटअप, फाइंड-रिप्लेस, टेबल्स, हैडर-फुटर, पिक्चर्स, चार्ट्स, सिम्बॉल्स, प्रिंटिंग, शॉर्टकट्स
MS एक्सेल
वर्कबुक, फ़ॉर्मूलास, डेटा सॉर्टिंग-फ़िल्टरिंग, चार्ट्स, कंडीशनल फॉर्मेटिंग, पाइवोट टेबल, VLOOKUP-HLOOKUP, वर्कशीट सिक्योरिटी, डेटा टेबल, प्रिंटिंग
MS पॉवरपॉइंट
प्रेजेंटेशन, स्लाइडर्स, एनिमेशन्स, ट्रांज़िशन्स, स्लाइड मास्टर, ऑडियो-वीडियो, चार्ट्स, PDF/वीडियो में एक्सपोर्ट करना
मल्टीमीडिया एडोबी फोटोशॉप फॉर इमेज एडिटिंग, एडोबी प्रीमियर फॉर वीडियो एडिटिंग, एडोबी इनडिज़ाइन 
इंटरनेट एंड यूसेज बेसिक नेटवर्किंग टर्मिनोलॉजी, वेब ब्राउज़िंग, इमेल्स, डॉक्यूमेंट शेयरिंग 
बेसिक्स ऑफ नेटवर्किंग टोपोलोजी, केबल, फ़ाइल साझा करना, कोरल ड्रा, डेटा कम्युनिकेशन बेसिक्स, डेटा रिप्रजेंटेशन, नेटवर्क के प्रकार (LAN, MAN, WAN), LAN/Wi-Fi सेटअप, OSI मॉडल, TCP/IP, ट्रांसमिशन मीडिया, नेटवर्क डिवाइसेज (हब, स्विच, राऊटर), एनालॉग-डिजिटल सिग्नल, एन्कोडिंग, मल्टीप्लेक्सिंग, डेटा लिंक लेयर, IP, TCP, UDP, HTTP, DNS, FTP, इंटरनेट वर्किंग, नेटवर्क सिक्योरिटी, मैलवेयर, फ़ायरवॉल, एंटीवायरस
वेब डेवल्पमेन्ट (HTML, CSS, JavaScript, XML)HTML: बेसिक टैग्स, ऐट्रिब्यूट्स, इमेजेस, टेबल्स, फॉर्म्स, फ्रेम्स, मल्टीमीडिया, लेआउट
CSS: सिंटेक्स, सेलेक्टर्स, बॉक्स मॉडल, बैकग्राउंड, फोंट, बॉर्डर्स, पोज़िशनिंग, नेविगेशन बार, सूडो-क्लास
जावास्क्रिप्ट: वेरिएबल्स, ऑपरेटर्स, लूप्स, फंक्शन्स, इवेंट्स, कूकीज, DOM, एरर हैंडलिंग, वेलिडेशन, एनिमेशन्स, मल्टीमीडिया

DCA कोर्स के लिए कॉलेज

यहाँ DCA कोर्स के लिए कॉलेज के नाम दिए गए हैं, जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के कॉलेज के नाम शामिल हैं –

डीसीए कंप्यूटर कोर्स के लिए प्रमुख सरकारी संस्थान

संस्थान का नामस्थानकॉलेज का प्रकार
जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI)नई दिल्लीसेंट्रल यूनिवर्सिटी
मखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय (MCU)भोपाल, मध्य प्रदेशस्टेट यूनिवर्सिटी
कलकत्ता विश्वविद्यालयकोलकाता, प. बंगालस्टेट यूनिवर्सिटी
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)दिल्ली (देशव्यापी)नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी
मद्रास विश्वविद्यालयचेन्नई, तमिलनाडुस्टेट यूनिवर्सिटी
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालयपुणे, महाराष्ट्रस्टेट यूनिवर्सिटी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)वाराणसी, उत्तर प्रदेशसेंट्रल यूनिवर्सिटी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)अलीगढ़, उत्तर प्रदेशसेंट्रल यूनिवर्सिटी
पंजाब विश्वविद्यालयचंडीगढ़स्टेट यूनिवर्सिटी
ओडिशा स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (OSOU)संबलपुर, ओडिशास्टेट ओपन यूनिवर्सिटी

डीसीए कंप्यूटर कोर्स के लिए प्रमुख प्राइवेट संस्थान

संस्थान का नामस्थानकॉलेज का प्रकार
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)फगवाड़ा, पंजाबप्राइवेट यूनिवर्सिटी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU)मोहाली, पंजाबप्राइवेट यूनिवर्सिटी
एमिटी यूनिवर्सिटीनोएडा, उत्तर प्रदेशप्राइवेट यूनिवर्सिटी
मंगलायतन विश्वविद्यालयअलीगढ़, उत्तर प्रदेशप्राइवेट यूनिवर्सिटी
कलिंगा यूनिवर्सिटीरायपुर, छत्तीसगढ़प्राइवेट यूनिवर्सिटी
सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटीदक्षिण सिक्किमप्राइवेट यूनिवर्सिटी
डी.ए.वी. कॉलेजजालंधर, पंजाबप्राइवेट यूनिवर्सिटी
आर.के.डी.एफ. यूनिवर्सिटीभोपाल, मध्य प्रदेशप्राइवेट यूनिवर्सिटी
भाभा यूनिवर्सिटीभोपाल, मध्य प्रदेशप्राइवेट यूनिवर्सिटी
जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी (YMCA)फरीदाबाद, हरियाणाप्राइवेट यूनिवर्सिटी

