कंटेंट राइटर कैसे बनें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड 

1 minute read
content writer kaise bane

इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग के कारण आज लगभग हर कंपनी और वेबसाइट को अच्छे कंटेंट की जरूरत होती है। यही काम कंटेंट राइटर करते हैं, जो वेबसाइट, ब्लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए जानकारीपूर्ण और आकर्षक कंटेंट लिखते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन एजुकेशन और ब्लॉगिंग के बढ़ने के साथ-साथ कंटेंट राइटिंग आज एक तेजी से उभरता हुआ करियर बन गया है। अगर आप लिखने में रुचि रखते हैं और अपनी लेखन क्षमता से करियर बनाना चाहते हैं, तो कंटेंट राइटिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इस लेख में आप जानेगें कि कंटेंट राइटर कैसे बनें, इसके लिए कौन-सी स्किल्स जरूरी होती हैं और इस क्षेत्र में करियर के क्या अवसर मिल सकते हैं।

This Blog Includes:
  1. कंटेंट राइटिंग क्या होती है?
    1. कंटेंट राइटिंग के प्रमुख प्रकार
  2. कंटेंट राइटर कौन होता है?
  3. कंटेंट राइटर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
  4. कंटेंट राइटर बनने के लिए प्रमुख कोर्सेज
  5. कंटेंट राइटर बनने के लिए योग्यता
  6. कंटेंट राइटर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
    1. स्टेप 1: कंटेंट राइटिंग को समझें
    2. स्टेप 2: भाषा पर अच्छी पकड़ बनाएं
    3. स्टेप 3: रिसर्च करना सीखें
    4. स्टेप 4: SEO की बेसिक जानकारी लें
    5. स्टेप 5: लिखने का नियमित अभ्यास करें
    6. स्टेप 6: अपना राइटिंग पोर्टफोलियो बनाएं
    7. स्टेप 7: इंटर्नशिप या फ्रीलांस काम से शुरुआत करें
    8. स्टेप 8: नई स्किल्स सीखते रहें
  7. कंटेंट राइटर बनने के बाद करियर ग्रोथ एंड प्रोमोशन
  8. कंटेंट राइटर को मिलने वाला वेतन
  9. कंटेंट राइटिंग सीखने के बेस्ट फ्री सोर्सेज
  10. FAQs

कंटेंट राइटिंग क्या होती है?

कंटेंट राइटिंग का मतलब है किसी विषय से जुड़ी सही और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लिखकर लोगों तक पहुँचाना। जब आप किसी टॉपिक को समझकर उस पर ऐसा आर्टिकल, ब्लॉग या वेबसाइट का कंटेंट लिखते हैं जिसे पढ़कर लोगों को साफ-साफ जानकारी मिल सके, तो उसे कंटेंट राइटिंग कहा जाता है। इसमें आमतौर पर किसी टॉपिक की रिसर्च करना, कंटेंट की प्लानिंग करना, उसे लिखना और जरूरत पड़ने पर एडिट करना शामिल होता है।

कंटेंट राइटिंग के प्रमुख प्रकार

कंटेंट राइटिंग के कई प्रकार होते हैं और हर प्रकार का उपयोग अलग-अलग जरूरतों के अनुसार किया जाता है। अगर आप इस फील्ड में करियर शुरू करना चाहते हैं, तो इन प्रमुख प्रकारों के बारे में जानना जरूरी है –

  • ब्लॉग राइटिंग: किसी खास विषय पर जानकारी देने वाले ब्लॉग या आर्टिकल लिखना।
  • SEO कंटेंट राइटिंग: ऐसा कंटेंट लिखना जो सर्च इंजन में आसानी से दिखाई दे और वेबसाइट की रैंकिंग बेहतर करे।
  • कॉपीराइटिंग: प्रोडक्ट, सर्विस या ब्रांड को प्रमोट करने के लिए प्रभावशाली और आकर्षक कंटेंट लिखना।
  • सोशल मीडिया कंटेंट: फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म के लिए छोटा और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करना।
  • स्क्रिप्ट राइटिंग: यूट्यूब वीडियो, विज्ञापन या पॉडकास्ट के लिए स्क्रिप्ट लिखना।
  • टेक्निकल राइटिंग: किसी तकनीकी विषय, सॉफ्टवेयर या प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में समझाना।
  • अकादमिक राइटिंग: रिसर्च पेपर, असाइनमेंट और शैक्षणिक विषयों से जुड़ा कंटेंट लिखना।
  • वेबसाइट कंटेंट (Website Copy): किसी कंपनी या ब्रांड की वेबसाइट के लिए जानकारीपूर्ण और कन्वर्ज़न-फोकस्ड कंटेंट लिखना।
  • ई-बुक या लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट: किसी विषय पर विस्तार से जानकारी देने के लिए ई-बुक या गाइड जैसे लंबे कंटेंट लिखना।
  • ईमेल कंटेंट राइटिंग: मार्केटिंग या जानकारी देने के लिए ईमेल के माध्यम से लिखा जाने वाला कंटेंट।
  • प्रेस रिलीज़ राइटिंग: किसी कंपनी या संगठन की नई घोषणा या खबर को मीडिया तक पहुँचाने के लिए लिखा गया कंटेंट।

