छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ

छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ (Chakke Chudana Muhavare Ka Arth) जब दो देशों की लड़ाई में या दो ग्रुप कॉम्पिटिटिव में कोई एक टीम बुरी तरह हार जाती है तो हम उस वाक्य के लिए छक्के छुड़ाना मुहावरे का प्रयोग करते हैं। कई बार हिंदी की परीक्षाओं में मुहावरों के बारे में पूछा जाता है, इसलिए इस ब्लॉग में छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ, वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेंगे।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ क्या है?

छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ (Chakke Chudana Muhavare Ka Arth) होता है- पराजित करना, बुरी तरह हराना।

छक्के छुड़ाना मुहावरे पर व्याख्या

पड़ोस के गांव में हुए दगंल में कल्लू पहलवान ने रामू पहलवान के छक्के छुड़ा दिए।

छक्के छुड़ाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • इस बार T20 मैच में भारत ने सभी देशों छक्के छुड़ा दिए।
  • इस बार हॉंकी में हमारे भारत देश ने सबके छक्के छुड़ा दिए।
  • कॉलेज के क्विज कंपटीशन में अनुराग ने सभी प्रतियोगियों के छक्के छुड़ा दिए।
  • अनमोल ने कल ग्रुप कॉम्पिटिटिव में सबके छक्के छुड़ा दिए।

उम्मीद है कि छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ (Chakke Chudana Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*