DCA कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

DCA कोर्स करने के बाद आप सरकारी कार्यालय, प्राइवेट कंपनियां, स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थान, बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर, IT और सर्विस सेक्टर, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
डाटा एंट्री ऑपरेटरINR 2.2 लाख – INR 2.4 लाख 
कंप्यूटर ऑपरेटरINR 2.1 लाख – INR 2.3 लाख
ऑफिस असिस्टेंटINR 2.6 लाख – INR 2.9 लाख
डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिवINR 3.1 लाख – INR 3.4 लाख
कस्टमर सपोर्टINR 3.1 लाख – INR 3.5 लाख

नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com. के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

DCA कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

DCA कोर्स के बाद आपके पास आगे की पढ़ाई के विकल्प भी मौजूद रहते हैं, जिन्हें चुनकर आप अपने करियर को नई दिशा देकर अपनी ग्रोथ के नए अवसर तलाश सकते हैं। यहाँ दिए गए करियर विकल्पों को आप अपनी रुचि और करियर के गोल्स के आधार पर चुन सकते हैं –

कोर्स का पूरा नामअवधिसंभावित करियर विकल्प
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (BCA)3 वर्षसॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर, सिस्टम एनालिस्ट, आईटी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव
बैचलर ऑफ साइंस (CS/IT)3 वर्षआईटी स्पेशलिस्ट, डेटा एनालिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सॉफ्टवेयर टेस्टर
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस (PGDCA)1 वर्षसॉफ्टवेयर प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर, आईटी सपोर्ट, डेटाबेस असिस्टेंट
टैली सर्टिफिकेशन (जैसे – Tally ERP 9)2 – 3 महीनेअकाउंटेंट, डेटा एंट्री सुपरवाइजर
वेब डिजाइनिंग (UI/UX)6 माह – 1 वर्षवेब डिजाइनर, UI डिजाइनर, फ्रंट-एंड डेवलपर, फ्रीलांसर
साइबर सिक्योरिटी कोर्स6 माह – 1 वर्षएथिकल हैकर, पेनिट्रेशन टेस्टर, नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर, साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ, क्लाउड सिक्योरिटी इंजीनियर
डिजिटल मार्केटिंग3 – 6 महीनेडिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, SEO स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, फ्रीलांसर
कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स (CCC / CCC+)2 – 3 महीनेडेटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, साथ ही सरकारी नौकरियों में यूपी लेखपाल/पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और RO/ARO

FAQs

DCA करने से कौन सी नौकरी मिलती है?

डीसीए के बाद डाटा प्रविष्टि कार्यकर्ता, कंप्यूटर सहायक, ऑफिस सहायक, टाइपिस्ट, कस्टमर सर्विस सेंटर ऑपरेटर, इंटरनेट कैफे संचालक और छोटे संस्थानों में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मिल सकती है।

क्या डीसीए के बाद आगे पढ़ाई कर सकते हैं?

हाँ, डीसीए के बाद आप उच्च कंप्यूटर कोर्स जैसे – पीजीडीसीए, बीसीए या अन्य तकनीकी कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सेज को करने के बाद आपकी नॉलेज बढ़ती है। ये कोर्सेज आपको प्रैक्टिकल अनुभव भी देते हैं जिनसे आपकी करियर ग्रोथ बढ़ती है।

DCA कितने साल का होता है?

डीसीए कोर्स सामान्य रूप से एक वर्ष का होता है, जिसे दो भागों में पढ़ाया जाता है। कुछ संस्थान इसे छह-छह महीने के दो सेमेस्टर में पूरा कराते हैं। इस कोर्स के दौरान आपको कंप्यूटर की बुनियादी ज्ञान से लेकर प्रैक्टिकल वर्क करने तक का अवसर मिलता है।

क्या कोई उम्मीदवार छह महीने में डीसीए कर सकता है?

हाँ, कई इंस्टीट्यूट्स फ़ास्ट-ट्रैक मोड में DCA कोर्स को 6 महीने में कराते हैं। यह शॉर्ट-टर्म फॉर्मेट होता है जिसमें छात्रों को बेसिक कंप्यूटर, MS ऑफिस, इंटरनेट और फंडामेंटल्स के बारे में सिखाया जाता हैं।

क्या 6 महीने का DCA और 1 साल का DCA अलग होता है?

हाँ, 1 साल का DCA ज्यादा डिटेल्ड होता है। उसमें एडवांस्ड एक्सेल, एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, बेसिक प्रोग्रामिंग और प्रैक्टिकल ज्यादा कराया जाता है। जबकि 6 महीने वाला वर्जन फ़ास्ट-ट्रैक होता है, इसलिए डेप्थ कम हो सकती है। करियर गोल के अनुसार ड्यूरेशन चुनना बेहतर रहता है।

Related Reads:

PGDCA कोर्स डिटेल्सBCA कोर्स डिटेल्स
MCA कोर्स डिटेल्सबीए के बाद डिप्लोमा कोर्स

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको DCA कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*