कंटेंट राइटर कौन होता है?

कंटेंट राइटर वह व्यक्ति होता है जो किसी विषय से जुड़ी जानकारी को समझकर उसे सरल और साफ शब्दों में लिखता है, ताकि लोग पढ़कर उस विषय को आसानी से समझ सकें। आमतौर पर कंटेंट राइटर ब्लॉग, आर्टिकल, वेबसाइट या सोशल मीडिया के लिए लिखते हैं। लिखने से पहले वह विषय के बारे में जानकारी जुटाता है और फिर उसे ऐसे तरीके से लिखता है कि पाठकों को सही जानकारी मिल सके और उन्हें पढ़ने में भी आसानी हो।

कंटेंट राइटर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

नीचे बताई स्किल्स कंटेंट को बेहतर बनाने और काम को सही तरीके से पूरा करने में मदद करती हैं:

  • रिसर्च स्किल: किसी भी विषय से जुड़ी सही और भरोसेमंद जानकारी ढूँढने की क्षमता।
  • राइटिंग स्किल: विचारों और जानकारी को सरल और स्पष्ट शब्दों में लिखने की क्षमता।
  • SEO स्किल: कंटेंट को इस तरह लिखना कि वह सर्च इंजन में आसानी से दिखाई दे सके।
  • प्रूफरीडिंग स्किल: कंटेंट में मौजूद भाषा, स्पेलिंग और व्याकरण की गलतियों को पहचानकर सुधारना।
  • एडिटिंग स्किल: कंटेंट को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव करना।
  • टाइम मैनेजमेंट स्किल: तय समय के भीतर काम को सही तरीके से पूरा करना।
  • कम्युनिकेशन स्किल: टीम या क्लाइंट के साथ अपनी बात स्पष्ट तरीके से साझा करना।
  • क्रिएटिव सोच: कंटेंट को रोचक और अलग तरीके से लिखने की क्षमता।
  • ऑडियंस को समझने की क्षमता: यह समझना कि पाठक किस तरह की जानकारी चाहते हैं और उसी के अनुसार कंटेंट तैयार करना।

कंटेंट राइटर बनने के लिए प्रमुख कोर्सेज

कंटेंट राइटर बनने के लिए यूँ तो किसी कोर्स को करना अनिवार्य नहीं होता है, हालाँकि यदि आप निम्नलिखित कोर्सेज में से किसी भी एक कोर्स को चुनकर अपने करियर की प्लानिंग करते हैं तो ऐसे में आप अपनी स्किल्स को निखार सकते हैं –

कोर्स का पूरा नामकोर्स अवधिकोर्स कराने वाली संस्थाआवश्यक योग्यता
सर्टिफाइड कंटेंट राइटर कोर्सलगभग 13 घंटे (ऑनलाइन लर्निंग)Vskills12वीं पास या लेखन में रुचि
ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग सर्टिफिकेशन कोर्सलगभग 1 माहManal Softechबेसिक इंग्लिश और इंटरनेट की जानकारी
कंटेंट राइटिंग बूटकैंप / कंटेंट राइटिंग कोर्सलगभग 4-6 सप्ताहWsCube Techकिसी भी कक्षा के छात्र, ग्रेजुएट या डिजिटल मार्केटिंग में रुचि रखने वाले
कंटेंट राइटिंग सर्टिफिकेशन कोर्सलगभग 9 घंटे ऑनलाइनIIDE (Indian Institute of Digital Education)12वीं पास या कोई भी इच्छुक व्यक्ति
कंटेंट राइटिंग और क्रिएटिव राइटिंग डिप्लोमालगभग 8 सप्ताहNewcent Training Institute12वीं पास या लेखन में रुचि
कंटेंट राइटिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम1-2 माहFITA Academyकोई निश्चित योग्यता नहीं, लेखन में रुचि आवश्यक
कंटेंट राइटर प्रोफेशनल कोर्सलगभग 90 घंटेContent Writer Academyछात्र, फ्रीलांसर या जॉब सीकर
कंटेंट राइटिंग मास्टर कोर्सलगभग 1 माहIIM Skills12वीं या ग्रेजुएशन, बेसिक इंग्लिश
सर्टिफिकेट इन क्रिएटिव एंड कंटेंट राइटिंग3-6 माहIGNOU (इग्नू)12वीं पास
कंटेंट राइटिंग और कॉपीराइटिंग कोर्स1-3 माहHenry Harvin12वीं पास या ग्रेजुएशन

