BSc MLT कोर्स डिटेल्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

1 minute read
BSc MLT कोर्स

अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और डॉक्टर या नर्सिंग के अलावा किसी प्रोफेशनल कोर्स की तलाश कर रहे हैं, तो बीएससी एमएलटी कोर्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको मेडिकल लैब में होने वाले टेस्ट, सैंपल हैंडलिंग और बेसिक डायग्नोस्टिक प्रक्रियाओं को सीखने का मौका मिलता है। वर्तमान में हेल्थकेयर सेक्टर के तेजी से बढ़ने के कारण एमएलटी प्रोफेशनल्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है, जिससे आपको स्थायी नौकरी और बेहतर सैलरी के अवसर मिलते हैं। यदि आप BSc MLT कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें।

BSc MLT कोर्स क्या है?

बीएससी इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (BSc MLT) एक स्नातक स्तर का हेल्थकेयर कोर्स है। BSc MLT की मानक अवधि 3 वर्ष + अनिवार्य/वैकल्पिक इंटर्नशिप (6 -12 माह) होती है। इस कोर्स में छात्रों को लैब टेस्टिंग, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और डायग्नोस्टिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाती है।

BSc MLT कोर्स क्यों चुनें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में आपको BSc MLT कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • डायग्नोस्टिक टेस्ट जैसे ब्लड, यूरिन, बायोकेमिकल जांच की बढ़ती जरूरत के कारण लैब टेक्नोलॉजिस्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है।
  • MLT प्रोफेशनल्स मेडिकल निर्णयों के लिए आवश्यक लैब रिपोर्ट प्रदान करते हैं, जो उपचार की दिशा तय करती है।
  • B.Sc MLT के बाद हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक लैब, ब्लड बैंक, रिसर्च लैब और फार्मा कंपनियों में काम करने के अवसर मिलते हैं।
  • स्वास्थ्य सेवाएं एक ‘एसेंशियल सेक्टर’ हैं, इसलिए इस क्षेत्र में नौकरी की स्थिरता अधिक होती है, चाहे आर्थिक परिस्थितियां कैसी भी हों।
  • B.Sc MLT के बाद M.Sc, पीजी डिप्लोमा या माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी जैसे क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन किया जा सकता है।

BSc MLT कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

BSc MLT कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • BSc MLT कोर्स करने के लिए आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ पास होना आवश्यक है।
  • भारत के अधिकांश संस्थानों में BSc MLT कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक होते हैं; हालांकि कुछ संस्थानों में यह अधिक हो सकता है या आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में छूट मिल सकती है।
  • भारत के कुछ प्रमुख संस्थानों में BSc MLT कोर्स के लिए राष्ट्रीय या विश्वविद्यालय स्तरीय प्रवेश परीक्षा (जैसे CUET UG, IPU CET, जैन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, KCET) आयोजित की जाती है। हालांकि कुछ संस्थानों में मेरिट बेस्ड एडमिशन भी दिया जाता है।
  • इस कोर्स में आवेदन के लिए आपकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: बीएलआईएस कोर्स क्या है?

बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स सिलेबस

BSc MLT कोर्स का सिलेबस राज्य और यूनिवर्सिटी के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन इसका सामान्य और बुनियादी सिलेबस कुछ इस प्रकार होता है:

विषयइम्पोर्टेंट टॉपिक्स
सेमेस्टर 1मानव शरीर रचना विज्ञान-I
मानव शरीर
क्रिया विज्ञान-I
स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य संचार
जैव रसायन-I
सेमेस्टर 2जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन
मानव शरीर रचना विज्ञान-II
मानव शरीर रचना-II
जैव रसायन-II
सेमेस्टर 3पैथोलॉजी-I
क्लिनिकल हेमेटोलॉजी-I
इम्यूनोलॉजी और सीरोलॉजी-I
माइक्रोबायोलॉजी-I
सेमेस्टर 4क्लिनिकल हेमेटोलॉजी-I
हिस्टोपैथोलॉजी और हिस्टोटेक्निक्स – I
माइक्रोबायोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और सीरोलॉजी – I
सेमेस्टर 5पैथोलॉजी – II
क्लिनिकल हेमेटोलॉजी-II
इम्यूनोलॉजी और सीरोलॉजी-II
माइक्रोबायोलॉजी-II 
सेमेस्टर 6इम्यूनोहेमेटोलॉजी और रक्त बैंकिंग
क्लिनिकल एंजाइमोलॉजी और स्वचालन
परजीवी विज्ञान और विषाणु विज्ञान डायग्नोस्टिक साइटोलॉजी
सेमेस्टर 7 उन्नत निदान तकनीकें
नैदानिक ​​आणविक जीवविज्ञान
क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री

BSc MLT कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान

यहां भारत के कुछ प्रमुख संस्थानों और विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है, जहां से आप BSc MLT कोर्स कर सकते हैं:

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू)
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
  • पारुल यूनिवर्सिटी
  • अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • फर्ग्यूसन कॉलेज
  • एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कट्टनकुलथुर