कंटेंट राइटर बनने के लिए योग्यता

कंटेंट राइटर बनने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करना अनिवार्य होता है। साथ ही कंटेंट राइटर बनने के लिए आपकी रूचि लिखने और डीप रिसर्च करने में होनी चाहिए, साथ ही आपको उस भाषा के व्याकरण का ज्ञान जरूर होना चाहिए, जिसमें आप कंटेंट राइटिंग शुरू करना चाहते हैं। इसके अलावा कंटेंट राइटर बनने के लिए कोई विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। हालाँकि एक सफल कंटेंट राइटर बनने के लिए आप के पास निम्नलिखित आवश्यक योग्यता होनी चाहिए –

  • एक सफल कंटेंट राइटर बनने के लिए आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यह डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है, लेकिन हिंदी, अंग्रेजी, पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन या साहित्य जैसे विषयों के छात्रों को भाषा और लेखन की बेहतर समझ होने के कारण इस फील्ड में इसका बेनिफिट मिलता है।
  • कई डिजिटल मीडिया कंपनियाँ डिग्री के साथ-साथ लेखन का पोर्टफोलियो भी देखती हैं। यदि आप किसी बड़ी कंपनी में एक सफल कंटेंट राइटर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास स्ट्रांग पोर्टफोलियो होना चाहिए।
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले कंटेंट राइटर के लिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) की बेसिक जानकारी जरूरी होती है। इसमें कीवर्ड का सही उपयोग, हेडिंग स्ट्रक्चर, इंटरनल लिंकिंग और रीडेबल कंटेंट लिखने की समझ शामिल होती है। SEO की जानकारी से कंटेंट को सर्च इंजन में बेहतर दिखाई देने में मदद मिलती है।

कंटेंट राइटर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

अगर आप कंटेंट राइटर बनना चाहते हैं तो इसके लिए किसी एक खास डिग्री की अनिवार्यता नहीं होती। लेकिन सही स्किल्स, नियमित अभ्यास और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ के साथ आप इस फील्ड में अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। नीचे ऐसे कुछ जरूरी स्टेप्स बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप कंटेंट राइटिंग में अपना करियर बना सकते हैं।

स्टेप 1: कंटेंट राइटिंग को समझें

सबसे पहले आपको यह समझना चाहिए कि कंटेंट राइटिंग में क्या काम किया जाता है। इसमें ब्लॉग, आर्टिकल, वेबसाइट और सोशल मीडिया के लिए जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा जाता है। इसलिए शुरुआत में आपको यह जानना जरूरी है कि कंटेंट किस उद्देश्य से लिखा जाता है और पाठकों तक जानकारी किस तरह पहुँचाई जाती है।

स्टेप 2: भाषा पर अच्छी पकड़ बनाएं

जिस भाषा में आप कंटेंट लिखना चाहते हैं, उस भाषा की अच्छी समझ होना जरूरी है। आपको व्याकरण, शब्दों के सही प्रयोग और लिखने की शैली पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपकी भाषा साफ और समझने में आसान होगी तो आपका कंटेंट भी बेहतर होगा।

स्टेप 3: रिसर्च करना सीखें

कंटेंट लिखने से पहले विषय से जुड़ी सही जानकारी जुटाना जरूरी होता है। इसलिए आपको भरोसेमंद स्रोतों से जानकारी ढूँढना और उसे समझना सीखना चाहिए। अच्छी रिसर्च से लिखा गया कंटेंट ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है।

स्टेप 4: SEO की बेसिक जानकारी लें

आज ज्यादातर कंटेंट इंटरनेट के लिए लिखा जाता है, इसलिए SEO की बुनियादी समझ होना भी जरूरी है। SEO की मदद से आपका कंटेंट सर्च इंजन में बेहतर तरीके से दिखाई दे सकता है। इसमें सही कीवर्ड का उपयोग, स्पष्ट हेडिंग और उपयोगी जानकारी शामिल होती है।

स्टेप 5: लिखने का नियमित अभ्यास करें

कंटेंट राइटिंग में बेहतर बनने के लिए नियमित अभ्यास जरूरी होता है। आप छोटे ब्लॉग या आर्टिकल लिखकर शुरुआत कर सकते हैं। अलग-अलग विषयों पर लिखने से आपकी लेखन शैली और स्पष्ट होती जाती है।

स्टेप 6: अपना राइटिंग पोर्टफोलियो बनाएं

जब आप कुछ अच्छे लेख लिख लेते हैं तो उन्हें एक जगह इकट्ठा करके अपना पोर्टफोलियो तैयार करें। पोर्टफोलियो के जरिए आप कंपनियों या क्लाइंट्स को अपना काम दिखा सकते हैं।

स्टेप 7: इंटर्नशिप या फ्रीलांस काम से शुरुआत करें

कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल करने के लिए आप इंटर्नशिप या फ्रीलांस प्रोजेक्ट से शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपको वास्तविक काम का अनुभव मिलता है और आपकी राइटिंग भी बेहतर होती है।

स्टेप 8: नई स्किल्स सीखते रहें

डिजिटल कंटेंट की दुनिया लगातार बदलती रहती है, इसलिए आपको समय-समय पर नई चीजें सीखते रहना चाहिए। SEO अपडेट, कंटेंट ट्रेंड और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी आपके करियर में मदद कर सकती है।

कंटेंट राइटर बनने के बाद करियर ग्रोथ एंड प्रोमोशन

कंटेंट राइटर के रूप में अनुभव बढ़ने के साथ आपके लिए कई करियर अवसर खुल सकते हैं। आप क्रिएटिव एजेंसियों, एडवर्टाइजिंग कंपनियों, मीडिया संस्थानों, एडटेक कंपनियों और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम कर सकते हैं। समय के साथ आपकी स्किल्स और अनुभव बढ़ने पर आपको उच्च पदों पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। इसके अलावा कई लोग बाद में फ्रीलांस कंटेंट राइटर के रूप में भी काम करना शुरू कर देते हैं।

कंटेंट राइटिंग में अनुभव बढ़ने के बाद आप निम्न पदों पर आगे बढ़ सकते हैं –

  • सीनियर कंटेंट राइटर
  • कंटेंट मैनेजर
  • कंटेंट एडिटर
  • मार्केटिंग या ब्रांड मैनेजर
  • कॉपीराइटर
  • यूएक्स राइटर
  • टेक्निकल राइटर
  • कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
  • स्क्रिप्ट राइटर
  • इंस्ट्रक्शनल डिज़ाइनर

कंटेंट राइटर को मिलने वाला वेतन

भारत में कंटेंट राइटर की सैलरी किसी एक तय पैमाने पर निर्भर नहीं करती। यह आमतौर पर आपके अनुभव, स्किल्स, काम की प्रकृति और जॉब लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। शुरुआत में सैलरी अपेक्षाकृत कम हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे आपका अनुभव और राइटिंग स्किल्स बेहतर होती हैं, वैसे-वैसे आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

AmbitionBox के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में शुरुआती स्तर पर कंटेंट राइटर की औसत सैलरी लगभग INR 3.7 लाख से INR 4.1 लाख प्रति वर्ष के आसपास हो सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ यह सैलरी और भी बढ़ सकती है। नीचे अनुभव के आधार पर अनुमानित वार्षिक सैलरी रेंज दी गई है, जिससे आपको एक सामान्य आइडिया मिल सकता है:

अनुभव स्तरऔसतन अनुमानित वार्षिक सैलरी रेंज (INR)
फ्रेशर (0-1 वर्ष)INR 2.8 लाख
जूनियर (1-3 वर्ष)INR 3.3 लाख
मिड लेवल (3-6 वर्ष)INR 4.4 लाख
एक्सपीरिएंस्ड (6-9 वर्ष)INR 5.3 लाख