BSc MLT कोर्स की औसत सालाना फीस

BSc MLT कोर्स की फीस कॉलेज या यूनिवर्सिटी के प्रकार पर निर्भर करती है। बता दें कि सरकारी संस्थानों में इसकी फीस आमतौर पर 20,000 से 50,000 रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यही फीस 70,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये या उससे अधिक प्रति वर्ष तक हो सकती है।

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

BSc MLT कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

BSc MLT कोर्स में अप्लाई करने के लिए सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • BSc MLT कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए कॉलेज या संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन करने के बाद BSc MLT कोर्स का चयन करें। 
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी और पर्सनल डिटेल्स आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • यदि एडमिशन प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आपका सिलेक्शन किया जाएगा और फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
  • अपनी सीट कंफर्म करने के लिए तय डेडलाइन के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और निर्धारित एडमिशन फीस सबमिट करने के बाद  एडमिशन कंफर्म करें। 
  • एडमिशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, BSc MLT कोर्स कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू होगा। 

BSc MLT कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज

आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए, जो कि लगभग हर संस्थान में एडमिशन के समय मांगे जाते हैं:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र
  • दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

BSc MLT कोर्स करने के बाद करियर स्कोप

BSc मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स पूरा करने के बाद आपको हेल्थकेयर सेक्टर में नौकरी के बहुत अच्छे और स्थिर अवसर मिलते हैं। इस कोर्स के बाद आप सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब्स, डायग्नोस्टिक सेंटर्स, रिसर्च लैबोरेट्री और दवा उद्योग में आसानी से नौकरी पा सकते हैं। यहाँ आप रिसर्च असिस्टेंट, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजी टेक्नीशियन, क्लिनिकल लैब सुपरवाइज़र, क्लिनिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, और ब्लड बैंक टेक्नीशियन जैसे पदों पर काम कर सकते हैं।

इस क्षेत्र की खासियत यह है कि लैब टेक्नीशियन की मांग हमेशा बनी रहती है, क्योंकि अस्पतालों और टेस्टिंग सेंटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं अनुभव बढ़ने पर आपको बेहतर पदों के साथ अच्छी सैलरी भी मिलने लगती है। चाहे आप नौकरी करें या खुद की डायग्नोस्टिक लैब शुरू करें, दोनों ही तरह से करियर में अच्छे अवसर मौजूद रहते हैं।

यह भी पढ़ें: VLDA कोर्स क्यों करें?

BSc MLT कोर्स करने के बाद मिलने वाली सैलरी

बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स करने के बाद मिलने वाली अनुमानित सालाना सैलरी Ambitionbox.com के अनुसार नीचे दी गई तालिका में दी गई है। हालांकि वास्तविक सैलरी आपके अनुभव, कौशल और परफॉर्मेंस के आधार पर इससे अधिक भी हो सकती है।

जॉब प्रोफाइल्सअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्टINR 1 लाख – 10 लाख
सीनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्टINR 1.8 लाख – 12 लाख
लैब मैनेजर/सुपरवाइजरINR 3 लाख – 20 लाख
रिसर्च एसोसिएटINR 2 लाख – 8 लाख
क्लीनिकल ट्रायल रिसर्च एसोसिएटINR 3 लाख – 8 लाख
क्वालिटी कंट्रोल/क्वालिटी एस्युरेंस टेक्नीशियनINR 2 लाख – 8.4 लाख

FAQs

बीएससी एमएलटी कोर्स क्या है?

BSc MLT यानी ‘बैचलर ऑफ साइंस इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी’ एक ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है जिसमें आपको पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, हेमैटोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री जैसे विषयों से संबंधित मेडिकल लैब में कार्य करने की ट्रेनिंग दी जाती है।

BSc MLT कोर्स की अवधि कितनी होती है?

यह कोर्स आमतौर पर तीन वर्ष का होता है और कई विश्वविद्यालयों में इसे चार वर्षीय कार्यक्रम के रूप में भी पढ़ाया जाता है जिसमें इंटर्नशिप शामिल होती है।

BSc MLT कोर्स के अंतर्गत कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाते हैं?

इस कोर्स में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, इम्यूनोलॉजी, क्लिनिकल बायोटेक्नोलॉजी, ब्लड बैंकिंग और लैबोरेटरी प्रबंधन जैसे विषय शामिल होते हैं।

बीएससी एमएलटी के बाद क्या करना चाहिए?

बीएससी एमएलटी के बाद आप अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब, रिसर्च संस्थान, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब और मेडिकल उपकरण कंपनियों में कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा आप उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकते हैं।

बीएससी एमएलटी कोर्स करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

B.Sc MLT कोर्स में एडमिशन के लिए आपको 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ पास होना आवश्यक होता है। इसके अलावा आपको चयनित संस्थान की प्रवेश परीक्षा (यदि हो) भी पास करनी अनिवार्य होगी।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको BSc MLT कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*