कंटेंट राइटिंग सीखने के बेस्ट फ्री सोर्सेज

अगर आप कंटेंट राइटिंग सीखना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर कई ऐसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं जहाँ से आप मुफ्त में बेसिक जानकारी और प्रैक्टिकल टिप्स सीख सकते हैं। शुरुआत में आप नीचे दिए गए फ्री सोर्सेज की मदद ले सकते हैं –

  • Google Search Central (SEO Basics): गूगल द्वारा दिया गया आधिकारिक प्लेटफॉर्म, जहाँ SEO की बुनियादी जानकारी मिलती है।
  • HubSpot Content Marketing Guide: कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग से जुड़ी गाइड और ट्यूटोरियल्स उपलब्ध हैं।
  • Ahrefs Blog: SEO और कंटेंट रणनीति से जुड़े कई उपयोगी लेख यहाँ मिलते हैं।
  • Neil Patel Blog: डिजिटल मार्केटिंग और SEO से जुड़ी आसान भाषा में जानकारी दी जाती है।
  • YouTube: यहाँ कई विशेषज्ञ कंटेंट राइटिंग, SEO और ब्लॉगिंग से जुड़े ट्यूटोरियल्स साझा करते हैं।
  • Medium या WordPress Blog: यहाँ दूसरे राइटर्स के आर्टिकल पढ़कर आप लिखने की शैली और कंटेंट स्ट्रक्चर को समझ सकते हैं।

FAQs

कंटेंट राइटर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

कंटेंट राइटर बनने के लिए किसी खास डिग्री की अनिवार्यता नहीं होती, लेकिन भाषा पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है। आपको सही व्याकरण, साफ तरीके से लिखने की क्षमता, रिसर्च स्किल और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही SEO की बुनियादी समझ भी कंटेंट राइटिंग में मदद करती है।

क्या बिना अनुभव के कंटेंट राइटिंग शुरू की जा सकती है?

हाँ, बिना अनुभव के भी कंटेंट राइटिंग की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए आप अभ्यास के तौर पर ब्लॉग या सैंपल आर्टिकल लिख सकते हैं। शुरुआती स्तर पर छोटे प्रोजेक्ट या गेस्ट पोस्ट लिखकर अपना पोर्टफोलियो तैयार करना भी उपयोगी रहता है।

कंटेंट राइटिंग में SEO कितना जरूरी है?

आज के समय में SEO की बेसिक समझ होना काफी जरूरी माना जाता है। SEO की मदद से कंटेंट सर्च इंजन में बेहतर तरीके से दिखाई देता है। इसमें सही कीवर्ड का उपयोग, स्पष्ट हेडिंग और उपयोगी जानकारी लिखना शामिल होता है।

कंटेंट राइटर की शुरुआत में कमाई कितनी हो सकती है?

शुरुआत में कमाई आपकी स्किल, भाषा और काम के प्रकार पर निर्भर करती है। नए राइटर आमतौर पर प्रति लेख लगभग INR 200 से INR 800 या प्रति शब्द INR 0.20 से INR 0.80 तक कमा सकते हैं। फुल-टाइम जॉब में शुरुआती वेतन लगभग INR 15,000 से INR 30,000 प्रति माह के आसपास हो सकता है।

एक अच्छा कंटेंट राइटर बनने के लिए क्या सीखना जरूरी है?

अच्छा कंटेंट राइटर बनने के लिए नियमित लिखने का अभ्यास, सही जानकारी के लिए रिसर्च, SEO की बुनियादी समझ और एडिटिंग स्किल जरूरी होती है। इसके साथ ही पाठकों की जरूरत को समझकर साफ और उपयोगी जानकारी लिखना भी महत्वपूर्ण होता है।

क्या 12वीं के बाद कंटेंट राइटर बन सकते हैं?

हाँ, 12वीं के बाद भी कंटेंट राइटर बनना संभव है। इस फील्ड में डिग्री से ज्यादा आपकी लिखने की क्षमता, भाषा की समझ और अभ्यास मायने रखते हैं। अगर आप नियमित रूप से लिखने का अभ्यास करते हैं और अपनी स्किल्स को बेहतर बनाते हैं, तो इस फील्ड में शुरुआत कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

12वीं के बाद क्या करें?बीए के बाद क्या करें?
सीए कैसे बनें?स्टेनोग्राफर कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख से आपको कंटेंट राइटर कैसे बनें और इस क्षेत्र में करियर शुरू करने से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर आप ऐसे ही अन्य करियर विकल्पों के बारे में जानना चाहते हैं, तो Leverage Edu पर उपलब्ध दूसरे करियर-गाइड लेख भी पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*